नाम : बृज किशोर
बिंद
पद : विधायक (भाजपा)
चैनपुर, कैमूर भभुआ
नवप्रवर्तक कोड :
71185553
चैनपुर विधानसभा क्षेत्र
से विधायक बृज किशोर बिंद ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में
भागीदारी ली थी, जिसमें उन्होंने सफलता
प्राप्त की. वह मूल रूप से कैमूर जिले के जैतपुर खुर्द ग्राम, भगवानपुर के
रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 1988 में भागलपुर यूनिवर्सिटी के आर.एस कॉलेज से
स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है.
चैनपुर विधानसभा
की जानकारी
गौरतलब है कि सासाराम लोक
सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चैनपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243
विधान सभा क्षेत्रों में से एक है. वर्ष 1951 में इस विधानसभा क्षेत्र में प्रथम
बार चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के गुप्ता नाथ सिंह ने
सफलता प्राप्त की थी. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदताओं की संख्या 2,35,057 है. यहां अधिकतर दलित व आदिवासी मतदातों की संख्या अधिक
है.
एफिडेविट के
अनुसार बृज किशोर बिंद की चल संपत्ति का ब्यौरा
विगत चुनावों में
भागीदारी लेने वाले बृज किशोर बिंद
के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 2,00,000 रुपए की नकद धनराशि है. विभिन्न बैंकों में उनकी
जमाराशि 2,56,550 है. 2,00,000 रुपए की उन्होंने एलआईसी पालिसी करायी हुई है. वाहनों
में उनके पास स्कार्पियो कार है, जिसकी कीमत 12,50,000 है. इसके
अलावा बृज किशोर बिंद व उनकी पत्नी के पास 98,000 के स्वर्ण के
आभूषण हैं.
एफिडेविट के
अनुसार बृज किशोर बिंद की अचल
संपत्ति का ब्यौरा
अचल संपत्ति के रूप में बृज किशोर बिंद के नाम पर 1 एकड़ में एकड़
कृषि भूमि है, जिसकी कीमत 12,00,000 है. साथ ही उनकी पत्नी के नाम पर गैर कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 20,00,000 है.
tag on profile.





