नाम- जगन प्रसाद गर्ग
पद- विधायक , आगरा उत्तर , आगरा ,BJP
नवप्रर्वतक कोड- 71184583
परिचय
भारतीय जनता पार्टी से विधायक पद पर कार्य कर चुके श्री जगन प्रसाद गर्ग को विवादों से परे एक स्वच्छ छवि के नेता के रूप में जाना जाता रहा है. श्री जगन प्रसाद गर्ग 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं विधानसभा से उत्तर प्रदेश के सदस्य थे और उन्होंने 16वीं विधानसभा के समय आगरा उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. पांच बार विधायक का कार्यभार संभाल चुके श्री जगन प्रसाद गर्ग का चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सरहिंदी ग्राम में 1952 में जन्में श्री लालजी वर्मा ने आगरा कॉलेज से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की थी. राजनीति में प्रवेश करने से पूर्व उन्होंने व्यावसायिक के रूप में कार्य किया था. वह एक सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे. आज भी वह अपने स्वाभाव के कारण आमजन व भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के हृदय में बसे हैं.

राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधायक जगन प्रसाद गर्ग काफी लंबे समय से राम लीला कमेटी में अध्यक्ष के रूप में सेवाएं देते रहे. उन्होंने वर्ष 1998 में पहला उपचुनाव जीत कर राजनीति में प्रवेश किया था. उसके बाद वर्ष 2018 में वह जनकपुरी समिति के भी अध्यक्ष रहे.

आगरा पूर्वी जिसे परिवर्तित कर आगरा उत्तरी के रूप में जाना जाने लगा उस विधानसभा क्षेत्र में वैश्य मत हमेशा श्री जगन प्रसाद गर्ग के हिस्से में ही आते थे. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लोगों से एक विधायक के रूप में नही अपितु आम इंसान की तरह मिलते थे.

आज बेशक वह इस दुनिया में नही है, परन्तु उनकी यादें हर जनमानस के हृदय में समाई हुई है. उन्होंने क्षेत्र में इतने सारे विकास कार्य कराएं हैं, जिनकी गिनती करना भी बेहद जटिल कार्य होगा.

बात की जाए श्री जगन प्रसाद गर्ग के राजनीतिक सफ़र की तो वर्ष 1998 में भारतीय जनता पार्टी के जाने माने विधायक व मंत्री श्री सत्यप्रकाश विकल के निधन के बाद सम्पन्न हुए उपचुनाव में उन्होंने पहली बार विधायक के पद पर कार्य किया.

उनकी वैश्य समाज में लोकप्रियता के कारण वर्ष 2007 में आगरा उत्तरी में सपा की और बसपा की लहर होने के चलते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह न केवल क्षेत्रीय जनता के बीच अपितु विरोधी पक्ष के मध्य भी बेहद लोकप्रिय थे.
tag on profile.





