मुरादनगर में हुए हादसे से दुखी होकर भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज मोहन सिंह ने कहा कि इस घटना का होना बेहद दुखद है और उन्होंने सभी मृतकों की आत्मा की शांति करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने सभी मृतकों के पारिवारिकजनों को सांत्वना भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह अफसरों की लापरवाही के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने आवश्यक निर्णय लिए, उसके लिए वह उनकी प्रशंसा करते हैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घटना होने से पहले ही प्रशासनिक सतकर्ता जरूरी होती है लेकिन प्रशासन हमेशा लापरवाही से भरा रवैया अपनाता है और घटना हो जाने पर जांच कर टीआरपी बटोरने की बांट जोहता रहता है।
गौरतलब है कि मुरादनगर के उखलारसी स्थित शमशान घाट में बना शेल्टर उस समय 24 लोगों के लिए काल बन गया, जब कुछ लोग एक मृतक के दाह-संस्कार की क्रिया के लिए शमशान घाट पहुंचे थे और अचानक बारिश होने पर शेल्टर के नीचे खड़े हो गए थे। इस दुखद घटना में 24 लोग मारे गए थे और 17 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
Leave a comment for the team.
The researches on ballotboxindia are available under restrictive Creative commons. If you have any comments or want to cite the work please drop a note to letters at ballotboxindia dot com.
Code# 5{{ descmodel.currdesc.id }}
By
Brij mohan Singh Sarojininagar Contributors
Swarntabh Kumar
Deepika Chaudhary {{descmodel.currdesc.readstats }}