नाम : डॉ. संग्राम यादव
पद : विधायक, अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
नवप्रवर्तक कोड : 71184568
अतरौलिया जनपद में रिकॉर्ड तोड़ मत प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत करने वाले डॉ. संग्राम ने समाजवादी पार्टी से विधायक पद पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता सुरेंद्र प्रसाद मिश्र को मात दी. पिछले चुनाव के दौरान बसपा के सुरेंद्र प्रसाद ने ही डॉ. संग्राम के पिता बलराम यादव को हराया था. परन्तु अपनी पिता की विरासत को बनाए रखने के लिए डॉ. संग्राम ने चुनाव में सफलता प्राप्त कर विधायक का पद प्राप्त किया. वर्तमान में वह आजमगढ़ जिले में अतरौलिया निर्वाचन क्षेत्र का 17वीं विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के सेनपुर में जन्में डॉ. संग्राम की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक क्षेत्र से ही जुडी रही है. उन्होंने वर्ष 1994 में एम.ए की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही उन्होंने वर्ष 1997 में एल.एल.बी की डिग्री भी ली हुई है. इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2005 में उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पी.एच.डी तक शिक्षा प्राप्त की है. शिक्षा पूरी होने के पश्चात उन्होंने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना आरंभ कर दिया. उनके पिता श्री बलराम यादव अतरौलिया से ही 5 बार विधायक रह चुके हैं. उन्हीं से प्रेरित होकर वर्तमान में डॉ. संग्राम यादव की भी राजनीतिक क्षेत्र के मुद्दों पर अच्छी पकड़ है.

डॉ. संग्राम के पिता श्री बलराम यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में भी जाने जाते हैं. उनके सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से अच्छे संबध रहे हैं. श्री बलराम यादव ने विधानसभा व विधान परिषद् दोनों ही जगह विपक्षी दल को करारी मात दी है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के अंतर्गत मंत्री पदों पर भी कार्य किया है. उन्होंने अपना राजनीतिक सफ़र वर्ष 1978 में आरंभ किया और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सफलता प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने सपा से विधानसभा चुनाव लड़ कांग्रेस प्रत्याशी को हराया.

सपा के टिकट से ही उन्होंने वर्ष 1991 और 1993 में भी विधायक पद पर सफलता प्राप्त की और बसपा प्रत्याशी को हराया. परन्तु वर्ष 2007 में विधायक पद के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी सुरेंद्र मिश्रा ने श्री बलराम यादव को हरा दिया. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में सम्पन्न हुए चुनाव में सीट अपने बेटे डॉ. संग्राम यादव को दी जिसमें संग्राम यादव ने सफलता हासिल की.

डॉ. संग्राम ने अपने पिता को ही अपना राजनीतिक गुरु माना है. उनके पिता को समाजवादी पार्टी की और से सदैव ही सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, पंचायती राज, कारगर व माध्यमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का भी कार्यभार सौंपा गया. उनके सरल स्वाभाव के चलते वह स्वयं और उनके पुत्र डॉ. संग्राम यादव आमजन के मध्य काफी लोकप्रिय हैं.

tag on profile.





