Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Chandraveer Singh

Chandraveer Singh

Agri India, C-74,OIE, Phase-I(Central Delhi--110501)

Name- Chandraveer singhDesignation-  Social WorkerBadge number- 71182928Program Associated : Social Innovator चंद्रवीर सिंह जी भारतीय भाषाओं के प्रेमी हैं. यह ऐसे भाषाविद है जिन्हें किसी भी भाषा से कोई आपत्ति नहीं मगर अपनी भारतीय भाषाओं के लिए इनका प

◆ 5.2442 contribution score 2 reputation 16 views · 7d ▲ 9 146 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
Designation-  Social Worker
Badge number- 71182928
Program Associated : Social Innovator
 
चंद्रवीर सिंह जी भारतीय भाषाओं के प्रेमी हैं. यह ऐसे भाषाविद है जिन्हें किसी भी भाषा से कोई आपत्ति नहीं मगर अपनी भारतीय भाषाओं के लिए इनका प्रेम कुछ खास है. यह अंग्रेजी सहित 20 भारतीय भाषाओं का ज्ञान रखते हैं. चंद्रवीर सिंह भारतीय भाषा आंदोलन से जुड़े हुए हैं. भारतीय भाषाओं को हक दिलाने और इसे अंग्रेजी की गुलामी से मुक्त कराने के लिए यह निरंतर प्रयासरत हैं. इस कोशिश का पता इसी से चलता है कि वह वर्षों से भारतीय भाषा आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े हैं. यही नहीं इन्हें 30 साल पत्रकारिता का अनुभव भी है यह विभिन्न जगह छपते भी रहे हैं और अपनी बात पहुंचाते रहे हैं. 
 
Name- Chandraveer singh
 
चंद्रवीर सिंह जी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के मूल निवासी हैं. घर परिवार से बेहद संपन्न चंद्रवीर सिंह बेहद सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं. इनकी सादगी, सरल जीवन और मिलनसार स्वभाव अपने आप में इनका परिचय है. बनी बनाई पत्रकारिता का कैरियर छोड़ संकल्पित मनसे इन्होंने भारतीय भाषा आंदोलन से जुड़ने का फैसला किया था. यह उनके और उनके ही जैसे कितनों के संघर्षों का नतीजा है कि भारतीय भाषा आंदोलन को लेकर चलाई जा रही मुहिम के कारण भारतीय भाषाओं को कई जगह प्राथमिकता दी जाने लगी है मगर अभी भी इस में बहुत बदलाव आना बाकी है.
भारतीय भाषा आंदोलन से चंद्रवीर सिंह जिस निष्ठा से जुड़े हैं वह अपने आप में अद्भुत है. वह 1990 यानी कि 27 साल से भारतीय भाषा आंदोलन से जुड़े हुए हैं. इस आंदोलन को प्रभावशाली बनाने के लिए और साथ ही साथ और भी लोगों को भारतीय भाषाओं के हक में खड़ा करने के लिए यह दिन रात लगे रहते हैं. यहां तक कि काम में मशगूल रहते हुए इन्हें ना तो अपने खाने का पता होता है ना ही रहने का कोई ठिकाना. आज के डिजिटल दुनिया में जहां हर किसी के पास आपको एक एंड्राइड फोन दिख जाता है वैसे में इनके पास एक फोन भी नहीं. आपको यह बात स्वीकार करने में आश्चर्य हो रहा होगा मगर यह सच है. भारतीय भाषाओं के लिए समर्पित इस इंसान का अपनी भाषाओं के लिए ऐसा प्रेम शायद ही कहीं देखने को मिले.
 
Name- Chandraveer singh
 
आजादी के तुरंत बाद ही पुरुषोत्तम दास टंडन द्वारा भारतीय भाषा आंदोलन शुरू किया गया था. चंद्रवीर जी का मानना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी भारतीय भाषाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका है. चंद्रवीर सिंह जी का मानना है कि वह भारतीय भाषा आंदोलन से जुड़े उसके पीछे बहुत बड़ा कारण था. उनके अनुसार इंडिया और भारत के बीच बहुत बड़ा अंतर है. भारतीय भाषा आंदोलन इंडिया के लिए काम ना करके भारत के लिए, भारत को बनाने के लिए कार्य कर रहा है. गांधीजी के सपने को आगे बढ़ा रहा है. भारत हजारों साल पुरानी संस्कृति में समाहित है. इस संस्कृति को बचाना, उनके लिए काम करने वाला, भारत की अस्मिता को अपने ध्यान में रखने वाला कार्य भारतीय भाषा आंदोलन कर रहा है. भारतीय भाषा आंदोलन का मानना है कि किसी भी राष्ट्र का निर्माण उसकी संस्कृति, उसकी भाषा और उसकी परंपरा से होती है. कभी भी किसी राष्ट्र का निर्माण, किसी राष्ट्र का पुनरुद्धार तब तक नहीं हो सकता जब तक उसकी भाषा, उसकी संस्कृति को बचाया ना जा सके, उसके परंपरा को सहेजा न जा सके. विदेशी भाषा कभी भी किसी राष्ट्र का निर्माण और पुनरुद्धार नहीं कर सकती क्योंकि देखें तो पहले राष्ट्र में फारसी चलती थी बाद में अंग्रेजी आ गई लेकिन भारतीय भाषाएं जो संस्कृत से निकली हुई है वह अपने में कहीं ज्यादा समृद्ध या दुनिया की किसी भी दूसरी भाषाओं से कहीं ज्यादा शक्तिशाली और समृद्धि है. इसीलिए उनका और उनके भारतीय भाषा आंदोलन का मानना है कि सारा कामकाज, सारी शिक्षा दीक्षा भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए. 
 भारतीय भाषा आंदोलन की वजह से ही संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय भाषाओं में भी परीक्षा लेनी शुरू की.  भारतीय भाषा आंदोलन का यह भी मानना है भारतीय नयाय तंत्र यानी भारतीय अदालतों में भी और भारतीय संसद में भी सभी कार्य भारतीय भाषा में ही किया जाना चाहिए. चंद्रवीर सिंह जी कहते हैं हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जबतक हम अपने प्रयास में सफल नहीं हो जाते.

Other leaders in Agri India, C-74,OIE, Phase-I(Central Delhi--110501)

Top contributors active in the same district. Explore who else is building Agri India, C-74,OIE, Phase-I(Central Delhi--110501).

See the full Agri India, C-74,OIE, Phase-I(Central Delhi--110501) leaderboard →
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →