नाम : राव इंद्रजीत सिंह
पद : विधायक एवं मंत्री, गुरुग्राम
नवप्रवर्तक कोड : 71184570
भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह एक जाने माने भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें हरियाणा की अहिरवाल/यादव बेल्ट के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है. वह 17वीं लोकसभा से हरियाणा के गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और साथ ही वह भारतीय सरकार के अंतर्गत राज्य मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने मई, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव को रिकॉर्ड अंतर से पछाड़ते हुए 3 लाख 86 हजार 256 वोटों के अंतर से हराया था.
वह लगातार पाँच बार हरियाणा से जीतकर लोकसभा जा चुके हैं. मोदी सरकार के अंतर्गत सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे राव इंद्रजीत सिंह इससे पूर्व भी बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं.
मूलरूप से रेवाड़ी के निवासी राव इंद्रजीत सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद राव तुलाराम के वशंज हैं. उनके पिता राव बिरेन्द्र सिंह भी विशाल हरियाणा पार्टी के सर्वप्रमुख के तौर पर हरियाणा से सांसद रह चुके हैं तथा सीएम भी रहे. इसके साथ साथ वह चार बार लगातार हरियाणा से सांसद रहकर लोकसभा पहुंचे. उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने भी राजनीति की बागडोर संभाली.
11 फरवरी, 1950 में रेवाड़ी में जन्में राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक और वकालत की शिक्षा प्राप्त की है. राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाज रह चुके राव गोल्फ, टेनिस और तैराकी में भी माहिर हैं. वह भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य भी रहे हैं और राजनीति के अंतर्गत उन्हें बेदाग छवि के स्पष्टवादी नेता के रूप में देखा जाता है.

यदि उनके राजनीतिक सफ़र की चर्चा की जाये तो सर्वप्रथम 1977 से राव पहली बार हरियाणा विधानसभा के जरिये राजनीति में आये और लगातार चार बार विधायक रहे. वर्ष 1986-87 में वह हरियाणा सरकार के अंतर्गत स्वतंत्र प्रभार से खाद्य व आपूर्ति मंत्री भी रहे. जिसके उपरांत वह हरियाणा सरकार में ही पर्यावरण, वन और मेडिकल एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को संभालते हुए कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे. उन्होंने सांसद के रूप में 12वीं लोकसभा से महेंद्रगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 14वीं लोकसभा के लिए भी वह निर्वाचित हुए. 2004-06 के बीच राव ने विदेशी राज्य मंत्री और 2006-09 तक रक्षा राज्य मंत्री का पदभार भी ग्रहण किया. इसके बाद वह 15वीं लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चौथी बार सांसद नियुक्त हुए और 16वीं लोकसभा में भी वह सांसद के तौर पर गुरुग्राम से निर्वाचित हुए.

मंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार से वर्ष 2014 में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वन मंत्री के साथ साथ रक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली. दो वर्ष के उपरांत मंत्रालय में हुयी फेरबदल के साथ उन्हें स्वतंत्र प्रभार से योजना विभाग और राज्य प्रभार से शहर विकास, आवास व गरीबी उन्मूलन विभाग का पदभार सौंपा गया.