Latest on Politics
नगर आयुक्त संग पार्षद ने लिया वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा
राजाजीपुरम परिक्षेत्र के अंतर्गत सहादतगंज वार्ड के अंतर्गत आज नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह ने स्थानीय पार्षद मोनू कनौजिया के साथ मिलकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड के सरीपुरा, अशोक विहार, मानस विहार, कालापहाड़ झील और सावन मास में बुद्धेश्वर मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर सफाई व्यवस्था और व्याप्त अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया।पार्षद मोनू कनौजिया सहित नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने वार्ड के सरीपुरा और अशोक विहार इलाके की सफा Read more...
दिलीप श्रीवास्तव ने परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के दिवगंत पिता को व्यक्त की शोक संवेदना
हाल ही में आदरणीय परिवहन राज्य मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी के पिताजी स्व विंध्याचल सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष से भी अधिक की आयु में विगत बीते सप्ताह शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम श्वास ली। जिसके बाद अंतिम संस्कार हेतु उनके शव को पैतृक गांव सिमरी प्रखण्ड के छोटका राजपुर लाया गया और डेरा स्थित गंगा घाट के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस दुखद घटना के बाद बक्सर सहित तमाम प्रदेश के नेता, विधायक और कार्यकर्ताओं ने बक्सर के छोटका राजपुर स्थित पैतृक निवास स्थ Read more...
41वें पावन चतुर्मास कार्यक्रम में पार्षद दिलीप श्रीवास्तव को मिला सम्मान
आज से पवित्र चतुर्मास का आगाज हो चुका है, जिसके तहत अब से चार माह तक विभिन्न धार्मिक कार्यकर्मों का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया जाएगा। इसी के अंतर्गत आज इंदिरा नगर दिगंबर जैन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 41वें पावन चतुर्मास 2022 का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत आज श्री दिगंबर जैन मंदिर बी ब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ में भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव को अंग वस्त्र और मोतीहार पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सम्मान के लिए मंदिर सम Read more...
सड़क मरम्मत के कार्य से भेड़ी मंडी, पाइप वाली गली, लसकरी रकाबगंज में जनता को मिली राहत
"साफ नियत, सही विकास", की विचारधारा के साथ आज लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड में पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में पैचिंग का विकास कार्य कराया। पार्षद जी ने अपने प्रयासों से वार्ड मौलवीगंज में भेड़ी मंडी, पाइप वाली गली, लसकरी रकाबगंज में पैचिंग का काम कराया ताकि आमजन को आवागमन में सुगमता हो सके। इसके साथ साथ उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं पर चर्चा की एवं उनका स्नेह प्राप्त किया।दरअसल वार्ड के कुछ हिस्सों में सड़क कहीं कहीं से टूटी होने के कारण स्थानीय जनता Read more...
मौलवीगंज वार्ड के हाता सुलेमान कदर में वृहद स्तर पर कराया गया सीवर लाइन सफाई कार्य
मौलवीगंज वार्ड संख्या - 99 के हाता सुलेमान कदर क्षेत्र में आज स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी जी ने सीवर लाइन की साफ सफाई का कार्य कराया। निगम कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की उन सभी गलियों में सीवर की सफाई की गई, जहां सीवर जाम होने की समस्या सबसे अधिक रहती है। स्थानीय जनता ने इस कार्य के होने से राहत की सांस ली है। पार्षद मुकेश सिंह की देख रेख में हुए इस कार्य में सफाई कर्मचारियों का भी योगदान रहा।बताते चलें कि देश में मानसून का दौर शुरू हो चुका है और उत्तर भारत में भी मानसून सक्रिय हो चुका है, जि Read more...
अमीनाबाद इंटर कॉलेज में संचालित हुआ वृक्षारोपण अभियान
आज लखनऊ में नगर निगम के द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कॉलेज में स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, सम्मानित अध्यापकों और पार्षद जी के तत्वावधान में हरा भरा परिसर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पौधे रोपें गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने पौधा लगाकर किया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों और अध्यापक गणों सहित आमजन को वृक्ष लगाने और उसे सं Read more...
अमीनाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंदर्यकरण कार्य को मिलेगी गति
लखनऊ के अमीनाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय के सौंदर्यकरण का कार्य पुलिस विभाग के श्री चिरंजीवी सिन्हा जी के व्यक्तिगत प्रयासों के द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यालय के सौंदर्यकरण के साथ साथ छात्रों के बेहतर विकास हेतु पठन-पाठन सामग्री की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी छात्रों का समग्र विकास हो सके। साथ ही विद्यालय में खेल के मैदान को भी व्यवस्थित किया जाएगा।इसी कड़ी में आज स्थानीय पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने अमीनाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा किय Read more...
माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर किया गया सुंदरकांड का आयोजन
आज लखनऊ हनुमान सेतु मंदिर में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से लोकप्रिय सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर माननीय मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में मौलवीगंज वार्ड से भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी भी सम्मिलित हुए और उन्होंने कहा कि माननीय रक्षा मंत्री जी का आशीर्वाद ऐसे ही आजीवन हम सभी पर बना रहे, साथ ही उन्होंने लखनऊ म Read more...
भाजपा मध्य मंडल 2 के अंतर्गत कार्यसमिति बैठक में की शिरकत
आज लखनऊ महानगर में भारतीय जनता पार्टी के मध्य मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी दर्ज की गई। इस मौके पर संगठन की मजबूती के साथ साथ, बूथ स्तर पर जन संपर्क अभियान में तेजी और संगठन से जुड़े अन्य बहुत से मुद्दों पर चर्चा की गई।मध्य विधानसभा में भाजपा मंडल 2 की कार्य समिति बैठक में लखनऊ के मौलवीगंज वार्ड से पार्षद मुकेश सिंह मोंटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के Read more...
नीमच नगर पालिका में वार्ड नौ से निर्वाचित हुए जिप सदस्य हरगोविंद दीवान को मिली जीत की बधाई
मध्य प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत सभी जिला पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। तीन चरणों में हुए चुनावों के तहत पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के लिए चुनावों का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुए हैं। इसी क्रम में चार सीटों पर कॉंग्रेस ने जीत हासिल की है। उमरिया, लहार, पनागर और सिवनी में कॉंग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है। जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी क्रम में नीमच वार्ड संख्या नौ से कॉंग्रेस प्रत्याशी श्री हरगोविंद दीवान को मध्य प्रदेश कॉंग Read more...
रीछा ग्राम पंचायत के सरपंच रामलाल जी मालवीय निर्वाचित हुए , मिली शुभकामनाएं
आज रीछा ग्राम पंचायत के अंतर्गत सरपंच पद पर विजयी हुए श्री रामलाल जी मालवीय को मध्य प्रदेश कॉंग्रेस समिति से महामंत्री श्री श्यामलाल जोकचंद ने शुभकामनाएं प्रेषित की। नव नियुक्त सरपंच एवं समाजसेवी श्री रामलाल जी मालवीय जी की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज कॉंग्रेस नेता श्री मानसिंह चौहान के पिपलिया मंडी संस्थान पर वरिष्ठ कॉंग्रेसजनों ने उनका स्वागत माल्यार्पण करते हुए कहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विजयी उम्मीदवारों के साथ साथ बड़ी संख्या में कॉंग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष् Read more...
जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित मित्रों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
जिला पंचायत चुनावों में जोरदार वापसी करते हुए इस बार कॉंग्रेस उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मंदसौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को हुए सभी वार्डों के सारणीकरण से यह स्पष्ट हुआ कि कॉंग्रेस ने भाजपा को बराबरी की टक्कर दी है। कुल 17 वार्डों में से आठ में कॉंग्रेस ने जीत का बिगुल बजाया। क्रमश: वार्ड - 3, 4, 9, 11, 12, 13, 15 और 16 में कॉंग्रेस के प्रत्याशियों को जनता का अपार समर्थन मिला, जिससे सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य पद पर विजयी Read more...
"भारत जोड़ों अभियान" को लेकर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में हुई महत्वपूर्व बैठक
आज राजधानी दिल्ली में स्थित कॉंग्रेस मुख्यालय के अंतर्गत "भारत जोड़ों अभियान" की योजनाओं और क्रियान्वयन को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, श्री जयराम रमेश जी के साथ साथ मध्य प्रदेश से कॉंग्रेस समिति के महामंत्री एवं प्रमुख किसान नेता श्री श्यामलाल जोकचंद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बताते चलें कि केंद्र सरकार की तानाशाही और अनर्गल नीतियों के खिलाफ आगामी 2 अक्टूबर से देशभर में कॉंग्रेस "भारत जोड़ों" अ Read more...
जन्मदिन की कोटिश: शुभकामनाएं माननीय मंत्री महोदय राजनाथ सिंह जी
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज अपना 71वां जन्मदिवस मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी वाराणसी के एक साधारण किसान परिवार में जन्में श्री राजनाथ सिंह की गिनती भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है। संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जल, थल और वायु तीनों सेनाओं का आधुनिकीकरण हो रहा है और देश का प्रभाव बढ़ रहा है। माननीय जी के जन्मदिवस पर उन्हें देशभर से बधाई स Read more...
जनक कुशवाहा - जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने अपना जन्मदिवस बेहद सादगी के साथ मनाया, इस मौके पर उन्हें गाजीपुर के सम्मानित कांग्रेस साथियों से ढेरों बधाइयाँ प्रपात हुई, वहीं कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाते हुए डॉ कुशवाहा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। अपने अनमोल विचारों से बहुत से लोगों को प्रेरित कर रहे डॉ जनक कुशवाहा को उनके सोशल मीडिया पर भी बहुत से सहयोगियों और मित्रों ने शुभकामनाएं दी। उनके जन्मदिन को विशेष बनाने वाले सहयोगियों में जिला कांग्रेस कमेटी Read more...
उत्तर प्रदेश निकायों के चुनावों के लिए कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू की आवश्यक तैयारियां
नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों की बैठक शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कौड़ी बिल्डिंग में संपन्न हुई जिसमें नगर निकाय के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत परिषद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से आवेदन मांगे गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता पूर्वक लड़ने का फैसला किया है। Read more...
हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश कर रही है योगी की पुलिस, कॉंग्रेस ने मऊ घटना की न्यायिक जांच कर उचित कार्यवाही की मांग रखी
विधान सभा घोसी के अंतर्गत आने वाले कोईयापार ग्राम सभा में रमेश मौर्य के पुत्र 12 वर्षीय प्रशांत मौर्य को बगीचे में पेड़ से रस्सी द्वारा लटकते हुए पाया गया। प्रथम दृष्टया से यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करके उसे लटकाए गया था, इस संबंध में जांच के लिए जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के वरिष्ठ नेताओं ने जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम एवं शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा के नेतृत्व में प्रति मंडल दल पहुंचा। पीड़ित परिवारों से बातचीत करने पर यह स्पष्ट था कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए प्रेरित हो Read more...
पौधरोपण अभियान कर मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
भारत की एकता एवं अंखडता के लिए अपने प्राणों को आहूत करने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक व हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक भाजपा की ओर से चलाया जाएगा और बड़ी संख्या में पौधरोपण अभियान का संचालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को सजग किया जाएगा।पौधरोपण अभियान को गति देते हुए लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार Read more...
हरे भरे प्रदेश के लिए प्रयास शुरू, वार्ड के विभिन्न पार्कों में रोपें पौधे
"हरा भरा हो प्रदेश, हम सबकी है जिम्मेदारी।", की विचारधारा के साथ आज लखनऊ के मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के विभिन्न पार्कों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के साथ साथ बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रीय नागरिकगण भी मौजूद रहे। मॉनसून के आगमन से पूर्व वार्ड में व्यापक स्तर पर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर Read more...
पर्यावरण संरक्षण की कामना के साथ पार्षद मोनू कनौजिया ने मनाया जन्मदिन
लखनऊ के सहादतगंज वार्ड से पार्षद मोनू कनौजिया ने आज अपने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में प्रात: कालीन बेला में पौधरोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके उन्होंने लोगों को हर खुशी के अवसर पर पौधरोपण करने तथा पेड़ बनने तक उनकी संभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है जिस कारण पर्यावरण बहुत दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिल कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने स्वस्थ पर्यावरण की कामना भी अपने जन्मदिवस Read more...
tag on profile.
by Indian Engineers, Technocrats and Researchers.