Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Shanu Gupta Chitrakoot

Shanu Gupta Chitrakoot

Chitrakot(Chitrakoot--210204)

नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन), कर्वी (चित्रकूट)नवप्रवर्तक कोड़ : 71190257अक्सर देखने में आता है कि मुश्किलों के सामने व्यक्ति बिखर जाता है, लेकिन कुछ बिरले ऐसे भी होते हैं जो मुश्किल

13 reputation 2 views · 7d 13 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Shanu Gupta Chitrakoot is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Contributions & updates

Articles, research and updates published by Shanu Gupta Chitrakoot.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : शानू गुप्ता

    पद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन), कर्वी (चित्रकूट)

    नवप्रवर्तक कोड़ : 71190257

    अक्सर देखने में आता है कि मुश्किलों के सामने व्यक्ति बिखर जाता है, लेकिन कुछ बिरले ऐसे भी होते हैं जो मुश्किलों से ही निखर कर सामने आते हैं। ऐसी ही कहानी है चित्रकूट जिले के कर्वी से आने वाले युवा और जनप्रिय नेता शानू गुप्ता की, जिन्होंने जीवन के तमाम संघर्षों के बावजूद भी कभी हार नहीं मानी। अपनी प्रबल इच्छाशक्ति के बलबूते ना केवल वह खुद सफलता के नए मुकाम पर स्थापित हुए अपितु समाज व पर्यावरण कल्याण के अपने विज़न पर लगातार काम करते हुए उन्होंने लोगों के दिलों में भी अपने लिए विशेष स्थान बनाया। जिसके चलते आज चित्रकूट की जनता शानू गुप्ता को अपने चहेते नेता और समाजसेवक के रूप में पहचानती है। आइए करीब से जानते हैं इस युवा नेता के जीवन, समाज सेवा के प्रति उनके जज्बे और उनके राजनीति सफर को.. 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    संघर्षों से सीखा आगे बढ़ना 

    शानू गुप्ता जो चित्रकूट से एक प्रमुख समाजसेवी होने के साथ साथ राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन से राष्ट्रीय महामंत्री हैं.. उनके राजनीतिक व सामाजिक सफर का आगाज इतना आसान नहीं रहा। छात्र जीवन से ही समाज और राजनीति से जुडने का संकल्प ले चुके शानू गुप्ता 2005 में अपने पिताजी के निधन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे। परिवार को संभालने का जिम्मा पिताजी पर था, ऐसे में उनके जाने के बाद शानू गुप्ता के कंधों पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी या गई।

    एक ओर पिताजी के जाने का दु:ख और उस पर बेहद आर्थिक तंगी में परिवार की गुजर-बसर करना, इन विपरीत परिस्थितियों में भी शानू गुप्ता डटे रहे। इन्हीं मुश्किल हालातों से जूझकर आगे बढ़ने का निश्चय उन्होंने किया और मात्र दो वर्षों में सामाजिक रूप से खुद को मजबूत कर चित्रकूट में एक बाद व्यापारी सम्मेलन किया, जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    Ad

    राजनीतिक सफर 

    अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तो शानू गुप्ता ने कॉलेज के दिनों में ही कर दी थी। 2002 में उन्होंने छात्र संघ चुनावों से अपने राजनीतिक जीवन का श्री गणेश किया और अगले ही वर्ष वह बजरंग दल के जिला सह संयोजक रहे। इसके उपरांत उन्होंने लंबे समय तक समाज सेवा कार्यों से स्वयं को जोड़े रखा और उनकी कार्यकुशलता व नेतृत्व योग्यता को देखते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा उन्हें 2014 में राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2017 में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री का पदभार शानू गुप्ता ने संभाला और भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    अनूठा समाज सेवा का जज़्बा   

    विगत 15 वर्षों से शानू गुप्ता चित्रकूट जिले में नि:स्वार्थ भाव के साथ समाज की सेवा कर रहे हैं। हालांकि उनके किए गए जनसेवा कार्यों को शब्दों में बांध पाना संभव नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए कुछ लोककल्याण कार्यों की फेहरिस्त इस प्रकार है.. 

    Ad

    • महत्वपूर्ण पर्वों व त्यौहारों जैसे होली, दीपावली, मकर संक्रांति, नवरात्रि इत्यादि के दौरान निर्धन परिवारों की सहायता करना। 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    •  ठंड के मौसम में निराश्रित, दिव्यांगजनों व जरूरतमन्दों के लिए गरम कपड़ों, कंबलों व अलाव आदि की नि:शुल्क सेवा व्यवस्था करना। 

    • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब-जरूरतमंद बच्चों व युवाओं की सहायता कर स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना। 

    • निर्धन, जरूरतमंदों  व कोल आदिवासी बस्तियों में बच्चों को शिक्षा हेतु सहायता प्रदत्त करते हुए लेखन समग्री का वितरण करना। 
    Ad

    • वैश्विक कोरोना महामारी के संकट काल के दौरान दोनों लहरों में लाखों जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन, दवाएं, मास्क, सेनेटाईजर, ऑक्सीजन एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराई।  

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    • चित्रकूट एवं बुंदेलखंड जिले के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी आर्थिक मदद के साथ साथ उनके रोजगार के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करते हुए दोनों जिलों में उद्योगों व कारखानों की प्रमुखता से मांग रखी।   

    इसके अतिरिक्त शानू गुप्ता ने एक व्यापारी नेता के तौर पर खुद को स्थापित करते हुए जिले में अब तक 7 बड़े व्यापारी सम्मेलन करवाए हैं। साथ ही उन्होंने 3 अंतर्राज्य व मंडलीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया है। शानू गुप्ता अब तक तकरीबन 347 सफल बैठकों का संचालन कुशलता पूर्वक कर चुके हैं। 

    स्वच्छ भारत अभियान के युवा सारथी 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी साफ-सफाई को ईश्वर भक्ति के समान मानते थे और इसी के चलते वह लोगों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने पर जोर दिया करते थे। बापू कहते थे कि "स्वच्छ भारत" के सपने के लिए देश के सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर आगे आना होगा और स्वच्छ भारत के लिए प्रयास करना होगा। बापू के इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए आज शानू गुप्ता भी चित्रकूट में स्वच्छ भारत अभियान का बिगुल बजाए हुए हैं। जन जन को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उन्होंने पॉलिथीन का बहिष्कार करने जैसे सार्थक मुहिम चलाई, जो आज भी जारी है। 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    चित्रकूट की लाइफलाइन कही जाने वाली मंदाकिनी नदी को माता का प्रतीक मानते हुए शानू गुप्ता ने मंदाकिनी स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है, जिससे जन जन को जोड़ने का उनका प्रयास है। वह लोगों के बीच युगों पुरानी नद्य संस्कृति और परंपराओं का पुनर्जागरण करने के लिए मंदाकिनी के घाटों पर विभिन्न अभियानों का संचालन करते रहते हैं जिससे सभी को मां मंदाकिनी के सांस्कृतिक महत्त्व का अवलोकन हो सके।      

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    चित्रकूट के सबसे प्रिय युवा नेता 

    2022 में चित्रकूट विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल युवा दावेदार रहे शानू गुप्ता लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। जनता की हर समस्या पर वह त्वरित निर्णय लेते हुए उसका निदान करने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। उत्तर प्रदेश सहित अन्य कईं प्रदेशों के जिलों में व्यापारियों के मध्य मजबूत पकड़ रखने वाले शानू गुप्ता को उनके क्षेत्र की जनता बेहद मान-सम्मान देती है और जनता का मानना है कि समाजसेवी शानू गुप्ता अपने सामाजिक कार्यों के एजेंडे पर भारी जन स्नेह समर्थन के साथ एक दिन राजनीति में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। 

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    जनता के विश्वास को जीतकर ऐतिहासिक परिवर्तन लाने की क्षमता रखने वाले शानू गुप्ता जिले में युवा नेतृत्व की मिसाल हैं और आने वाले समय में वह सांस्कृतिक नगरी चित्रकूट को विकास के नए मुकाम पर ले जाकर अपनी अनोखी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे।  

    नाम : शानू गुप्तापद : व्यापारी नेता, राष्ट्रीय महामंत्री सगंठन (राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन),

    Is this you, or someone you work with?

    Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

    Get on the record →