Kanwar Sanjay Singh
Bantel India(Gurgaon-Gurgaon-122221)नाम – संजय सिंहपद – विधायक, सोहना विधानसभा, गुरुग्रामनवप्रवर्तक कोड - 71184661 प्राकृतिक सुंदरता से सरोबार शहर सोहना को साउथ गुडगाँव के नाम से भी जाना जाता है. हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला सोहना विधानसभा क्षेत्र बेहद चर्च
Affiliations
Parties and institutions Kanwar Sanjay Singh is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – संजय सिंह
पद – विधायक, सोहना विधानसभा, गुरुग्राम
नवप्रवर्तक कोड - 71184661
प्राकृतिक सुंदरता से सरोबार शहर सोहना को साउथ गुडगाँव के नाम से भी जाना जाता है. हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला सोहना विधानसभा क्षेत्र बेहद चर्चित टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां दूर दराज से पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं. इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं श्री संजय सिंह, जो वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर यहां चुनावों में उतरें और जीत हासिल की.

गौरतलब है कि वर्ष 1966 में हरियाणा के निर्माण के साथ साथ ही सोहना विधानसभा बनी और यहाँ सर्वप्रथम चुनाव भी अगले ही वर्ष यानि 1967 में हुआ. तब से अब तक यहां 12 बार चुनाव हो चुके हैं और हर बार सत्ता अलग अलग पार्टियों के हाथों में जाती रही है, किन्तु वर्ष 2014 से यहां भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी रहा. अक्टूबर, 2019 में हुए चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह को विजय दिलाई और उन्होंने जेजेपी के रोहतास सिंह को 12453 वोटों से पछाड़ा.

मूल रूप से हरियाणा के ही निवासी संजय सिंह ने रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कृषि की रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रबल नेता रहे संजय सिंह को पार्टी ने 2005 में भी चुनावों में उतारा था, जिसके बाद क्रमशः वर्ष 2009 और 2014 में भी वह हरियाणा के नूहं से भी विधायक पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रहे.

उनके पिता कंवर सूरज पाल भी नंबे के दशक में जाने माने राजनीतिज्ञ रहे हैं. वह हरियाणा के तावडू क्षेत्र से विधायक होने के साथ साथ राज्य कर मंत्री भी रहे हैं, ऐसे में संजय सिंह का राजनीति की ओर रुझान स्वाभाविक ही रहा है. वर्तमान में वह सोहना विधानसभा क्षेत्र के विकास की रुपरेखा बनाते हुए वहां मौलिक सुविधाओं जैसे बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व्यवस्था विकास, स्वच्छता आदि पर योजनाबद्ध रूप से विकास कार्य कर रहे हैं.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →