Latest on Politics
चतुर्थ बड़े मंगल के पावन पर्व पर मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया गया भंडारे का आयोजन
चतुर्थ बड़े मंगल का पर्व राजधानी लखनऊ में श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। इस मौके पर हनुमान जी के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों एवं प्रसाद वितरण के आयोजन किए गए। मंदिरों में देर रात तक भक्तिमयी कार्यक्रम हुए और घरों में भी श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड के पाठ व हवन यक्ष के कार्यक्रम किए।इसी कड़ी में मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के अंतर्गत मंदिरों में काफी चहल पहल बड़ा मंगल के दिवस पर देखी गई, पार्षद दिलीप श्रीवास्तव सहित बहुत से भक्तों की ओर से मंगलवार को भंडा Read more...
चित्रकूट जनपद में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई अहम मुद्दों पर चर्चा
चित्रकूट जनपद में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन होटल बिंदीराम सभागार में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री देवेश जी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्य Read more...
समाज की एकजुटता बदल देती है समाज की दिशा और दशा
गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज बिंदवालिया के प्रांगण में कुशवाहा समाज की एक बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम पर्यावरण दिवस पर समाज के नेताओं ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश देने के बाद "समाज की दशा और दिशा" को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज के लोगों ने समाज के उत्थान और संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि जनपद में कुशवाहा की संख्या होने के बावजूद भी कुशवाहा एकजुटता का परिचय नहीं दे पाया है लेकिन अब हमें एकजुटता का परिचय देते हुए राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।का Read more...
मंदसौर के किसान आंदोलन की पांचवी बरसी पर शहीद किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
6 जून 2017 के दिन मंदसौर में फसलों के वाजिब दामों को लेकर हुए आन्दोलन में भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा गोलीकांड किया गया था, जिसमें 6 किसान भाई शहीद हुए थे और अन्य छह घायल हो गए थे। उनकी याद में आज मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पांच वर्ष पूर्व घटी इस घटना से आज भी किसानों को आंखें नम हो जाती हैं।शहीद किसान भाइयों की शहादत को सलाम करते हुए आज पिपलियामंडी में मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रमुख किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने साथियों स Read more...
नगर परिषद से रिटायर्ड श्री मदन सिंह सिसोदिया को पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं
मलहारगढ़ विधानसभा की पिपलिया मंडी नगर परिषद से हाल ही में रिटायर्ड हुए श्री मदन सिंह जी सिसोदिया को आज सेवानिवृत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की गई। मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी से महामंत्री श्री श्यामलाल जोकचन्द सहित बड़ी संख्या में मित्रगणों ने आज मदन सिंह जी सिसोदिया का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर किया और नगर परिषद में सेवा देकर निवृत्त होने पर उन्हें अनंत बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।बताते चलें कि मदन सिंह सिसोदिया जी नगर परिषद के सहायक राजसाव निरीक्षक के पद पर विगत 35 वर्ष 5 महीने से सेव Read more...
लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड में पार्षद सौरभ सिंह के द्वारा हुआ सीवर लाइन का उद्घाटन
विकास कार्यों की शृंखला में निरंतर आगे बढ़ते हुए आज लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड में बगिया में आरपीएस स्कूल के शुरुआत होकर श्री देशराज जी के घर तक पड़ रही सीवर लाइन का उद्घाटन स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान सम्मानित जनमानस की मौजूदगी विकास कार्य के दौरान रही। पार्षद सौरभ सिंह ने कहा कि इस सीवर लाइन के डलने से क्षेत्र के लोगों को अत्याधिक सुविधा प्राप्त होगी। पार्षद जी ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को कराना अति विशिष्ट प्राथमिकता है, जिसे उनके द्वारा अपने निरंतर प्रयासों क Read more...
ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड के नोहरी लाल हाते में पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित
ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड के अंतर्गत नोहरी लाल हाते में बीच सड़क पर नीम का एक पुराना पेड़ गिर गया। इस दौरान लंबे समय तक वाहनों का यातायत बाधित रहा। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन सड़क किनारे आमजन का रखा सामान बर्बाद हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पेड़ गिरने से बिजली तार भी टूट गया।जिसके बाद स्थानीय पार्षद मनोज कुमार राठौर ने लगातार प्रयास करते हुए पेड़ को बीच मार्ग से हटाया। तब कहीं जाकर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। पार्षद ने बताया कि क्रेन की मदद से पेड़ को बीच सड़क से हटाया गया। घटना में कोई Read more...
मोदी जी का आठ वर्षीय कार्यकाल हुआ पूरा, जनपद चित्रकूट में महिला मोर्चा के तत्वावधान में कार्यक्रम
जनपद चित्रकूट में भजन संध्या हॉल के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आज महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी जी के द्वारा आंगनबाड़ी बहनों और समूह सखियों से संवाद के माध्यम से महिलाओं को समझाना और जागरूक करना, उन्हें सेनेटरी नैपकिन और विटामिंस की दवाइयां देकर उन्हें माननीय मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई।इस कार्य Read more...
चित्रकूट/बाल शिक्षा नि:शुल्क संस्थान द्वारा ग्राम खुटहा में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
पर्यावरण दिवस के मौके पर चित्रकूट जिले के विभिन्न स्कूल-कालेजों के साथ ही समाजसेवी संस्थाओं की ओर से भी बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के चित्रकूट/बाल शिक्षा नि:शुल्क संस्थान द्वारा ग्राम खुटहा में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नौनिहालों ने पर्यावरण संबंधित विभिन्न पोस्टर बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यापारी नेता एवं समाजसेवी शानू गुप्ता की मौजूदगी रही। उन्होंने बत Read more...
पार्षद मनोज राठौर ने अपने क्षेत्र की ट्रकों की अराजकता का किया निरीक्षण
आज भाजपा पार्षद ट्रांसपोर्ट नगर सह सदस्य कार्यकारिणी मनोज राठौर ने वार्ड भ्रमण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख चौराहों पर ट्रकों की अराजकता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि हजार बार प्रयास करने के बावजूद ट्रक चालकों कि मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है और अब इस समस्या का समाधान माननीय महापौर प्रमिला पाण्डेय जी के द्वारा ही किए जाएगा।भ्रमण के दौरान पार्षद जी ने पाया कि ट्रक चालकों की मनमानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सरेआम नियमों को ताक पर रख सड़कों के किनार Read more...
ट्रांसपोर्ट नगर के पार्षद ने बस्ती क्षेत्र टुनटुनिया फाटक पर सुनी जनता की समस्याएं
मनोज कुमार राठौर भाजपा पार्षद ट्रांसपोर्ट नगर सह नगर निगम कानपुर सदस्य कार्यकारिणी ने आज ट्रांसपोर्ट नगर के गरीब बस्ती क्षेत्र टुनटुनिया फाटक पर निर्धन और पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अधिकतर लोगों कि समस्याएं मूलभूत सुविधाओं को लेकर रही। मौके पर पार्षद मनोज राठौर ने कहा कि जल्द ही समस्याओं पर कार्यवाही करते हुए उनका समाधान कराया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड से पार्षद मनोज राठौर जो कि नगर निगम कानपुर में कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, जनता की समस्याओं पर आए दिन सुनवाई Read more...
टी 20 मैत्री मैच में महापौर इलेवन को विजय के लिए हार्दिक बधाई
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में महापौर इलेवन और के.डी.ए (कानपुर विकास प्राधिकरण) इलेवन के बीच हुए डे नाइट मैत्री मैच में आज महापौर इलेवन को विजय मिली। यह टी20 मैच बेहद शानदार रहा, जिसमें विजेता टीम को भाजपा पार्षद ट्रांसपोर्ट नगर/नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार राठौर जी ने बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, "आज हुए शानदार टी 20 मैच में महापौर इलेवन की जीत पर नगर निगम टीम को हार्दिक बधाई, मैन ऑफ द मैच पार्षद अर्पित यादव जी को बहुत बहुत बधाई और इस मैच को आयोजित करने के Read more...
अहिल्यादेवी के पद्चिन्हों पर चलकर सत्य-न्याय के लिए दृढ़ संकल्पित रहना होगा
"नारी शक्ति कितनी महान होती है, वह अपने जीवन में क्या कर सकती है, इसका उदाहरण रानी अहिल्यादेवी होल्कर ने पेश किया था। देश में जब-जब भी महान नारियों का जिक्र आएगा तब-तब अहिल्यादेवी का नाम सबसे उपर लिया जाएगा।"यह बात प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल जोकचन्द्र ने गांव काचरिया चन्द्रावत में आल इंडिया धनगर समाज द्वारा आयोजित लोकमाता, न्याय की देवी अहिल्यादेवी होल्कर की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर अहिल्यादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जोकचन्द्र ने समाजजनों से आह Read more...
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
क़मर तोड़ महंगाई, ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती एवं लहसन के भाव बढ़ाने को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आदरणीय सज्जन सिंह जी वर्मा के नेतृत्व में आज मंदसौर जिले में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के विरुद्ध शंखनाद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर आयोजित इस धरने में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। गांधी चैराहा पर आयोजित इस धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सज्ज Read more...
बिजली विभाग में ओटीएस स्कीम उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया प्रावधान
पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने आमजन को सूचित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की लाभकारी स्कीम से अवगत कराया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आपको सादर अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विभाग में ओटीएस स्कीम बकाया बिजली बिल में ब्याज पर छूट देने का प्रावधान किया गया है। इसमें सभी बकाएदारों का ब्याज माफ करने की योजना है। अब सभी उपभोक्ता अपने बकाया भुगतान पर छूट का लाभ लेकर अपना बिल जमा कर नया मीटर लगवा सकते है। किसी की बातों में मत आए, सीधे विभाग जाए और अपना काम स्वयं करवाए। गौरतलब है Read more...
बैकुंठ धाम में किया गया अंतिम संस्कार, सरोजनी नगर विधानसभा विधायक डॉ श्री राजेश्वर सिंह की माता जी का हुआ निधन
सरोजनी नगर विधानसभा के मा0 विधायक डॉ0 श्री राजेश्वर सिंह जी की पूजनीया माता जी श्रीमती तारा सिंह (82) का मंगलवार को आगरा में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। निधन की सूचना मिलते ही विधायक डा. राजेश्वर सिंह जी व उनकी पत्नी एवं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह व अन्य परिजन आगरा पहुंच गये। बुधवार को लखनऊ के गोमती तट पर स्थित बैकुंठ धाम में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।निधन की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी, नेता व समाजसेवी श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचे। वहीं लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड से पार् Read more...
पूर्व एवं वर्तमान विधायक जनता के हालात को नजरअंदाज कर रहे हैं - डॉ जनक कुशवाहा
सेवराई के जनहित बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने योगी के क्रियाकलापों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से गरीब जनता के रोजगार छीन कर के योगी सरकार मनमानी कर रही है वह हिटलर के तानाशाह को भी पार कर चुकी है परन्तु हम लोग इस लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे।न्याय पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जमानिया विधानसभा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि भाजपा Read more...
रेहड़ी, खोमचे वालों के रोज़गार पर बुलडोजऱ चला रहे हैं योगी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने जमानिया विधानसभा के ताजपुर, नरियाव, बेटवार, जमानिया कस्बा, पाण्डेय मोड़, दरौली आदि गांव में जनसम्पर्क करते हुए कार्यकर्ता एवं किसानों से संवाद स्थापित किया। रेवड़ी, खोमचों एवं ऑटो ड्राइवरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में बात करते हुए प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि सरकार को अवैध स्टैंड हटाने से पहले वैध स्टैंड का निर्माण करना चाहिए क्योंकि ऑटो रिक्शा वाले स्वयं तो स्टैंड बना नहीं पाएंगे। इसलि Read more...
बूथ अध्यक्ष अरविन्द जोशी से सीतापुर में हुई बूथ मजबूती पर चर्चा
चित्रकूट जनपद में महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने आज अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सीतापुर में बूथ संख्या 389 के बूथ अध्यक्ष अरविंद जोशी जी के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने बूथ अध्यक्ष से मिलकर बूथ से सबंधित सभी जानकारी प्राप्त कि और बूथ को मजबूत करने के लिए भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।गौरतलब है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथ को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं। बीती 23 मई को केंद्र में मोदी सरकार को 3 वर्ष हो चुके हैं, जिसके बाद से ही बूथ Read more...
बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में जन जन तक भाजपा को पहुंचाने पर हुआ मंथन
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथ को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं। बीती 23 मई को केंद्र में मोदी सरकार को 3 वर्ष हो चुके हैं, जिसके बाद से ही बूथ सशक्तिकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है ताकि जन जन तक भारतीय जनता पार्टी की पहुंच सरल व सुगम हो सके। साथ ही पार्टी की ओर से लागू की गई लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी हर घर तक पहुंच सके, इसके लिए कार्यकर्ता गण प्रयासों में संकल्पित होकर जुटे हैं।इसी कड़ी में आज भाजपा जिला कार्यालय हमीरपुर में Read more...