Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Secretary Ministry of Information and Broadcasting

Secretary Ministry of Information and Broadcasting

Agri India, C-74,OIE, Phase-I(Central Delhi--110501)

सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की एक प्रमुख ईकाई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पद अगर मंत्री स्तर पर बात ना की जाए तो प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा पद होता है। इस पद के साथ सचिव की भूमिका भी बहुत बड़ी

0 reputation 1 views · 7d ▲ 1 196 all-time
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की एक प्रमुख ईकाई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव का पद अगर मंत्री स्तर पर बात ना की जाए तो प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़ा पद होता है। इस पद के साथ सचिव की भूमिका भी बहुत बड़ी और जिम्मेदारियों वाली होती है।
 
इस मंत्रालय का दृष्टिकोण मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए एक सक्षम माहौल बनाना है। साथ ही या कहें इसके अलावा ये मंत्रालय मूल्य आधारित स्वस्थ मनोरंजन की सुविधा प्रदान करता हैं और सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करता हैं और इस सब का उत्तरदायित्व खासकर के सचिव के कंधों पर टिका होता है।
 
यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय का दायित्व है कि भारत में सूचना, प्रसारण, फिल्मों और प्रेस से संबंधित नियमों, विनियमों और कानूनों के निर्माण और प्रशासन की भूमिका को वह देखें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की प्रमुख प्रसारण शाखा प्रसार भारती के प्रसारण के लिए भी उत्तरदायी है। यहीं नहीं भारत सरकार का एक प्रमुख निकाय केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भी इस मंत्रालय के अन्तर्गत आता है और यह भारत में प्रदर्शित होने वाली सभी फिल्मों के विनियमन के लिए भी उत्तरदायी होता है। ऐसे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के कंधों पर ही इन सभी के प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है।
 
अभी फिलहाल सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव पद पर एन के सिन्हा की नियुक्ति है. जिन्हें आईएएस श्री अजय मित्तल के तबादले के बाद इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. एन के सिन्हा यानी नरेन्द्र कुमार सिन्हा बिहार कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हैं। इससे पहले इनकी नियुक्ति संस्कृरति मंत्रालय, भारत सरकार में सचिव के पद पर थी। 
 
नरेन्द्र कुमार सिन्हा का कार्यकाल 35 वर्ष से अधिक का रहा है। इस दौरान उन्होंने ने राज्यत स्तर से लेकर केंद्र सरकार में सभी जगह कार्य किया है। नरेन्द्र कुमार सिन्हा संस्कृचति मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य करने से पहले बिहार सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रमुख सचिव थे। भारत सरकार में वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चब शिक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। एन के सिन्हा ने आईआईएससी बेंगलुरु से एमई (इलेक्ट्रि कल डिग्री) हासिल की है। उन्होंने अपना एमबीए सदर्न क्रोस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया से किया है।
 
(सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव नियमित अंतराल पर बदलते रहते हैं कृपया किसी भी अपडेट के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें - http://mib.gov.in/about-us/secretary-profile)
 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का संपर्क पता :

 

सचिव सूचना और प्रसारण मंत्रालय

कमरा नंबर 655, ए विंग,

शास्त्री भवन, नई दिल्ली -110001

फ़ोन - 2338 2639,2338 6530, 2338 3513(फैक्स)

ईमेल - secy.inb@nic.in

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →