नाम : रवेन्द्र पाल सिंह
पद : विधायक (भाजपा) छर्रा
विधानसभा, अलीगढ़ (उ.प्र)
नवप्रवर्तक कोड : 71184526
भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी राजनेता श्री रवेन्द्र पाल सिंह अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वस्तुतः छर्रा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. जो अलीगढ़ जिले का एक भाग है. यहां सर्वप्रथम चुनाव वर्ष 2012 में सम्पन्न हुए. यदि वर्ष 2012 के चुनाव की बात की जाए तो छर्रा विधानसभा क्षेत्र में उस समय मतदाताओं की संख्या लगभग 3 लाख से ऊपर थी और उस समय इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने सफलता प्राप्त की थी. वर्तमान में छर्रा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के श्री रवेन्द्र पाल विधायक के पद पर कार्य कर रहे हैं.

विगत 25 वर्षों से अलीगढ़ की छर्रा विधानसभा सीट पर कभी समाजवादी पार्टी से तो कभी भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनते आए हैं. सबसे पहले वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी से राकेश कुमार ने यहां विधायक पद पर कार्य किया, उसके बाद वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ने विधायक पद प्राप्त किया, इसी प्रकार सपा व भाजपा की कभी जीत तो कभी हार होती रही.

वर्ष 2012 से लेकर वर्तमान समय तक बसपा की ओर से एक भी विधायक छर्रा विधानसभा सीट पर नही आया. सामाजिक सेवा के कार्यों से जुड़े रहने वाले श्री रवेन्द्र पाल छर्रा विधानसभा क्षेत्र की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं.

tag on profile.





