बिहार में 38 जिले हैं, और बेगूसराय उन्हीं में से एक हैं। इसे बिहार औद्योगिक और वित्तीय राजधानी भी कहां जाता हैं। बेगूसराय शहर इसका प्रशासनिक मुख्यालय है और ये मुंगेर डिवीजन का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1870 में मुंगेर जिले के हिस्से के रूप में की गई थी। 1972 में इसे जिला का दर्जा दिया गया। बेगूसराय ऐतिहासिक मिथिला या मिथिलांचल क्षेत्र का हिस्सा है।
बेगूसराय जिला गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। बेगूसराय जिला मुंगेर प्रमंडल का एक हिस्सा है। गंगा नदी बेगूसराय जिले को पटना जिला और मुंगेर जिले से अलग करती है। बेगूसराय में एक लोकसभा सीट है। बिहार विधानसभा में बेगूसराय में सात विधानसभा सीटें हैं।
साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र बिहार के बेगुसराय जिले में आने वाला विधान सभा क्षेत्र है. इस संसदीय और विधान सभा क्षेत्र के परिसिमन आदेश 2008 में साहेबपुर कमा और बलिया सामुदायिक विकास खंड को मिलाकर इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का निर्माण हुआ था. वर्ष 2010 में साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र में पहली बाद चुनाव हुए जिनमें जनता दल यूनाइटेड पार्टी से प्रवीण अमानुल्लाह ने विधायक पद पर सफलता प्राप्त की थी। यहां की 2011 की जनगणना के अनुमान के अनुसार, कुल 376350 आबादी में से 87.37% ग्रामीण है और 12.63% शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात कुल जनसंख्या से क्रमशः 10 और 0.04 है। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में 243449 मतदाता और 245 मतदान केंद्र हैं। श्रीनारायण यादव (राजद) साहेबपुर कमाल विधानसभा के वर्तमान विधायक हैं।
tag on profile.
