Ad
Search by Term. Or Use the code. Met a coordinator today? Confirm the Identity by badge# number here, look for BallotboxIndia Verified Badge tag on profile.
 Search
 Code
Searching...loading

Search Results, page of (About Results)

Janak Kushwaha

नाम- डॉ जनक कुशवाहा 

पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)

नवप्रर्वतक कोड- 71187979

वेबसाईट - janakkushwaha.com 

  

परिचय- 

राजनीति में नवपरिवर्तन लाने के संकल्प के साथ बलिया लोकसभा की मुहम्मदाबाद विधानसभा से राजनीति और समाजसेवा क्षेत्र में विगत तीन दशकों से सक्रिय राजनेता डॉ जनक कुशवाहा 2017 के चुनावों में काँग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले डॉ कुशवाहा की शिक्षा पोस्ट ग्रेजुएट है और गाजीपुर जिले की जनता के विकास की मंशा से 1991 से राजनीति का दामन थामे हुए हैं। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
                                                                          
कॉंग्रेस के अनुभवी और वरिष्ठ नेता के तौर पर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने पार्टी के अंतर्गत विविध पदों पर काम करते हुए बहुत से संघर्षों का सामना किया और ब्लॉक स्तर की राजनीति से शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बनें। वर्तमान में वह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किसानों के विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र  

Ad

Ad

Ad

राजनीतिक पदार्पण - 

छात्र जीवन से ही जनसेवा का भाव मन में लेकर चलते हुए डॉ कुशवाहा ने अपने क्षेत्र और जनता के विकास के लिए कुछ करने की सोच बना ली थी। वर्ष 1991 में इसी सोच के साथ उन्होंने जदयू को समर्थन भी दिया लेकिन मात्र पंद्रह दिनों में ही उन्हें महसूस हुआ कि उनकी विचारधारा कॉंग्रेस से मेल खाती है और इसके बाद उन्होंने कॉंग्रेस को ज्वाइन कर लिया। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  
एक आम किसान परिवार से आने के कारण उन्होंने बहुत से संघर्षों का सामना अपने जीवन में किया, जैसे पूरा दिन हाड़तोड़ मेहनत के बावजूद भी उनके पिताजी मुश्किल से गुजर-बसर कर पाते थे, शिक्षा प्राप्ति के लिए उन्हें दिहाड़ी-मजदूरी तक करनी पड़ी इत्यादि। यही सब राजनीति से उनके जुड़ाव का प्रमुख कारण भी बनें। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
 
अपने समाजसेवा के शुरुआती दौर में जब कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा का लिया और स्थानीय सांसद ने उनकी सहायता की तो डॉ कुशवाहा ने महसूस किया कि राजनीति में रहकर व्यक्ति न केवल खुद को सशक्त बना सकता है बल्कि दूसरों का भी कल्याण कर सकता है और इसी सोच ने उन्हें औपचारिक रूप से राजनीति की ओर प्रेरित भी किया। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  
इसके बाद उन्होंने ब्लॉक स्तर पर कॉंग्रेस पार्टी को मजबूती देते हुए पहले ब्लॉक अध्यक्ष, फिर नगर अध्यक्ष आदि पदों पर कार्य करते हुए 2017 के विधानसभा चुनावों में मुहम्मदाबाद विस से काँग्रेस के प्रत्याशी रहे। 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से उन्हें मनिहारी विस सीट के लिए इलेक्शन कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्तमान में वह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए किसानों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।      
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  

भावी विजन - 

राजनीति के माध्यम से न केवल गाजीपुर जिले बल्कि समस्त देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का भावी विजन डॉ कुशवाहा रखे हुए हैं। खुद किसान परिवार से आने के कारण वह किसानों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं और उनके निदान का प्रयास भी करते हैं।  
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  
इसके अतिरिक्त मजदूरों को भी उनके अधिकार दिलाने की दिशा में वह प्रयासरत रहते हैं। अपने स्कूली दिनों में उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के लिए राजमिस्त्री का कार्य किया है, इसलिए वह मजदूर परिवारों की व्यथा को जानते हैं और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  
साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने के क्रम में भी वह योगदान देना चाहते हैं, उनका मानना है कि यदि देश को पूर्णत विकसित करना है तो इसकी पहल देश के युवा वर्ग के विकास से की जानी चाहिए और इस दिशा में भी उनका संघर्ष जारी है।   
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
 
          

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें –

डॉ कुशवाहा का कहना है कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र गंगा के मैदानी भाग में आने वाला एक उपजाऊ क्षेत्र हैं, जहां की अर्थव्यवस्था का 75 फीसदी से भी अधिक हिस्सा कृषि से आता है। यहां फसलों विशेषकर सब्जियों की पैदावार काफी अच्छी होती है और दूर दूर तक उनका निर्यात भी होता है लेकिन किसानों को उसका कोई लाभ नहीं मिल पाता है। 
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  
इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यही है कि किसानों को पहले बीज, खाद जैसी बेसिक कृषि सुविधाओं के लिए कतारबद्ध होना पड़ता है और फिर इतनी मेहनत के बाद भी सरकार द्वारा जारी एमएसपी पर भी उन्हें फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। मंडियों में मौजूद बिचौलिये औने-पौने दामों पर किसानों की फसलें मनमाने तरीके से खरीद लेते हैं। यदि सरकार यहां किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएँ दें, उनकी आर्थिक सहायता करें और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसलें खरीदें तो यह क्षेत्र विकास कर सकता है।   
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
  

जनता को संदेश - 

बैलटबॉक्सइंडिया मंच के माध्यम से डॉ कुशवाहा तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान भाइयों को संदेश देना चाहते हैं कि वह घबराएं नहीं, बस संघर्ष करें और परिश्रम करना कभी नहीं छोड़े। सही समय आने पर उन्हें उनके अधिकारों की प्राप्ति जरूर होगी क्योंकि हम सभी उनके साथ हैं। साथ ही वह देशवासियों से भी अपील करते हैं कि किसान देश के अन्नदाता हैं इसलिए हम सभी को मिलकर उन्हें समर्थन देना चाहिए।  
  
नाम- डॉ जनक कुशवाहा पद- पूर्व विधायक प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा (कॉंग्रेस), गाज़ीपुर (यूपी)नवप्र
 
  • Reputations
  • 132
  • 1034
  • Badges
  • Janak Kushwaha verified
  • Offline

To know the latest research contributions or opinions from Janak Kushwaha or join him on study tours, events and scholarly discussions Click To Follow.

*Offline Members are representation of citizens or authorities engaged/credited/cited during the research. With any questions or comments write to coordinators at ballotboxindia.com

*Innovator pages built of people working in Indian communities are only a representation of information available to our local coordinator at the time, it doesn't represent any endorsement from either sides and no claim on accuracy of the information provided on an AS-IS basis is implied. To correct any information on this page please write to coordinators at ballotboxindia dot com with the page link and details.

क्या आपके पास अपने स्थानीय नेतृत्व के लिए कोई सुझाव या कोई जन समस्या है? नीचे दिए गए ज़िला कनेक्ट फॉर्म में जानकारी दें.

यह सुविधा बैलटबॉक्सइंडिया टीम द्वारा जन साधारण एवं उनके स्थानीय नेतृत्व तथा एडमिनिस्ट्रेशन के बीच एक सशक्त कड़ी बनाने के लिए निःशुल्क दी जा रही है, इस सन्दर्भ को समझ, कृपया विकास से जुड़े मुद्दे एवं सुझाव ही यहाँ पूरी जानकारी एवं अपने फ़ोन नंबर, ईमेल के साथ दें. संपर्क की संख्या अधिक होने के कारण बैलटबॉक्सइंडिया टीम इन्हें मॉडरेट करती हैं, और किसी भी अधूरी जानकारी, या अप्रासंगिक संपर्क को रिजेक्ट कर सकती है.

ये कैसे कार्य करता है ?

start a research
जुड़ें और फॉलो करें

जानें और जुड़ें Janak Kushwaha के कार्यक्रमों और अभियानों से.

start a research
मिल कर कार्य करें

Janak Kushwaha के साथ मिल कर कार्य करें और अपने कार्यों को दस्तावेजित करवाएं.

start a research
सामाजिक साख में वृद्धि करें

आपके दस्तावेजित कार्य ना सिर्फ आपकी सामाजिक साख और पकड़ में वृद्धि करेंगे, बल्कि आपके लिए समाज उन्मुख कार्यों से जुड़े और कई रास्ते खोलेंगे.

Reputation
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भदौरा के तत्वावधान में आयोजित हुई न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - शहीद स्मारक मोहम्मदाबाद परिसर में संपन्न हुई नगर काँग्रेस कमेटी की बैठक(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - मुहम्मदाबाद गोहाना ब्लॉक के सभी गांवों को सेनेटाइज़ करेंगे काँग्रेस कमेटी सदस्य(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी का इस्तीफा ले या बर्खास्त करें मुख्यमंत्री - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - जिला काँग्रेस कमेटी मऊ ने राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मनाया सद्भावना दिवस(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - मऊ स्थित राजीव गांधी पीजी कालेज के प्रांगण में हुई जिला काँग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की अहम बैठक(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - निषाद समाज को छलने का काम कर रही है केंद्र और प्रदेश की सरकार - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - भदौरा ब्लॉक के बकसड़ा ग्राम पंचायत में हुआ ग्राम कांग्रेस कमेटी का गठन(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - हेतिमपुर क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनक कुशवाहा ने फीता काटकर किया उद्घाटन(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - गरीबों को हवाई सफर कराने वाली सरकार रेल पर चढ़ने से रोक रही है - डॉक्टर जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - किसान बिल से करईल क्षेत्र के किसान तबाह होंगे - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - सरकार के नुमाइंदे बन गए हैं कमीशन जीवी - डॉक्टर जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - प्रियंका गांधी का सपना, स्वच्छ राजनीति का नेतृत्व करें युवा - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - संगठन निर्माण हम सब की प्राथमिकता - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
  • Janak Kushwaha - Upgraded for - न्याय पंचायत के कार्यकर्ता कांग्रेस लिए बनेंगे नीव की ईंट - डॉ जनक कुशवाहा(+2) Click for More
Follow