बिहार में 38 जिले हैं, और बेगूसराय उन्हीं में से एक हैं। इसे बिहार औद्योगिक और वित्तीय राजधानी भी कहां जाता हैं। बेगूसराय शहर इसका प्रशासनिक मुख्यालय है और ये मुंगेर डिवीजन का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1870 में मुंगेर जिले के हिस्से के रूप में की गई थी। 1972 में इसे जिला का दर्जा दिया गया। बेगूसराय ऐतिहासिक मिथिला या मिथिलांचल क्षेत्र का हिस्सा है।
बेगूसराय जिला गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। बेगूसराय जिला मुंगेर प्रमंडल का एक हिस्सा है। गंगा नदी बेगूसराय जिले को पटना जिला और मुंगेर जिले से अलग करती है। बेगूसराय में एक लोकसभा सीट है। बिहार विधानसभा में बेगूसराय में सात विधानसभा सीटें हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार बेगूसराय जिले की आबादी 2,970,541 हैं। यह भारत में 128 वें स्थान पर है। बेगूसराय में हर 1000 पुरुषों पर 895 महिलाओं का लिंगानुपात और यहां की साक्षरता दर 63.87% है।
मटिहानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में बात करते हैं-
मटिहानी विधानसभा (144) बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित है और बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां की 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल 463032 जनसंख्या में से 72.4% ग्रामीण आबादी हैं, और 27.6% शहरी आबादी है। और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात कुल जनसंख्या से क्रमशः 12.37 और 0.09 है। नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (जेडी (यू)) मटिहानी विधानसभा के वर्तमान विधायक हैं। मैथिली यहाँ की स्थानीय भाषा हैं।