Ad
Search by Term. Or Use the code. Met a coordinator today? Confirm the Identity by badge# number here, look for BallotboxIndia Verified Badge tag on profile.
 Search
 Code
Searching...loading

Search Results, page of (About Results)

क्या है भारत की संस्कृति , अध्यात्म और धर्म

Event Location - https://youtube.com/ballotboxindia @ Sunday (16th December 2018,9 AM IST)
Event Starts At - Dec 16, 2018 - 3:30 AM
Event Ends At - Dec 16, 2018 - 5:00 AM
Dec 16, 2018  03:30 Dec 16, 2018  05:00 Rakesh Prasad Amit Kumar Yadav 762

विश्व में आज जो हो रहा है, दुनिया कहाँ जा रही है, क्या ये पहले भी हो चुका है? देश, समाज, आम जन  के ल

विश्व में आज जो हो रहा है, दुनिया कहाँ जा रही है, क्या ये पहले भी हो चुका है? देश, समाज, आम जन  के लिए सही रास्ता क्या है? 

ग्लोबल वार्मिंग के दौर में उठते संघर्ष, भारत के लिए लगातार आते संकट, नदी पानी हवा का सवाल हो या आम जन के स्वास्थ्य का, सुपर बग हों या स्मॉग हमारे सामने ये सवाल उठाते हैं.

ये सवाल नए नहीं हैं, दुनिया लगातार इन सवालों से जूझती रही है. जवाब है इतिहास.

अगर विश्व में हो रही घटनाएँ समझ में ना आयें तो इतिहास के पन्ने पलटें. पाएँगे ये सब पहले भी हुआ है. गाँव बनाम शहर की चर्चा में उल्लेखित सिन्धु घाटी सभ्यता ग्लोबल वार्मिंग की भेंट चढ़ी तो क्या द्वारका नगरी समुद्र के कुछ फुट ऊपर उठने से समुन्द्र के नीचे चली गयी? 

सोचिये अगर 700 वीं सदी में  सिर्फ दो सेना के जनरल अगर आदेश की ना फ़रमानी ना करते तो क्या दुनिया की संस्कृति, अध्यात्म और धर्म अलग होता? यूरोपियन रेनेसां का आज के रिवर फ्रंट और उन्माद पर क्या असर है? गांधी और गीता का क्या संबंध है? इतिहास की हर छोटी बड़ी घटना ने आज की दुनिया के बीज बोये हैं.

ट्रम्प हों या ओबामा, रोमन हों या स्पार्टन, अशोका हों या बुद्ध, राम हों या कृष्ण इतिहास में अगर इन्होने एक फैसला कुछ और तरीके से लिया होता तो क्या आज समाज कुछ अलग होता? और इन फैसलों के पीछे इनके काल और खंड की संस्कृति, आध्यात्मिकता, और धर्म का कितना हाँथ रहा है. ये तीनो समीकरण जो विश्व की दिशा को मोड़ सकते हैं, किसी समाज को राजा और किसी समाज को गुलाम बना सकते हैं, की सही परिभाषा क्या है, सिन्धु पूर्व और पश्चिम की संस्कृति, अध्यात्म और धर्म के बारे में, इसके इतिहास के बारे में पूरी बात करेंगे और जानेंगे क्या है हमारी आगे की दिशा.

इस रविवार संस्कृति, अध्यात्म और धर्म पर चर्चा रहेगी और हम प्रमुखता से कुछ बिन्दुओं पर विचार करेंगे.

1. भारत में और विश्व में संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की परिभाषा क्या है और इसका इतिहास क्या है?
2. आज इन तीनों विषयों की समझ में क्या भ्रातियाँ हैं और इनसे क्या समस्याएँ पैदा हो रही हैं.?
3. क्या आप कोई पालिसी या आम जन को सुझाव देना चाहेंगे?

  • Venue-https://youtube.com/ballotboxindia @ Sunday (16th December 2018,9 AM IST)
  • 1
Leave Your Name, Email and Comments(Optional) or RSVP without Login.
Subscribe to this research.

Enter email below to get the latest updates on this research.

Follow