Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

Gwal Pahari(Gurgaon-Sector 45-122003)

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), वार्ड-29, गुरुग्रामनवप्रवर्तक कोड़ : 71184368 परिचयगुरुग्राम में रहने वाले कुलदीप यादव एक राजनीतिक व सामाजिक नेता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने भारत विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्

◆ 5.7511 contribution score 7 reputation 7 views · 7d ▲ 2 181 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Kuldeep Yadav is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Action research

Ward and district projects Kuldeep Yadav contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : कुलदीप यादव

पद : पार्षद (भाजपा), वार्ड-29, गुरुग्राम

नवप्रवर्तक कोड़ : 71184368

परिचय

गुरुग्राम में रहने वाले कुलदीप यादव एक राजनीतिक व सामाजिक नेता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने भारत विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात नेशनल लॉ कॉलेज से कानून की शिक्षा ग्रहण की है. वकालत की अच्छी खासी जानकारी रखने के साथ-साथ कुलदीप यादव समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को सहायता प्रदान कराना चाहते हैं. उनके अनुसार राजनीति क्षेत्रीय विकास कार्यों को संपन्न कराने का एक मजबूत जरिया है. इसी के चलते उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया है.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

राजनीतिक पर्दापण

अपने बड़ों की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राजनीति से जुड़ने का निर्णय लिया. उनके दादा जी टिकरी गांव से 20 वर्ष तक सरपंच रहे हैं. उनके चाचा भी 5 वर्ष तक सरपंच पद पर रहे हैं. इसके बाद जब नगर निगम के चुनाव हुए तो उनके चाचा फिर पार्षद चुने गए. उनके पिता जी भी भारतीय जनता पार्टी से जनरल सेक्रेटरी रहे हैं. ऐसी राजनीतिक परिवेश में पले-बढ़े कुलदीप यादव ने वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत मीडिया इंचार्ज का पद संभाला. इसके बाद जनसमर्थन से वह वर्ष 2017 में पार्षद बने. वर्तमान में वह गुरुग्राम नगर निगम से वार्ड-29 से भारतीय जनता पार्टी से पार्षद हैं. 

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

Ad

सामाजिक अगुवाई

कुलदीप यादव हालांकि व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते थे, किन्तु उनके पिता की ख्वाइश रही, की वह कानून की शिक्षा ग्रहण करें. उनके सोहना रोड पर खुद के स्कूल, होटल व वेयर हाउस हैं. पिता के देहांत के बाद लोगों ने उन्हें अपने जनप्रतिनिधि के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया, जिसके चलते उन्हें राजनीति में आना पड़ा. अपने बड़ों को सामाजिक कार्यों में संलग्न होते देख उनका रुझान भी सामाजिक कल्याण कार्यों की ओर बढ़ता चला गया और वह नगर निगम पार्षद के तौर पर क्षेत्रीय विकास के क्रम से जुड़ गए.    

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें 

Ad

वार्ड के प्रमुख मुद्दों पर कुलदीप यादव का कहना है कि उनके वार्ड का कुछ एरिया बिल्डर्स का आता है, जिस कारण वहां नगर निगम विकास कार्य नही करा सकती. वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है. सबसे ज्यादा समस्या वहां पानी और सीवर की है. इस समस्याओं को देखते हुए पार्षद कुलदीप यादव ने अधिकारियों को अवगत भी कराया, जिसमें उन्होंने उन कॉलोनियों को नगर निगम के अंतर्गत लाने की इच्छा जताई. परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

इसके अतिरिक्त वार्ड के अंतर्गत आने वाले गांव में निरंतर आबादी बढ़ती जा रही है, जिसका कारण किराएदारों की संख्या में इजाफा होना है. बढ़ती जनसंख्या के कारण पानी की सप्लाई भी कम पड़ती जा रही है और सीवर बहुत जल्दी चौक हो जाते हैं. क्योंकि सीवर की क्षमता काफी प्रभावित हो रही है.   

संपन्न विकास कार्य

वार्ड-29 से पार्षद कुलदीप यादव ने अपने प्रयासों से स्थानीय निवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई. क्षेत्र के विकास कार्यों की डोर अपने हाथों में लेते हुए उन्होंने अभी तक के कार्यकाल में क्षेत्र के सभी सेक्टर व कॉलोनियों में सड़कों निर्माण कार्य कराया, साथ ही उन्होंने सीवर लाइन की सफाई कराते हुए आवश्यकतानुसार नई सीवर लाइन भी लगवाई.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

Ad

इसके अतिरिक्त उन्होंने समसपुर गांव में पानी का बूस्टर लगवाया और घर-घर तक वाटर कनेक्शन की सुविधा कराई. इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर बनवाया. गांव की सभी गलियों को पक्का कराने का कार्य भी कुलदीप यादव ने कराया.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

साथ ही उन्होंने टिकरी गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल का जीर्णोधार कराया. उसमें नए कमरे बनवाएं, बेहतर शौचालयों की सुविधा कराई. आज भी वह अन्य वार्ड के लोगों को जागरूक करते है कि बच्चों को स्कूल में किस प्रकार की सुविधा मुहैया करानी चाहिए.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

गुरुग्राम के तेजी से होते विकास के कारण हजारों की संख्या में पेड़ काटे गए पार्षद कुलदीप यादव ने भविष्य में गहराते संकट को देखते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. उन्होंने नगर निगम से लगभग 5,000 पेड़ मंगवाए और लोगों को वितरित किए, जिससे फिर से गुरुग्राम में हरियाली आ सके.   

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा

कुलदीप यादव के अनुसार, वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि और प्रदूषण देश की सबसे गंभीर समस्या है. जनसंख्या बढ़ने के कारण देश के पढ़े–लिखे युवाओं को भी नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं. इस समस्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों का भी अभाव होता जा रहा है. इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए.

नाम : कुलदीप यादवपद : पार्षद (भाजपा), व

Other leaders in Gwal Pahari(Gurgaon-Sector 45-122003)

Top contributors active in the same district. Explore who else is building Gwal Pahari(Gurgaon-Sector 45-122003).

See the full Gwal Pahari(Gurgaon-Sector 45-122003) leaderboard →
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →