Ad
Search by Term. Or Use the code. Met a coordinator today? Confirm the Identity by badge# number here, look for BallotboxIndia Verified Badge tag on profile.
 Search
 Code
Searching...loading

Search Results, page of (About Results)

शिक्षा का अधिकार’ एवं ‘महिला सशक्तिकरण’ को लेकर आयोजित कार्यक्रम -‘‘मैं साहस हूं’’

Event Location - Jai Bhagwan Guest House, 117/443-L, Kakadeo, Navin Nagar, Kanpur, Uttar Pradesh - 208025
Event Starts At - Mar 10, 2018 - 5:30 AM
Event Ends At - Mar 10, 2018 - 9:00 AM
Mar 10, 2018  05:30 Mar 10, 2018  09:00 Amit Kumar Yadav Swarntabh Kumar 1,715
  महिला दिवस के मौके पर संयोजिका डॉ. दीप्ति सचान (प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी)
  
महिला दिवस के मौके पर संयोजिका डॉ. दीप्ति सचान (प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी) के नेतृत्व में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 मार्च 2018 को काकादेव स्थित जय भगवान गेस्ट हाउस, कानपुर, उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम "मैं साहस हूं" का आयोजन किया जा रहा है।
 
‘शिक्षा का अधिकार’ एवं ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे गंभीर विषयों को सुदृढ़ बनाने हेतु अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ‘‘मैं साहस हूं’’ कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. दीप्ति सचान कि ‘सर्वधर्म सम्भाव’ की तर्ज पर इस समारोह में भारत के विभिन्न हिस्सों से वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, नव-निर्वाचित नेत्रियों, सामाजिक प्रवर्तकों व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
 
केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश जयसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव शोभना शाह, सुनीता सेहरावत, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत, पूर्व एवं प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित जैसे नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु अपनी सहमती व्यक्त की है। 
 
कार्यक्रम की रूपरेखा में उन महिलाओं को सम्मानित करने की योजना है जो अपने असीम प्रयासों, जुझारू समर्पण भाव तथा सामाजिक कार्य के प्रति अपनी निष्ठा से समाज के लिए उदहारण प्रस्तुत किया है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम - ‘‘मैं साहस हूं ’’
 
समारोह स्थान - जय भगवान गेस्ट हाउस, काकादेव, कानपुर, उत्तर प्रदेश
समारोह तिथि - 10 मार्च 2018
समारोह समय - प्रातः 11:00 से अपराह्न 2:30 तक
Leave Your Name, Email and Comments(Optional) or RSVP without Login.
Subscribe to this research.

Enter email below to get the latest updates on this research.

Follow