नाम - अरुणकांत यादव
पद - विधायक, फूलपुर-पवई, आजमगढ़
नवप्रवर्तक कोड - 71184574
श्री अरुणकांत यादव उत्तर प्रदेश के जाने-माने राजनेता हैं वह पूर्व सांसद रमाकांत के पुत्र हैं. जो आजमगढ़ की फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत राजनीति से जुड़े विधायक अरुण यादव ने वर्ष 2017 में बहुजन समाज पार्टी के अबुल कैश आजमी को लगभग 7,321 वोटों से हराकर फूलपुर-पवई क्षेत्र में मोदी की लहर को कायम रखा है. जिसमें अरुण यादव को 68,320 वोट मिले और अबुल कैश आजमी को 60,999 वोट प्राप्त हुए.

मूल रूप से अलीगढ़ के चकगंज में जन्में अरुण यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक होने के चलते उनका रुझान भी राजनीतिक क्षेत्र में ही रहा है. वर्तमान में वह आज़मगढ़ की फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर विधायक का पदभार संभाल रहे हैं.

वर्ष 2017 में सम्पन्न हुए चुनाव में फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों में खासी टक्कर देखने को मिली. बहुजन समाज पार्टी से दिग्गज नेता अबुल कैस आजमी व भारतीय जनता पार्टी से पूर्व सांसद के पुत्र अरुण यादव दोनों के बीच हुए इस राजनीतिक संघर्ष में आखिरकार जीत का ताज अरुण यादव के सिर पर लगा.

गौरतलब है कि फूलपुर-पवाई विधानसभा सीट आजमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की संख्या 349 है. इस क्षेत्र में प्रथम चुनाव वर्ष 2012 में हुए, जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख से ऊपर गिनी गयी थी. इस सीट के बनने के बाद यहां अभी तक एक ही बार चुनाव हुआ है. जिसके अंतर्गत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की.

अरुण यादव आमजन के मध्य काफी लोकप्रिय नेता हैं, जिसके पीछे उनके पिता का राजनीतिक लगाव होना रहा है. उनके पिता श्री रमाकांत यादव आजमगढ़ की फूलपुर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक पद पर कार्यभार संभाल चुके हैं. इसके साथ ही वह आजमगढ़ संसदीय सीट से चार बार सांसद भी रह चुके हैं. वर्तमान में अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अरुण यादव भी भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं.

tag on profile.





