बिहार में 38 जिले हैं, और बेगूसराय उन्हीं में से एक हैं। इसे बिहार औद्योगिक और वित्तीय राजधानी भी कहां जाता हैं। बेगूसराय शहर इसका प्रशासनिक मुख्यालय है और ये मुंगेर डिवीजन का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1870 में मुंगेर जिले के हिस्से के रूप में की गई थी। 1972 में इसे जिला का दर्जा दिया गया। बेगूसराय ऐतिहासिक मिथिला या मिथिलांचल क्षेत्र का हिस्सा है।
बेगूसराय जिला गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। बेगूसराय जिला मुंगेर प्रमंडल का एक हिस्सा है। गंगा नदी बेगूसराय जिले को पटना जिला और मुंगेर जिले से अलग करती है। बेगूसराय में एक लोकसभा सीट है। बिहार विधानसभा में बेगूसराय में सात विधानसभा सीटें हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार बेगूसराय जिले की आबादी 2,970,541 हैं। यह भारत में 128 वें स्थान पर है। बेगूसराय में हर 1000 पुरुषों पर 895 महिलाओं का लिंगानुपात और यहां की साक्षरता दर 63.87% है।
भारत में 2011 की जनगणना के समय, जिले में 87.91% लोगों ने हिंदी, 9.53% उर्दू और 2.43% मैथिली को अपनी पहली भाषा मानते थे। 1989 में बेगूसराय जिले में कंवरझील वन्यजीव अभयारण्य बन गया था। गेहूँ और मक्का यहाँ की प्रमुख खाद्य फसलें हैं।
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र भारत के बिहार राज्य में बेगूसराय जिले का एक विधानसभा क्षेत्र भी हैं। 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में, बेगूसराय 36 सीटों में से एक थी जिसमें वीवीपीएटी सक्षम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें थीं। 2011 की जनगणना के अनुसार, कुल 432046 जनसंख्या में से 77.11% ग्रामीण है और 22.89% शहरी आबादी है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात कुल जनसंख्या में से क्रमशः 15.67 और 0.03 है। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में 323960 मतदाता और 312 मतदान केंद्र हैं। अमिता भूषण (INC) बेगूसराय विधान सभा की वर्तमान विधायक हैं।
tag on profile.
