Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

South Avenue(Central Delhi--110011)

नाम : नरेंद्र मोदीपद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184478भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है. भारतीय जनता

2 reputation 2 views · 7d ▼ -1 74 all-time

Affiliations

Parties and institutions PM Narendra Modi is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : नरेंद्र मोदी
पद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेश
नवप्रवर्तक कोड : 71184478
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं, जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के सर्वप्रमुख नेता और कुशल रणनीतिज्ञ नरेंद्र मोदी को चार बार गुजरात का मुख्यमंत्री चुने जाने का गौरव भी प्राप्त है. वाराणसी सांसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे और वर्तमान में उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है. पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर श्री मोदी को देश-विदेश में काफी ख्याति प्राप्त है. 
 
नाम : नरेंद्र मोदीपद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184478
  
प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी है और उनका जन्म मेहसाणा जिला (गुजरात) के वडनगर कस्बे में मोध घांची समुदाय में 17 सितम्बर, 1950 में हुआ था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपनी शिक्षा के दिनों में उन्होंने अपने भाइयों के साथ रेलवे स्टेशन व बस टर्मिनल इत्यादि स्थानों पर चाय के स्टाल भी लगाये. प्रारंभिक शिक्षा वडनगर से ही पूरी करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनितिक शास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर किया. 
  
नाम : नरेंद्र मोदीपद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184478
  
छात्र जीवन से ही प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुयी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हुए वह प्रचारक के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यसेवक बने. देश में आपातकाल की स्थिति के दौरान भी उन्होंने पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया, जिससे वरिष्ठ नेताओं का ध्यान उन पर गया और उन्होंने श्री मोदी को गुजरात संघ का महासचिव बनाया. 90 के दशक में उन्होंने नयी दिल्ली में भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में कार्य किया. भाजपा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण एकता यात्रा के दौरान श्री मोदी का योगदान अग्रणीय रहा, जिसके आधार पर 1995 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संघ के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इस पद पर कार्य करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्यों में बीजेपी को मजबूत किया और 98 में वह राष्ट्रीय संघ के महासचिव घोषित हुए. 
   
नाम : नरेंद्र मोदीपद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184478
  
गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार श्री मोदी ने सर्वप्रथम वर्ष 2001 में संभाला और 2014 तक लगातार चार बार वह गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में विजयी होने के बाद श्री मोदी ने प्रथम बार देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री पदभार को ग्रहण किया. उनके कार्यकाल के बाद देश में नोटबंदी, तीन तलाक कानून, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, नागरिकता संशोधन कानून लाने जैसे कईं अहम कानून लागू हुए, जिनका प्रभाव और विरोध दोनों ही पहलू देशवासियों को देखने मिला. इसके साथ ही उनके कार्यकाल में बहुत सी योजनायें जैसे "स्वच्छ भारत मिशन", "पीएम कौशल विकास योजना", "सांसद आदर्श ग्राम योजना", "पीएम उज्ज्वला योजना", "मेक इन इंडिया", "सुकन्या समृद्धि योजना", "पीएम आवास योजना", "अटल पेंशन योजना", "आयुष्मान कार्ड योजना", "पढ़े भारत, बढे भारत", "नमामि गंगे" इत्यादि क्रियान्वित की जा रही हैं.   
 
नाम : नरेंद्र मोदीपद : सांसद (भाजपा) , वाराणसी लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184478
  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →