Latest on Politics
शशांक दीक्षित काँग्रेस में शामिल हुए, सभी ने मिलकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही काँग्रेस जमकर तैयारियों में जुट चुकी है, साथ ही कानपुर में काँग्रेस लगातार विस्तृत और मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में कानपुर नगर ग्रामीण के अंतर्गत बहुत से कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ शशांक दीक्षित का स्वागत किया गया। शशांक दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक के पद से त्यागपत्र देकर काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिस पर वहां मौजूद काँग्रेस प्रदेश समन्वयक एडवोकेट राजीव द्विवेदी के साथ साथ बड़ी संख्या में कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उ Read more...
बिल्हौर विधानसभा में हुई कांग्रेस किसान चौपाल आयोजित
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जय जवान जय किसान किसान चौपाल के तहत बिल्हौर विधानसभा के धमनी निवादा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें में एडवोकेट राजीव द्विवेदी के साथ साथ बहुत से काँग्रेस नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कृषि कानून बिल का विरोध किया गया और चर्चा कि गई कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले कानून सरकार को वापस लेने होंगे।चौपाल को संबोधित करते हुए उप्र काँग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्वयक राजीव द्विवेदी ने तीनों कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझाया और कहा की यह तीनों कृ Read more...
उपेंद्र सहानी ने बंगाल में चल रहे चुनाव के लिए हो रहे प्रयासो पर बात की
27 मार्च 2021 को राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र साहनी ने कहा कि अभी बंगाल में चुनाव चल रहे है, इसी के मद्देनजर हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 26 मार्च 2021 को बंगला देश के दौरे पर गए, उसके बाद अपनी बात को रखा, वहां उन्होंने कहा की बंगला देश को बनने में हमने सत्याग्रह किया है 20 से 22 साल की उर्म में हम जेल भी गए है। उपेद्र सहानी बताते है कि प्रधानमंत्री वहां पर हिंदू समाज के कुछ लोग मटूआ जाती को लुभाते हुए दिखे, ताकि बंगाल में उसका सीधा फाय Read more...
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने जे एन शुक्ला से मुलाकात की
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने लोगो की मद्द करने का सकंल्प लिया है, इसी के चलते उनके पास कई लोग अपनी समस्या लेकर आते है और वो उनकी मद्द कर आम आदमी पार्टी को नया रूप दे रहे। इसी क्रम में बढ़ते हुए आम आदमी पार्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए देर शाम आशुतोष पाड़े ने रसूलाबाद विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम तिश्ती जाकर जे एन शुक्ला से मुलाकात की। जे एन शुक्ला विमला देवी इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों के संस्थापक हैं तथा जिला पंचायत क्षेत्र सुनासी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। Read more...
साहिबाबाद उपाध्यक्ष मनमोहन झा गामा के नेत्तृव में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी जनसभा के लिए मेरठ गए
साहिबाबाद विधानसभा के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से मनमोहन झा गामा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी साहिबाबाद मेरठ के लिए रवाना हुए। उनके साथ में सैकड़ो पदाधिकारी भी मेरठ में आयोजित सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा को सुनने के लिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से जब्बार मलिक,अजय कुमार,मोनू सैफ़ी,जय प्रकाश यादव,सत्तार मलिक,साबिर चौधरी,कुशल कुमार,सोहेब चौधरी,अभिषेक,आकाश,नवीन,बिट्टू सिंग,गोविंद कुमार, आदि कार्यकता भी साथ में गए। Read more...
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव विशेष - प्रधान ही नहीं, पंच भी है महत्वपूर्ण
उत्तर प्रदेश और बिहार में पंचायती चुनावों की तैयारी शुरु हो चुकी है। आगे चलकर आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य कई राज्यों में पंचायती चुनाव होंगे। ये अवसर भी हैं और चुनौती भी। लोकसेवा की चाह रखने वालों के लिए यह एक अवसर है और मतदाता के लिए चुनौती। चुनौती जाति, संप्रदाय और दलों के दलदल से ऊपर उठकर उसे चुनने की, जिसमें सही मायने में एक लोकसेवक के लक्षण, ललक, नैतिकता व सामर्थ्य मौजूद हो।यह किसी से छिपा नहीं कि लोकसभा/विधानसभा चुनावों में तो मतदाता अब दलों का गुलाम हो चला है। वह उम्मीदवार से ज्यादा, दल चुन Read more...
भोगनीपुर विधानसभा से आए लोगो की मद्द कर रहे आशुतोष पांडे
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने लोगो की मद्द करने का सकंल्प लिया है, इसी के चलते भोगनीपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम सिथरा खुर्द से आए हुए लोगो की मद्द कर रहे। बता दे की सिथरा खुर्द से आए हुए दिल्ली में कार्यरत लोगों ने बताया की वे मॉडल टाउन स्थित एक गुटखा कंपनी में रकाम करते है, जहां करीब 10-12 साथी अपना वेतन पाने के लिए पिछले 4 माह से भटक रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। Read more...
मौजूदा सरकार से परेशान है सब -डॉ. जनक कुशवाहा
विकासखंड के उमरपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस बैठक में योगी सरकार द्वारा के चार सालो की विफलता गिनाई गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा की मौजूदा सरकार ने चार वर्ष से केवल जुमलों की बौछार की है, सरकार के खिलाफ बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा की किसान, मजदूर, अनुसूचित जनजाति की महिलाएँ हर कोई सरकार से परेशान हैं। इस बैठक में अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह, इकबाल अहमद, देवेंद्र सिंह, झुन्ना शर Read more...
राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने सभी को बिहार दिवस की बधाई दि
22 मार्च 2021 को राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने सभी देश वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई दिया। साथ ही बताया की बिहार आज ही के दिन 19 12 संयुक्त प्रांत से अलग हुआ था। बिहार का इतिहास सदियों से गौरवशाली एवं ऋषि-मुनियों व संत सूफियों कि धरती रहा है, बिहार की धरती से देश विदेश में ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाया जाता रहा। हमारा बिहार बुलंद ऐतिहासिक विरासत का वटवृक्ष है, हम बिहार वासी आपसी एकता भाईचारा सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखते हैं। इके सा Read more...
समाज के दबे-कुचले वर्ग के लोगो के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ेगी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन में पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में चल रही नदी अधिकार यात्रा प्रयागराज के बसवार गांव से प्रारंभ होकर मुहम्मदाबाद में पहुंची। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के ऐसे लोगो के साथ है जिन्हें हर तरफ से दबा दिया जाता है, वे हमेशा इन लोगो के लिए लड़ती रहेगी। बता दे की बच्छलपुर स्थित निषाद बस्ती में सभा में छत्तीसगढ़ के विधायक Read more...
आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हुए करूणा शंकर यादव
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने लोगो तक अपनी बात बड़ी मजबूती से पेश की है। पार्टी को और ठोस बनाने के लिए कई छोटे-छोटे कदम उठाय गए है, उसी क्रम में चलते हुए तिलौंची जिला पंचायत क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके करुणा शंकर यादव ने आम आदमी पार्टी में आने का निश्चय किया, वो शीघ्र ही पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर मौजूद रहे पंचायत चुनाव प्रभारी गिरीश सोनी ने करुणा शंकर यादव को हार्दिक शुभकामनाएं दी। Read more...
बिरहुन जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत प्रत्याशियों के चयन हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे असालत गंज से होकर बिरहुन जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम लालू पहुंचे। जहां पर रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी ललित श्रीवास्तव ने जिला पंचायत प्रत्याशियों के चयन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी की विचारधारा से लोगो को जागरूक किया गया। इस मौके पर विधायक गिरीश सोनी ने दिल्ली मॉडल पर जनता से संवाद किया। Read more...
डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लोहिया पार्क पर समाजवादी पार्टी के लोगो द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित
समाजवादी पार्टी के आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया की जंयती पर समाजवादी पार्टी के तमाम लोगो ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। लखनऊ स्थित लोदिया पार्क में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सपा विधान परिषद के नेता अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेता ने मिल कर डॉ, राम मनोहर लोहिया को पुषपांजली अर्पित की। बता दे की डॉ. राम मनोहर लोहिया समाजवादी पार्टी के लिए आदर्श व्यक्ति थे, उनके दिखाए हुए मार्ग पर समाजवादी पार्टी के लोग जनता के हित के लिए सोचते हैं। Read more...
साहिबाबाद विधानसभा में हुई सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
साहिबाबाद विधानसभा सपा के अंतर्गत आज पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अहम बैठक का आयोजन पसोंडा में किया गया। जिसमें 23 मार्च 2021 को मेरठ में आयोजित होने वली विशाल जन सभा, जिसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सम्बोधित किया जाएगा, को सफल बनाने बनाने हेतु वार्ता की गई। साथ ही बैठक में साहिबाबाद विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकताओं की भागीदारी जनसभा में सुनिश्चित करने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पं मनमोहन झा गामा प्रभारी साहिबाबाद विधानसभा उपस्थ Read more...
निषाद समाज को छलने का काम कर रही है केंद्र और प्रदेश की सरकार - डॉ जनक कुशवाहा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन में पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में चल रही नदी अधिकार यात्रा भांवरकोल के शेरपुर से चलकर बीरपुर एवं लोहार पुर पलिया के निषाद बस्ती में निषाद केवट माझी समाज के लोगों से संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान समाज के लोगों ने समाज के समस्याओं को उजागर करते हुए उसे निदान कराने की मांग की गई। पलिया में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए छत Read more...
उत्तर प्रदेश चुनावों में आम आदमी पार्टी को मजबूती से जनता के बीच लाने की तैयारीयां जारी
17 मार्च को 12 बजे,माती मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम आम आदमी पार्टी द्वारा संबोधित ज्ञापन किया गया। इसमें आशुतोष पाण्डेय (जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी) ने बताया की आम आदमी पार्टी की संपूर्ण जिला इकाई एवं प्रकोष्ठों की तरफ से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को कमजोर करने की नियत से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पारित लेफ्टिनेंट गवर्नर को शक्तिशाली बनाने वाले काले कानून के खिलाफ विरोध हो रहे, और इस बात की जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दी जाएगी। साथ में सभी से अनुरोध करे हुए लोकतंत्र के बचाव की बात Read more...
भोगनीपुर विधानसभा से बुजुर्ग माताएं आशुतोष पाडें से मिलने गई
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने लोगो की मद्द करने का सकंल्प लिया है, इसी के चलते उनके पास भोगनीपुर विधानसभा के ग्राम ततारपुर से दो बुजुर्ग माताएं मिलने आई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका काम था और एक छोटा सा काम और हो गया। वे आशुतोष पांडे को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर गई हैं, इस उम्मीद के साथ की वे उन्हें पुरा करेंगे। इसके साथ ही आशुतोष पांडे ने कहा की वे प्रत्येक ऐसे व्यक्ति के काम आता रहूंगा जिन्हें उनसे उम्मीदें. Read more...
कल्याणपुर क्षेत्र के मथुरा नगर गंगागंज में संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक
चुनावी अभियान 2022 को लेकर कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत मथुरा नगर गंगागंज में नगर काँग्रेस कमेटी ने अपने संगठन सृजन अभियान के तहत चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सम्मिलित होकर सभी कॉंग्रेसीजनों ने पार्टी को 2022 के चुनावी मिशन के लिए तैयार करने पर मंत्रणा की। कल्याणपुर क्षेत्र के गंगागंज में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता भागीरथ पाल के विद्यालय में हुई इस कार्यकर्ता बैठक में एडवोकेट राजीव द्विवेदी ने सभी वरिष्ठ कॉंग्रेसी जनों को संबोधित करते हुए संकल्प लिया कि एकजुटता के साथ पूरे विधानसभा Read more...
हर गांव, हर घर तक कॉंग्रेस की विचारधारा पहुंचाने के क्रम में जुटी लखनऊ जिला कॉंग्रेस कमेटी
काँग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आगामी चुनावों में कॉंग्रेस के दमदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश, जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कॉंग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा करने की तैयारी कर ली है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इस रणनीति के तहत काँग्रेस के संगठन को मजबूती मिलेगी और हर गांव..हर घर तक काँग्रेस की विचारधारा को जीवंत किया जा सकेगा।इसी क्रम में लखनऊ जिला काँग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता मेराज वली खान ने जानकारी दी कि सभी जिलों में Read more...
मुझे फक्र है कांशीराम तेरा कैडर हूं मैं - सर्वेश अंबेडकर
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ) समाजवादी पार्टी सर्वेश अंबेडकर ने सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें हार्दिक मान-वंदन अर्पित किया। दलितों, वंचितों,शोषितों का एकीकरण कर उनके उत्थान और विकास के लिए जीवन भर प्रयत्नशील रहे महान राजनीतिज्ञ, सामाजिक परिवर्तन के महानायक और बसपा के संस्थापक स्व कांशीराम जी की जयंती पर देशभर से उन्हें आत्मिक नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि मिल रही है। इस मौके पर उनके छायाचित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित Read more...
tag on profile.
by Indian Engineers, Technocrats and Researchers.