नाम : योगेश धामा
पद : विधायक, बागपत विधानसभा, जिला-बागपत (उत्तर प्रदेश)
नवप्रवर्तक कोड : 71184599
श्री योगेश धामा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आने वाली बागपत विधानसभा सीट से विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सक्रिय हैं. योगेश धामा के साथ-साथ उनकी पत्नी रेणु धामा भी राजनीति में सक्रिय हैं.

नवनिर्वाचित विधायक योगेश धामा वर्तमान में भाजपा के अहम नेताओं की श्रेणी में सम्मिलित हैं. इसके साथ ही वह दस वर्ष तक जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं. बागपत में बेहद लोकप्रिय योगेश धामा की राजनीतिक क्षेत्र पर अच्छी खासी पकड़ है.

गौरतलब है कि बागपत विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में 52 नंबर पर है. यदि बात करें वर्ष 2012 के चुनावों की तो उस समय यहां के मतदाताओं की संख्या 2 लाख के लगभग थी. विगत तीन विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी व आरएलडी के प्रत्याशियों ने ही सफलता प्राप्त की है.

उस समय तक यहां भारतीय जनता पार्टी ने सफलता प्राप्त नही की. वर्ष 2017 के समय मोदी की लहर के चलते यहां पहली बार भाजपा प्रत्याशी श्री योगेश धामा के प्रयासों से भाजपा ने सफलता प्राप्त की है.

मूलतः 12 जनवरी, 1976 में गाजियाबाद के हाजीपुर बेहटा में जन्में योगेश धामा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज से बी.कॉम तक शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कॉलेज के समय से ही राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया था. उन्होंने कॉलेज में प्रेसिडेंट का चुनाव जीत कर सफलता प्राप्त की थी.

लोनी के सपूत श्री योगेश धामा के अनुसार बागपत और लोनी पहले एक ही लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शामिल थे, परन्तु परिसीमन होने के बाद यह अलग हो गयी. पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक होने के चलते वह उत्तर प्रदेश के जाने माने राजनीतिज्ञ चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं से बेहद प्रभावित रहे तथा उन्ही के आदर्शों पर चलते हुए उन्होंने राजनीतिज्ञ क्षेत्र के द्वारा जनसेवा करने का प्रण लिया.

उनकी पत्नी श्रीमती रेनू धामा भी बागपत में दो बार से जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रही हैं. योगेश धामा ने सक्रिय रूप से अपने राजनीतिक सफ़र की शुरुआत राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से की थी. कुछ वर्ष रालोद पार्टी से जुडकर जनसेवा करने के बाद उन्होंने यह पार्टी छोड़ दी.

उसके बाद वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गये और उन्होंने विधायक पद पर सफलता प्राप्त की. जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अहमद हामिद को 31,360 वोटो से हराया.

वर्ष 1952 से जबसे इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आरंभ हुए हैं तब से यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही बनी थी, जो योगेश धामा के प्रयासों के कारण संभव हो पाया. उन्होंने पहला जिला पंचायत चुनाव बिनौली क्षेत्र से वार्ड-3 से लड़ा था. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2011 में भी चुनाव में सफल भागीदारी ली और वर्ष 2016 के जिला पंचायत में भी वह सफल रहें.
tag on profile.





