Latest on Politics
जनता की मूलभूत समस्याओं पर होगा काम, भुईयन देवी मन्दिर की गलियों का निर्माण कार्य होगा जल्द शुरू
नगर निगम लखनऊ के सहादतगंज वार्ड में आज सपा पार्षद सह नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मोनू कनौजिया ने अपने सहयोगियों के साथ जनता की समस्याएं जानने हेतु वार्ड के भुईयन देवी मन्दिर के निकट विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्लेवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सड़कों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संज्ञान लेते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।बताते चलें कि पार्षद मोनू कनौजिया ने आज अपने सहादतगंज वार्ड में भुईयन देवी मन्दिर के निकट की कॉलोनियों में Read more...
सोनपुरम और केतन विहार में सफाई व्यवस्था को लेकर हुआ निरीक्षण, शुरू कराया सीवर टैंक
लखनऊ के सहादतगंज वार्ड के अंतर्गत आज स्थानीय पार्षद मोनू कनौजिया ने सोनपुरम क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय निवासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं पार्षद जी के साथ साझा की। पार्षद मोनू कनौजिया सोनपुरम के विभिन्न गली-मोहल्लों में पहुंचकर नालियों की सफाई व्यवस्था जांची, लोगों से अपने आस पास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आग्रह किया।इसके अतिरिक्त भी पार्षद जी ने केतन विहार में मौजूद सीवर टैंक को क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु चालू कराया। आगामी Read more...
गंभीर अवस्था में मिली गौ माता को इलाज के लिए भेजा कान्हा उपवन
"जिसने समस्त चराचर जगत को व्याप्त कर रखा है, उस भूत और भविष्य की जननी गौ माता को मैं मस्तक झुका कर प्रणाम करता हूं!!", इसी पावन विचारधारा के साथ आज वार्ड में गंभीर अवस्था में मिली गौ माता को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।लखनऊ के सहादतगंज वार्ड में रात्रि 11:00 बजे कनक सिटी से एक सूचना पार्षद मोनू कनौजिया को मिली कि एक गाय प्रसव के उपरांत गंभीर अवस्था में मिली हैं, जिन्हें जल्द ही इलाज की आवश्यकता है। जिसके बाद पार्षद तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने खून से लथपथ हालत में गौ माता को तड़पते हुए पाया Read more...
अशोक विहार, कनक सिटी, सरिपुरा और हबीबपुर की जल संबंधी समस्याओं पर लगेगा विराम
मई, जून की पिघला देने वाली गर्मी में देश भर में जल संबंधी समस्या की खबरें सर्वाधिक सुनने में आती हैं। जैसे जैसे पारा 40 पार पहुंचता है, धरती का जलस्तर भी तेजी के साथ कम होना या बिजली आपूर्ति के चलते जल संबंधी दिक्कतें सामने आना आम हो जाता है। इसी क्रम में लखनऊ के सहादतगंज वार्ड में स्थानीय पार्षद मोनू कनौजिया ने वार्ड के अशोक विहार, कनक सिटी, सरिपुरा और हबीबपुर क्षेत्र का आज भ्रमण किया। इस मौके पर लोगों ने पानी की समस्या को लेकर पार्षद जी को अवगत कराया।जनता की समस्या पर सुनवाई करते हुए और लोगों Read more...
सहादतगंज वार्ड के अशोक विहार क्षेत्र में पहुंचे पार्षद, जनता की समस्याओं पर की सुनवाई
सपा पार्षद मोनू कनौजिया (सआदतगंज वार्ड, लखनऊ) वार्ड के अंर्तगत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनता से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने वार्ड में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ते हुए लखनऊ के सआदतगंज वार्ड से पार्षद मोनू कनौजिया ने आज वार्ड के अशोक विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जनता कि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके निदान के लिए भी जल्द ही कार्य करने हेतु आश्वासित किया।गौरतलब है कि वार्ड के कुछ हिस्सों में विगत कईं वर्षों से सड़कें जीर्ण-श Read more...
ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड में डिग्गी के पीछे मिले 25 मृत सूअर, पार्षद ने मौके पर पहुंच समस्या का किया निस्तारण
कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड में आज डिग्गी के पीछे अचानक 25 मृत सूअरों के मिलने से हड़कंप मच गया, इसके चलते समस्त क्षेत्र में बदबू फैली हुई थी और साथ ही संक्रामक बीमारी के आसार भी बने हुए थे। स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पार्षद सह नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार राठौर मौके पर पहुंचे और जनता की समस्या का निस्तारण कराया।पार्षद मनोज राठौर ने डिग्गी में पहुंच नगर निगम की जेसीबी मशीनों के माध्यम से कूड़े के ढेर से सभी सूअरों को मिट्टी में दफनाया ताकि आस पास के लोगों को कि Read more...
जीत के साथियों को मंच पर मिला सम्मान, किदवई नगर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह
आज किदवई नगर विधानसभा के अंतर्गत माननीय विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रतीक चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को मंच पर स्थान देते हुए सम्मानित किया गया।किदवई नगर मण्डल के अंतर्गत जीत के सभी साथियों को श्री राम मन्दिर का स्म Read more...
महोबा में आयोजित हुआ आपातकाल विरोध दिवस/लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह
महोबा जनपद के भाजपा कार्यालय में आज आपातकाल विरोध दिवस एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार सत्ता मोहपाश में फँसकर एक राजनीतिक संस्था लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई और हर उस व्यक्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, जिसने भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। देश के इतिहास में यह काला अध्याय आज भी अंकित है, जिसे भुला पाना आसान नहीं है।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय श्री रमाकांत त्रिपाठी जी, कानपुर-बुंदेलखंड क्ष Read more...
हाई टेंशन लाइनों के कारण अवरुद्ध था नाले की सफाई का कार्य, अब जल्द होगा संपन्न
मानसून आने में कुछ ही समय शेष है, मौसम विभाग की माने तो आगामी 6 जुलाई तक मानसून समस्त उत्तर भारत को कवर लकार लेगा। ऐसे में प्रदेश के नगर निगमों द्वारा बारिश से पहले के जरूरी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड के अंतर्गत सेक्टर डी स्थित गोल मार्केट के सामने मौजूद नाले की सफाई की गई। इस नाले की सफाई विगत काफी समय से लंबित थी। आज बिजली विभाग और नगर निगम लखनऊ के संयुक्त प्रयासों के नाले की सफाई के कार्य का आगाज किया गया।स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह ने जानकारी दी कि इस नाल Read more...
मंदसौर जिला पंचायत चुनाव - जमुनिया की जनता बदलाव के लिए है तैयार, सघन जन संपर्क अभियान में जन मुद्दों पर हुई बात
मंदसौर जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती मधु महेश पाटीदार के समर्थन में आज किसान नेता श्री श्यामलाल जोकचंद ने आज जमुनिया क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जन सम्पर्क कर मधु जी के पक्ष में उगता सूरज पर मोहर लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार जनता के बीच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जमुनिया की जनता अब बदलाव की लहर के लिए तैयार है और जानती है कि जनता की समस्याओं का निवारण वही कर सकता है जो उनके मुद्दों को लेकर हमेशा खड़ा Read more...
जिला पंचायत चुनाव - वार्ड दस की प्रत्याशी मधू महेश पाटीदार को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क
जिला पंचायत मंदसौर में जल्द ही जिला पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, इसी कड़ी में वार्ड संख्या 10 से कॉंग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती मधू महेश पाटीदार के समर्थन में मंदसौर जिले से लोकप्रिय किसान नेता एवं प्रदेश कॉंग्रेस समिति से महामंत्री श्यामलाल जोकचंद आज क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर मतदान करने की अपील जनता से की।इस मौके पर श्यामलाल जोकचंद सहित महेंद्र सिंह जी गुर्जर, कमलेश जी पटेल सहित अन्य नेतागण व सहयोगी कार्यकर्ता भी रहे, जिन्होंने जन जन तक कॉंग्रेस पार्टी की आवा Read more...
देश की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार
महुआ विधानसभा के वालोड तालुका के जुगत राम सर्कल पर सरकार के अग्निपथ योजना को लेकर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय जुगत राम काका के स्टेचू पर सुतर की आर्टी और पुष्प माला पहना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात धरने को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर और महुआ विधानसभा के पर्यवेक्षक डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर तुली हुई है क्योंकि जिस तरह से अग्निपथ योजना है। उसके अंतर्ग Read more...
पूंजीपतियों के हाथों में आदिवासियों की जमीन को बेच रही है भाजपा सरकार
मियांपुर मडोली के एक सभा गृह में आदिवासी समुदाय को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समुदाय के सैकड़ों युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं साउथ गुजरात के प्रभारी बी.एम. संदीप ने कहा कि आदिवासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बार-बार छल करने का प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आदिवासियों को अपने मीठे मीठे बोल के जाल में फंसा कर वोट की राजनीति करते हैं और जीतने के बाद ही आदिवासियों के शरीर में सिरिंज लगाकर Read more...
रामायण यात्रा लेकर भारत गौरव ट्रेन पहुंची चित्रकूट, यात्रियों ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन
देश के कई शहरों से होते हुए नेपाल जाने वाली तीर्थ व पर्यटन के विकास को नया आयाम देने वाली "भारत गौरब ट्रेन" आज सांस्कृतिक व आध्यात्मिक नगरी चित्रकूट पहुंची, जहां तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत पवित्र तुलसी माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करते हुए किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत पाल जी, जिला अधिकारी चित्रकूट एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी जी का भी रहना हुआ। इस मौके पर तीर्थ यात्रियों ने जिले के बहुत से ध Read more...
चित्रकूट ग्राम पंचायतों की समस्याओं को डीएम और एसडीओ महोदय के समक्ष रखा
भाजपा महिला मोर्चा की टीम के द्वारा आज विभिन्न ग्राम पंचायतों से आ रही समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी महोदय से मुलाकात की गई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या त्रिपाठी और उनकी टीम के सदस्यों ने आज जिला अधिकारी महोदय और मुख्य विकास अधिकारी महोदय के ऑफिस में पहुंचकर उन्हें सेमरिया ग्राम पंचायत के कोटिल हाई प्रधान ब्युरो की समस्या से अवगत कराया। इसके साथ ही भँवरी प्रधान की समस्या को लेकर भी डीएम एवं सीडीओ साहब को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं के तुरंत निस्तारण का आश्वासन दिया।इसी क्रम म Read more...
भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में हुआ "शूरवीरों का सम्मान" कार्यक्रम, जिले के लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
चित्रकूट जनपद में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में आज बेड़ी पुलिया में "आपातकाल में शूरवीरों का सम्मान" संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार सत्ता मोहपाश में फँसकर एक राजनीतिक संस्था लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई और हर उस व्यक्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, जिसने भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। देश के इतिहास में यह काला अध्याय आज भी अंकित है, जिसे भुला पाना आसान नहीं है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम प्रकाश द्विवेदी Read more...
जनमित्र के माध्यम से बूथों तक मजबूत संगठन का निर्माण समय की मांग
आज महुआ विधानसभा के वाडोल तालुका पंचायत में तालुका कांग्रेस समिति के द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया और इसके माध्यम से वर्तमान सरकार की तानाशाही से परेशान और त्रस्त हो चुके युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, किसानों इत्यादि तक कॉंग्रेस की पहुंच बनाने की बात की गई। कार्यक्रम में हरीश भाई, चौधरी अजय भाई, सतीश भाई मिश्रा तथा तालुका अध्यक्ष सतीश भाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस बैठक के अंतर्गत तालुका कांग्रेस समिति के पदाधिकारी एवं नेताओं से जनमित्र बनाने के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई। इस Read more...
मंदसौर जिला पंचायत चुनाव - वार्ड चार के प्रत्याशी दीपक सिंह चौहान को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क
आगामी छह जुलाई को मंदसौर जिले में जिला पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए पार्टी की ओर से सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक चार से मन्दसौर जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के पक्ष में चुनावी प्रचार करने मध्य प्रदेश कॉंग्रेस समिति से महामंत्री श्यामलाल जोकचंद आज क्षेत्र में पहुंचे।इस मौके पर उन्होंने जन जन तक कॉंग्रेस पार्टी की आवाज को पहुंचाने के लिए वार्ड के सुरी गांव में घर घर पहुंच कर सघन जनसंपर्क किया। अपने जन Read more...
बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया गया नमन
भारत की अखंडता और "दो विधान, दो निशान, दो प्रधान" की व्यवस्था के खिलाफ बिगुल बजाने वाले मां भारती के लाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनके बलिदान दिवस पर नमन किया गया। चित्रकूट में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी और उनकी सहयोगियों ने संगोष्ठी के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में दिव्या जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे त्याग और देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान Read more...
कश्मीर के लिए सबसे पहली आवाज जो आज भी गूँज रही है
जम्मू-कश्मीर के बगैर अखंड भारत की कल्पना नही की जा सकती थी। बंटवारे के समय जम्मू-कश्मीर का अलग ध्वज - अलग विधान था। यह बात जनसंघ के स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंतरिक रूप से परेशान कर रही थी। इसलिए उन्होने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संसद मे जोरदार भाषण दिया तत्पश्चात तत्कालीन नेहरू सरकार से इस्तीफा दे दिया।वह जवाहरलाल नेहरू के तुष्टीकरण नीति की जोरदार खिलाफत करते थे। एक राष्ट्रवादी विचारक के रूप मे धर्म के आधार पर भारत का विभाजन भी नही चाहते थे। इसलिए जिन्ना की हर नाजायज मांग की खिल Read more...
tag on profile.
by Indian Engineers, Technocrats and Researchers.