श्री सुखदेव राजभर आजमगढ़ के दीदारगंज विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विधायक हैं तथा उन्होंने वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के आदिल शेख को लगभग 3,645 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है. वर्तमान में वह 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं.

मूल रूप से आजमगढ़ के बडगहन में ही 5 सितम्बर, 1951 को जन्में विधायक श्री सुखदेव राजभर ने वर्ष 1973 में जौनपुर के टी.डी कॉलेज से एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त की है. विधायक का चुनाव लड़ने से पूर्व ही उन्होंने बसपा के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक पदों पर कार्य किया हैं.

गौरतलब है कि आजादी के बाद से सुरक्षित रही दीदारगंज सीट यानि दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र का नाम काफी बार बदला जा चुका है. सुरक्षित रहने के बाद पहली बार वर्ष 2012 में दीदारगंज सीट को सामान्य किया गया. विगत 10 वर्षों से इस सीट से काफी मंत्री व विधायक बनें है परन्तु विकास कार्यों के दृष्टिकोण से यह क्षेत्र सुविधाओं से रहित है.

श्री सुखदेव राजभर बहुजन समाज पार्टी के जाने-माने वरिष्ठ नेताओं की गिनती में शामिल हैं. उन्होंने विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश में पांच कार्यकालों के लिए सेवाएं दीं हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा मात्र इसी से लगाया जा सकता है कि जनता विधायक के रूप में प्रत्येक चुनाव में उनका ही चयन करती है.

इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र में भी विधायक के रूप में तीन कार्यकाल और साथ ही दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में दो कार्यकालों तक कार्य किया. वर्तमान में श्री सुखदेव राजभर दीदारगंज के विधायक के रूप में कार्य कर रहे हैं.

इसके अतिरिक्त वह वर्ष 2007 से 2012 तक बसपा सुप्रीमो मायावती के राज में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अंतर्गत स्पीकर भी रह चुके हैं. उन्होंने मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की कैबिनेट में मंत्री पद पर भी कार्यभार संभाला हैं.

श्री सुखदेव राजभर को वर्ष 2012 में दीदारगंज निर्वाचन क्षेत्र से 2227 वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के आदिल शेख से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वर्ष 2007 में लालगंज से चौथे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश की 15वीं विधानसभा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह को हराया.

फिर वह उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए. वर्ष 2002 में भी उन्होंने 14वीं विधानसभा में तीसरे कार्यकाल के लिए लालगंज सीट पर नरेंद्र सिंह को मात देकर सफलता प्राप्त की.
tag on profile.





