AnuradhaGupta
Part of Article - AnuradhaGupta
नाम : अनुराधा गुप्ता
पद : फाउंडर, पृथ्वी इनोवेशंस, लखनऊ नवप्रवर्तक कोड : 71182997
अनुराधा गुप्ता : परिचय -
अनुराधा गुप्ता जी पृथ्वी को सुरक्षित, हरीतिमा युक्त, स्थायी एवं स्वच्छ बनाये रखने का प्रयास करते हुए एक पर्यावरणविद के रूप में लखनऊ जिले में कार्यरत हैं। मूल रूप से अनुराधा जी पृथ्वी इनोवेशंस नामक संस्था की फाउंडर हैं, जो पंचतत्वों को बचाने एवं धरती के उचित संरक्षण की दिशा में कार्यरत एक संस्था हैं. इन्होंने गोमती
नदी को बचाने एवं स्वच्छ रखने के लिए बहुत से प्रयास किये हैं, जो आज भी अनवरत जारी हैं।
पृथ्वी इनोवेशन सभी वर्गों को जोड़ कर जीवन को
संरचनात्मक रूप से जीने एवम पृथ्वी के संरक्षण का व्यापक रूप से कार्य करके करता है। वर्तमान में पृथ्वी इनोवेशन समाज
को विभिन्न स्तरों पर जागरूक करने का कार्य कर रहा है। पृथ्वी उत्सव, पृथ्वी दिवस, पृथ्वी यात्रा जैसे असंख्य अभियानों के माध्यम से अनुराधा जी आज समाज में पर्यावरण के प्रति लोगों को निरंत्तर सचेत करने का कार्य कर रही हैं।
पर्यावरण को जीवन देने के लिए अथक प्रयास -
अनुराधा जी ने अपनी समिति की शुरुआत पृथ्वी को गंदगी मुक्त बनाने एवं...