Latest on Politics
नवादा, नारदीगंज में श्री सरयू कुशवाहा जी की सासु माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह जी ने आज नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में पहुंचकर अपने सहयोगी श्री सरयू कुशवाहा जी की पूजनीय सासु माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।कुछ दिन पूर्व सरयू कुशवाहा जी की सासु जी श्रीमती सावित्री देवी जी का स्वर्गवास हो गया था। इस मौके पर उन्होंने समस्त शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। श्री सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि,"नवादा Read more...
अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर निषाद पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में दिया गया बल
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की रायपुर के रामसागर पारा, निषाद भवन में आयोजित हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अहम चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह राजपूत जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वह पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़े। संजय जी ने चुनावों हेतु बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाने का जिम्मा जिला अध्यक्षो Read more...
निषाद भवन के रामसागर पारा में आयोजित हुई निषाद पार्टी की अहम बैठक
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज रायपुर के रामसागर पारा, निषाद भवन में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी सम्मिलित रहे, जिन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को आने वाले चुनावों के लिए मजबूती से एकजुट होकर पार्टी की अगुवाई करने के लिए संकल्प दिलाया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार निषाद जी के द्वारा की गई।प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 Read more...
भारत माता है लोकतंत्र की जननी, "मन की बात" कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने आज जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरानगर, लखनऊ पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का "मन की बात" कार्यक्रम सुना। इस मौके पर उनके साथ अन्य सहयोगीजन भी मौजूद रहे और सभी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के विषय में पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि,आज अपने "मन की बात" कार्यक्रम के जरिए मा पीएम मोदी जी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया और भारत माता को लोकतंत्र की जननी बताया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के बारे में चर्चा की, उन्होंने Read more...
मिशन 2023 को लेकर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई निषाद पार्टी की अहम बैठक
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में आज निषाद पार्टी की अहम बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में निर्बल शोषित वर्ग के लोगों को जागरूक कर संगठित करना होगा, सभी को मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत दिखानी होगी। इसके साथ ही अपने विचार उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। आज Read more...
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पुष्कर धाम में हुई आत्मीय भेंट
अपने पारिवारिक जनों के साथ राजस्थान प्रवास पर पहुंचे चित्रकूट कर्वी के व्यापारी नेता शानू गुप्ता जी ने आज पुष्कर धाम में केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी मेम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार इकबाल सिंह लालपुरा जी का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया, इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री श्री गुरमिंदर जी से भी आत्मीय भेंट की और विभिन्न अहम मुद्दों पर वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस आत्मीय भेंटवार्ता के अंतर्गत शानू गुप्ता जी ने अजमेर पुष्कर धाम/ कट्टर हिंदूवादी परम पूज्य अंतर्राष्ट्री Read more...
आगामी चुनावों के लिए लिया मार्गदर्शन,महामना डॉ संजय निषाद को सुना लाइव
आज संजय सिंह राजपूत (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़) जी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री महामना डॉ संजय निषाद को लाइव सुना। डॉ संजय निषाद जी निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के अहम टिप्स दिए। अपने लाइव कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ निषाद ने कहा कि आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर एक कार्यकर्ता को प्रयासों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता में 20 गुण होने चाहिए, तभी विकास होगा, नहीं तो विनाश पक्का है। अब यह आप क Read more...
सोशल मीडिया के द्वारा किया जा रहा नागरिको की समस्याओं का निस्तारण
वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देश-दुनिया को बदलने की ताकत रखता है। लखनऊ के मल्लाही टोला (ठाकुरगंज) वार्ड से पार्षद गीता पाण्डेय, जो इसी वार्ड के पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय की माता जी है, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही वार्ड की समस्याओं को सुलझाने की पहल कर रही हैं और उनकी यह कोशिशें बखूबी रंग भी ला रही हैं। पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय ने जानकारी दी कि पहले वार्ड की सफाई व्यवस्था बेतरतीब रहती थी क्योंकि समस्याओं और सफाई कर्मचारियों की मोनिट्रिंग करने में काफी परेशानियों का स Read more...
स्थानीय निवासियों को किया गया जागरूक,गाजियाबाद वार्ड 27 में आयोजित की गई स्वच्छता की पाठशाला
गाजियाबाद के वार्ड 27 में आज स्थानीय पार्षद ललित कुमार कश्यप के द्वारा "स्वच्छता की पाठशाला" का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय निवासियों को स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। पार्षद ललित कश्यप ने रहवासियों को जानकारी दी कि आप अपने घरों से उत्सर्जित होने वाले कूड़े का निष्पादन सरकार द्वारा सुझाए गए उचित तरीके से ही करें, ताकि हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ एवं साफ रहे। पार्षद ललित कश्यप ने जानकारी दी कि आप अपने घरों से उत्सर्जित होने वाले गील Read more...
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 पर की अहम चर्चा
"समाज जगाओ, आरक्षण पाओ", के नारे के साथ आज निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के द्वारा छत्तीसगढ़, बिलासपुर के मस्तूरी जिले में विधानसभा और बूथ के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मुख्य अतिथि संजय सिंह राजपूत (राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़) की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा 2023 हेतु मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से संजय सिंह राजपूत ने पदाधिकारियों से बूथ जीतने की रणनीति पर विस्तृ Read more...
वार्ड की समस्याओं के संबंध में विधायक अतुल गर्ग से की गई चर्चा
गाजियाबाद के भाजपा पार्षद ललित कुमार कश्यप ने शहर विधायक अतुल गर्ग जी से वार्ड की कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने नीलम धर्म कांटे से लेकर एसटीपी तक नाली निर्माण के विषय में विधायक जी को अवगत कराया। इसके साथ ही वार्ड के संरचनात्मक विकास को लेकर भी उन्होंने विधायक जी से गलियों के निर्माण हेतु बात की।सभी समस्याओं को सुनने के बाद विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। नीलम धर्म कांटे से लेकर शांति नगर एसट Read more...
लक्ष्मण जी की प्रतिमा का लखनऊ एयरपोर्ट में हुआ अनावरण, सहयोगियों के साथ किए दर्शन
आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा योगी जी और रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी के द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। लक्ष्मण जी की यह प्रतिमा 2 फीट ऊंची और 1200 किलो वजनी है। इस दौरान योगी जी ने कहा कि भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी की प्रतिमा का अनावरण आज किया गया है, यह लखनऊ नगरी उन्हीं के नाम पर है। वर्तमान में लखनऊ निरंतर विकास और भव्यता की ओर जा रहा है।इसी क्रम में आज लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में पार्षद और भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव Read more...
जयंत चौधरी को पुन: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख श्री जयंत चौधरी को बीते शुक्रवार पुन: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया के बाद जयंत चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है, पार्टी का चुनाव कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ। इस खबर से पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। रालोद राष्ट्रीय सचिव श्री ओंकार सिंह ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बु Read more...
महुअत पंचायत के भभुआ प्रखंड के पियाँ गांव में टेस्ट प्रतियोगिता में किया पुरस्कार वितरण
आज भभुआ भाग 3, कैमूर से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल भभुआ प्रखंड, महुअत पंचायत के पियाँ गाँव में बच्चों की टेस्ट प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण करने पहुंचे, जहां उन्होंने होनहार बच्चों को पुरस्कार देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी रही। जनता को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने कहा,"मैं आप लोगों के बीच में आपके स्थानीय पार्षद के रूप में उपस्थित हूं और कहना चाहता हूं कि हमें बच्चों को शिक्षित बनाने का संकल्प लेना है। जा Read more...
नवधा रामायण में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी हुए शामिल
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत आज बेलतरा विधानसभा के गोंदायिया गांव में नवधा रामायण में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री राम का आशीष ग्रहण करते हुए पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं के सामने श्री राम की महिमा का बखान किया। उनके साथ इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माधो निषाद, डॉ अरविन्द निषाद, सूरज निषाद युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, हरकेवल निषाद बिलासपुर अध्यक्ष के साथ साथ हजारों कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल हुए। बताते चलें कि नवधा रामायण में नवधा भक्ति का Read more...
छत्तीसगढ़ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी बैठक की निषाद पार्टी ने किया आयोजन
छत्तीसगढ़ में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी संजय सिंह राजपूत जी ने बैठक में शिरकत कर रहे सभी प्रदेश एवं जिला कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया।बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर अहम चर्चा की जाएगी, इसके साथ साथ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता नई ऊर्जा एवं नए जोश के साथ पार्टी की विचारधारा को Read more...
शिक्षा की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी मंजूर - विकास सिंह
जिला परिषद कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य भभुआ भाग 3 विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। समीकढ़ के अंतर्गत जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने भभुआ शहर वार्ड संख्या 18 में स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सह समिति के सचिव को निर्देशित किया। इसी के साथ ही नगर में छात्र शिक्षक अनुपात में अधिक शिक्षकों वाले विद्यालय से मह Read more...
जनता का पैसा पानी में नहीं बहेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठेगी आवाज - विकास सिंह
स्थानीय एकता चौक पर आज भभुआ भाग 3 से जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने उप विकास आयुक्त कैमूर का पुतला दहन किया, इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए विकास सिंह ने बताया कि उप विकास आयुक्त कैमूर के द्वारा 15-15 लाख रुपये के तहत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डस्टबिन लगाने के नाम पर लूट-खसोट का निंदनीय कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2022 को गेबी एन के तहत चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत 4 को चिन्हित किया गया था। Read more...
पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने वार्ड के बी-1054 इंदिरानगर के सामने पार्क में कराया विकास कार्य
जन-सुलभता और वार्ड प्रगति के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहे पार्षदों में से एक हैं दिलीप श्रीवास्तव, जो कि लखनऊ पूर्व विधानसभा में आने वाले मैथिलीशरण गुप्त वार्ड से पार्षद के तौर पर कार्य करते हुए वार्ड को विकसित कर रहे हैं। जनता के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते हुए वह बेहतर सड़क व्यवस्था, पेयजल सुविधा इत्यादि प्रस्तावों को पास करा रहे हैं। हर संभव प्रयास निरंतर विकास की भावना के साथ वार्ड को विकसित कराने की दिशा में पार्षद जी लगातार कार्यशील रहते हैं।विकास की इसी कड़ी को जारी रखते हुए दिलीप श् Read more...
बिजली का पोल टूटने से 200 घरों की बिजली हुई गुल, पहुंचे जिला पार्षद
भभुआ प्रखंड की मिव पंचायत के मिव गाँव में 11 हजार बिजली का पोल टूटने के कारण समस्त गांव पिछले छह दिनों से अंधकार में डूबा हुआ है, ग्रामवासियों को खेतीबाड़ी-पशुपालन इत्यादि के साथ साथ अपने रोजमर्रा के कार्य करने के लिए भी काफी परेशानी इस कारण उठानी पड़ रही है। मामले की जानकारी भभुआ के जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को मिलते ही उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीण वासियों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली।विकास सिंह ने बताया कि मिव गाँव की जनता के बुलावे पर यहाँ आया हुँ, गाँव में 11 हजार ब Read more...
tag on profile.
by Indian Engineers, Technocrats and Researchers.