नाम : अमिताभ बाजपेयी
पद : विधायक, आर्य नगर, कानपुर
नवप्रवर्तक कोड : 71184501
समाजवादी पार्टी का जाना-माना चेहरा श्री अमिताभ बाजपेयी ने राजनीति के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास किया और उन्होंने इसी उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की सदस्यता स्वीकार की. राजनीति में प्रवेश करने के कुछ समय पश्चात ही वह समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेताओं की गिनती में आने लगे.

उन्होंने अपने प्रयासों
से जन-जन तक समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया. उन्हें युवा
लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया, जिसके चलते अमिताभ
बाजपेयी ने प्रदेश के युवाओं तक सपा की नीतियों को पहुँचाया. उनके प्रयासों के परिणामस्वरुप वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी.

श्री अमिताभ बाजपेयी का
जन्म कानपुर में हुआ और उन्होंने कानपुर विश्विद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा
प्राप्त की है. साथ ही उन्होंने वर्ष 1996 में बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी से एम.बी.ए
की डिग्री भी प्राप्त की है. शिक्षा पूर्ण करने के बाद ही उन्होंने राजनीति की ओर
रुख किया.

अमिताभ बाजपेयी को वर्ष
2017 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आर्य नगर से टिकट दिया गया, जिसमें उन्होंने भाजपा के लोकप्रिय नेता सलिल विश्नोई को मात देते हुए विधायक
का पद प्राप्त किया. वर्तमान में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय राजनेता श्री अमिताभ
बाजपेई ने आर्य नगर सीट, उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर
जीत दर्ज की है.

गौरतलब है कि कानपुर नगर की आर्यनगर सीट पर वर्ष 1996 व 2007 में सम्पन्न हुए चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनी थी, परन्तु वर्ष 2012 में बदलते परिसीमन के बाद जनरलगंज का कुछ भाग आर्यनगर में सम्मिलित हुआ जिसके कारण सपा सरकार को हार का सामना करना पड़ा. इसी हार को जीत में तब्दील करने के मन्तव्य से सपा सरकार ने श्री अमिताभ बाजपेयी को विधायकी के चुनाव ने लिए सपा की ओर से टिकट प्राप्त हुआ और उन्हें सफलता प्राप्त हुई.

tag on profile.





