
कानपुर 12 नवंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व मे नोटबन्दी के खिलाफ रिजर्व बैंक के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार की दूषित अर्थव्यवस्था की अर्थी फूंककर केंद्र की मोदी सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से हजारों की संख्या में जुलूस बनाकर निकले कांग्रेस प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर "देश के चौकीदार को अन्तर्राष्ट्रीय ठग घोषित करों", "देश के चौकीदार को अन्तर्राष्ट्रीय नटवरलाल घोषित करो", "नोटबन्दी मे हुई मौतों के लिए मोदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करो" एवं "8 नवम्बर 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय धोखा दिवस घोषित करो" आदि लिखी पट्टिकाएं लिये रास्ते भर सरकार विरोधी नारेबाजी करते चल रहे थे। इस प्रदर्शन जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
मालरोड स्थित रिजर्व बैंक द्वार पर, "देश की किस्मत फूटी है, नरेन्द्र मोदी की बातें झूठी हैं" के नारों के बीच अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी का नोटबन्दी का फैसला एक सिरफिरी सोच थी, जिसने देश और उसकी आर्थिक व्यवस्था को तबाह और बर्बाद कर दिया। नोटबन्दी की मार से दो साल बीत जाने के बाद भी देशवासी गम्भीर त्रासदी झेल रहे हैं। देश का सारा कारोबार ठप्प पड़ा है तथा लघु उद्योग-धन्धे, दिहाडी मजदूर एवं किसानी खेती करके अपना जीवन यापन करने वाले लाखों करोड़ों लोगो का जीना दुश्वार हो चुका है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि नोटबन्दी की वजह से देश में 150 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई। हजारों लाखों लोगों को इलाज में परेशानी हुई। बहनों, बेटियों की शादियां नही हो पाई। छोटे उद्योग-धंधें नकदी के आभाव में बन्द हो गए। किसानों की आमदनी सूनी हो गई, जिसका असर बाजार पर भी पड़ा। मोदी ने दावा किया था कि नोटबन्दी से कालाधन बाहर आ जायेगा और इससे नकली करेन्सी की समस्या खत्म हो जायेगी तथा आतंकवाद भी समाप्त हो जायेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
श्री अग्निहोत्री ने यह भी कहा देश के नागरिकों को चोर व कालाबाजारी बताने वाले पीएम मोदी के गाल पर रिजर्व बैंक ने तमाचा जड़ कर नोटबन्दी को सिरफिरी सोच व फ्लाप बताकर डेढ वर्ष पूर्व एक रिपोर्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया था कि नोटबन्दी मे 99.3 प्रतिशत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बैंको में वापस आ चुके हैं और बाकी करीब 10 हजार करोड़ रुपये मूल के नोट जो बाहर रह गये हैं, वो पुराने नोट नेपाल, भूटान और दुबई में हो सकते हैं, जिन्हें मोदी सरकार ने नियम के अनुसार अभी तक वापस नहीं लिया है। अब मोदी सरकार दबाव बनाकर 3.6 करोड़ रुपये, जो रिजर्व बैंक के संरक्षित कोष में हैं, उन्हें लेकर 2019 के अपने चुनाव का माहौल बनाना चाहती है, जो कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेंगें।

प्रदर्शन जुलूस का संयोजन एवं संचालन पवन गुप्ता ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रुप से शंकर दत्त मिश्र, भूधर नारायण मिश्रा, संजीव दरियाबादी, अब्दुल मन्नान, मदन मोहन शुक्ला, निजामुद्दीन खान, आलोक मिश्रा, अशोक धानविक, इकबाल अहमद, कृपेश त्रिपाठी, कमल जायसवाल, ग्रीनबाबू सोनकर, इफ्तिखार अली बेग, रवीन्द्र शुक्ला, मो. कासिफ बन्टू, विमल तिवारी, चन्द्रमणि मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, राज़कुमार शुक्ला, अरुण अहेरवार, प्रमोद जायसवाल, उमंग शुक्ला, राजेश द्विवेदी, शैलेन्द्र दीक्षित, शादाब आलम, ममता तिवारी, के.के.तिवारी, नौशाद आलम मंसूरी, कमल शुक्ला बेबी, दिनेश बाजपेयी, संजय शाह, अशोक तिवारी, सैमुअल सिंह लकी, इकलाख अहमद डेविड, संजय श्रीवास्तव, विकास सोनकर, राजकुमार यादव, हरिकिशन भारती, राजेन्द्र मिश्र बब्बू, अमीम खान, मो. आमिर, आमोद त्रिपाठी, मानेष दीक्षित, संतोष मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, मो. वशीक, रवि तिवारी, गुलाब सिंह कोरी, सलीम कुरैशी, सतीश दीक्षित, पी.एस. बाजपेयी, डा. आर.के. जगत, प्रदीप मिश्रा, असित सिंह कुशवाहा, माया बाजपेयी, नरेश त्रिपाठी, सियाराम पाल, स्नेहलता लाल, अरुणेश निगम, बबलू त्रिपाठी, गोपाल त्रिवेदी, सुनील राठौर, एचएन तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, नीलम चैरसिया, हासिम इदरीशी, हर्षित श्रीवास्तव, लल्लन अवस्थी, दिलीप बाजपेयी, वीरेन्द्र दुबे, अब्दुल वही, सुरेश गुप्ता, त्रिलोकी त्रिवेदी, राजेन्द्र द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी, बड़े मिश्रा, सुनील तिवारी, मुश्र्रत, बदरुज्जमा अंसारी, विजय त्रिपाठी, विजय नारायन शुक्ला, दीपक त्रिवेदी, रामकिशन अवस्थी, राजीव तिवारी, शकील नेहरू,मो. जावेद, राजेन्द्र सोनकर, चन्द्रशेखर सोनकर, अफलाक अहमद, नरेश चंद्र त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, शकुन्तला तिवारी, विजय त्रिवेदी बाबा, निर्मल गुप्ता, काजी अजीजउल्ला, राजूराम सोनकर, आफरोज आलम, मनोज तिवारी, लक्ष्मीनारायन दीक्षित, संगीत तिवारी, अनिल चतुर्वेदी, गुड्डू शर्मा, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, अजमेरी खलीफा, संजय सिंह, पंकज तिवारी, उपेंद्र यादव, महताब आलम व जफ़र शाकिर आदि शामिल थे।
By
Harprakash Agnihotri Contributors
Amit Singh 68
कानपुर 12 नवंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व मे नोटबन्दी के खिलाफ रिजर्व बैंक के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार की दूषित अर्थव्यवस्था की अर्थी फूंककर केंद्र की मोदी सरकार विरोधी नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।