श्री मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले विधायक हैं तथा उन्होंने वर्ष 2017 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद सऊद को 44047 से मात देकर सफलता प्राप्त की.

मूल रूप से अमेठी के तिलोई ग्राम में जन्में पूर्व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह राजघराने से सम्बंध रखते हैं. उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है. उन्होंने वर्ष 1992 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है. भारतीय जनता पार्टी से वह लम्बे अरसे से जुड़े रहें हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफ़र का आरम्भ भारतीय जनता पार्टी से ही किया था और अभी भी वह भारतीय जनता पार्टी से ही जुड़े हुए हैं.

वर्ष 1993 में मयंकेश्वर शरण सिंह ने पहली बार भाजपा से टिकट प्राप्त कर विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की. फिर वर्ष 2002 में उन्होंने इसी पार्टी में रहते हुए चुनाव लड़ा और फिर विधायक बने. इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2007 में समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव में भागीदारी कर जीत प्राप्त की. इसके बाद वर्ष 2012 में सपा से चुनाव लड़ उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. परन्तु उन्होंने सपा का साथ नही छोड़ा.

इसके पश्चात उन्होंने जब विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता दुबारा ग्रहण की तो उनकी उपेक्षा की जाने लगी, जिससे उन्होंने भाजपा के बड़े नेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके सम्मुख रखा और विधायक के पद पर जीत दर्ज कर विजय पताका लहराया.

श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002, 2007 में भी सेवाएं दी और वर्ष 2017 में भी विधायक के पद पर भी वह कार्य कर रहे हैं. उन्होंने 2017 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने 96119 मत प्राप्त किए और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो. सऊद को 52072 मत प्राप्त हुए.

tag on profile.





