Harprakash Agnihotri
Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)Name : Harprakash Agnihotri Designation : Director, Mahanagar Congress Committee, Kanpur Innovator's Code : 71182978 परिचय हरप्रकाश अग्निहोत्री वर्तमान में कानपुर महानगर में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर हैं. पार्टी में रहते हुए वह क्षेत्रीय स्तर प
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Affiliations
Parties and institutions Harprakash Agnihotri is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Harprakash Agnihotri contributes to.
Contributions & updates
Articles, research and updates published by Harprakash Agnihotri.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
Name : Harprakash Agnihotri
Designation : Director, Mahanagar Congress Committee, Kanpur
Innovator's Code : 71182978
परिचय
हरप्रकाश अग्निहोत्री वर्तमान में कानपुर महानगर में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर हैं. पार्टी में रहते हुए वह क्षेत्रीय स्तर पर समाज सेवा व जन कल्याण के लिए कार्य करते रहते हैं. उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से ही ग्रहण की. प्राइमरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने जूनियर हाईस्कूल से दसवीं व लल्लूप्रसाद इंटर कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा पूरी की.
इसके बाद उन्होंने डी.ए.वी. कॉलेज से बी.कॉम व एल.एल.बी. किया
तथा फिर इसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपनी वकालत शुरू कर दी. एक नेता व वकील होने
के साथ-साथ वह भारत सरकार के नोटरी भी हैं. महज 16 वर्ष की उम्र में ही वह
राजनीति में आ गये थे.
राजनीतिक सफर
राजनीति द्वारा समाज सेवा करने के उद्देश्य से हरप्रकाश अग्निहोत्री राजनीति में आये. महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरु व सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रभावित होकर व उन्हीं आदर्शों पर चलकर जन सेवा के लिए कार्य करना ही उनका लक्ष्य है.

उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई व सबसे पहले वह 16 वर्ष की आयु में ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस’ के सदस्य बनें. उन्होंने आम लोगों की समस्या सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अब तक कई धरना- प्रदर्शन किये हैं.

उनके राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आये, किन्तु उन्होंने हमेशा विचलित हुए बिना अपने नैतिक दायित्वों का निर्वाहन किया व लोगों के लिए खड़े रहें.
क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार
हरप्रकाश अग्निहोत्री के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर मूलभूत समस्याओं का निदान आवश्यक है. सबसे पहले तो शिक्षा सरकार की प्राथमिकता पर होनी चाहिए. इनका मानना है कि कानपुर का सबसे बड़ा मुद्दा है प्रदूषण, जिसका मुख्य कारण है सड़कों पर गंदगी, कूड़े के ढेर, दूषित जल इत्यादि. इन्हीं सब कारणों से नगर में बीमारियां भी पनप रही हैं.

अतः प्रशासन को इन सभी मुद्दों की और गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है. क्षेत्र का तीसरा बड़ा मुद्दा है बेरोजगारी. पहले नगर में कई कारखानें व मीलें थी, किन्तु पिछली सरकारों की खराब नीतियों के वजह से आज उनके बंद हो जाने के कारण नगर से व्यापारियों व रोजगार के अवसरों का पलायन हो रहा है.
इसके अलावा नगर में अक्सर यातायात बाधित रहता है व आये दिन नगरवासियों को
जाम से जूझना पड़ता है. नगर को इन सभी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए वह लगातार
प्रयासरत हैं, जिसके लिए उन्होंने न सिर्फ धरने-प्रदर्शन किये हैं बल्कि
राष्ट्रपति को लिखित रूप में ज्ञापन भी दिया है.
राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार
हरप्रकाश अग्निहोत्री का मानना है कि देश में गरीब बच्चों व नौजवानों के लिए अच्छी व सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो, जिससे कि वह लोग खुद के लिए रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकें. इसके लिए सरकार को कोई ठोस नीति बनानी चाहिए.

इसके अलावा रष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे गंभीर मुद्दा है
स्वास्थ्य. आज मंहगाई की वजह से गरीब लोग अपना इलाज नहीं करवा पा रहे. वहीं सरकारी
अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं नहीं मिलती, वहां या तो
मशीनें खराब होती हैं या तो डॉ अनुपस्थित. इसलिए सरकार को ऐसी योजनायें बनानी
चाहिए, जिससे सभी को सामान इलाज मिल सके.
वहीं देश में मंहगी बिजली की वजह से कारखानें बंद हो रहें हैं व व्यापार के लिए बैंकों से आसानी से लोन नहीं मिल पा रहा, जिससे धीरे- धीरे व्यापार खत्म हो रहा है तथा इसी कारण से देश में बेरोजगारी बढ़ रही है.
वहीं उनका कहना है कि वर्तमान सरकार की जटिल विदेश नीतियों की वजह से बाहर से भी
ज्यादा लोग यहां नहीं आ रहे. इसलिए सरकार को अपनी विदेश नीति में सुधार कर ऐसी
नीतियां लानी होंगी, जिनसे ज्यादा से ज्यादा विदेशी लोग हमारे देश में निवेश
करें.
वैश्विक परिदृश्य पर विचार
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए हरप्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि भारत तभी विकसित देश बन पायेगा, जब हमारी शैक्षिक नीति में सुधार होगा. क्योंकि अच्छी शैक्षिक नीति से ही युवाओं का मानसिक विकास होगा तथा वह स्वयं इस योग्य बन सकेंगे कि कुछ नया कर सकें व नये रोजगार के अवसरों को खोज सकें.

इसके अलावा जब देश के लोग स्वस्थ होंगे तभी वह एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे. इसीलिए वह चाहते है कि देश में शिक्षा व स्वास्थय सभी के लिए मुफ्त हो, ताकि गरीब भी आगे बढ़ सकें, तभी हमारा देश तरक्की कर सकेगा.
Other leaders in Kasigaon(Kanpur Nagar--208021)
Top contributors active in the same district. Explore who else is building Kasigaon(Kanpur Nagar--208021).
How this page is edited — our standards
BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:
- Verification — claims backed by public sources
- Accuracy — names, dates and numbers checked
- Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
- Public interest — real development & governance, not promotion
- Timeliness — current, with a last-reviewed date
- Completeness — the actual substance, not filler
- Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed
Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →