Dr Abdul Hameed
Beswan(Aligarh--202145)Name- Dr Abdul HameedDesignation- Doctor (Yunani Medicine) & Social Innovator, AligarhBadge number- 71182872 Program associated- anti-corruption, education awarenessडा. अब्दुल हमीद जी सामाजिक नवप्रर्वतक होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। पेश
Affiliations
Parties and institutions Dr Abdul Hameed is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Dr Abdul Hameed contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
Name- Dr Abdul Hameed
Designation-
Doctor (Yunani Medicine) & Social Innovator, Aligarh
Badge number-
71182872
Program associated- anti-corruption, education awareness
डा. अब्दुल हमीद जी सामाजिक नवप्रर्वतक होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। पेशें से डाक्टर होने के साथ-साथ वह यूनानी औषधियों की दवायें बनाने का कार्य भी करते हैं। बेसवां ऋषि विश्वामित्रपुरी की तपो भूमि में जन्म लिया। धरणीधर सरोवर जो कि सनातन धर्म में इसकी बड़ी मान्यता है। हमीद जी का समाज के प्रति यह कहना है कि समाज की जो कुरीतियां है उनकों जागरुक करने के लिए लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया।
समाज को लेकर उनके विचार है कि सरकार कहती है कि स्मार्ट सिटी बननी चाहिए इस पर उन्होने कहा कि हमें स्मार्ट सिटी की जरुरत नही है सबसे पहले हमें अपने आप को खुद व समाज को स्मार्ट बनाने की जरुरत है। तभी हम स्मार्ट सिटी का निर्माण कर सकते हैं। हम चाहते है कि सबसे पहले हमारा समाज स्मार्ट बने, समाज में जागरुकता फैले, चाहे - शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे वह स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, समानता हो जब यह सब हमारे समाज में हो जायेगा।
हमारा समाज खुद ब खुद स्मार्ट बन जायेगा। इसमें आपको बनाने की जरुरत नही है। हमें सब बातों को बताने के लिए कोई अभियान चलाने की जरुरत नही पड़ेगी। समाज में जो भी सामाजिक कार्यकर्ता है वो अपने आप को खुद आगे आये और बढ़े सरकार की ओर से कोई सहारा व कोई उम्मीद की नजर से न देखें।
स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि बेसवां के अंदर पीएचसी का निर्माण तो कराया गया लेकिन आज भी वह मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, ना कोई जांच की सुविधा, नाही प्रसूतिकाओं के लिए कोई सुविधा आदि जो कि आज भी वंचित है। ऐसे में हम स्मार्ट सिटी व स्मार्ट लोग बनाने की बात करते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की सबसे बड़ी समस्या है अगर कोई प्रसूतिका है तो उसको 30 से 35 किमी ले जाना पड़ता है उसकी क्या हालत होगी। इस बारे में समाज के लोगों व सरकार को विचार करने की आवश्यकता है। आज हमारे देश में शिक्षा व रोजगार की सबसे बड़ी कमी हैं, आज हमें या सरकार को एक ऐसा कोर्स बनाना चाहिए। जहां रोजगार के बारे में लोगों सही तरीके से तैयार किया जाये। उसपर कार्य करने की आवश्यकता है।
ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को खेती करने के प्रशिक्षण देने की सुविधा बनायी जाये। जिससे वह खेती कर सके। ऐसे बहुत मुद्दों पर सरकार व हमें कार्य करने की जारुरत है
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →