नगर काँग्रेस कमेटी मोहम्मदाबाद के तत्वावधान में नगर पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता की अध्यक्षता में शहीद स्मारक मोहम्मदाबाद परिसर में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने वार्ड वाइज संगठन को मजबूत करने के लिए अपने संकल्प को दोहराया, साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में हम सभी कार्यकर्तागण मिलकर के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता की आवाज बने, तब जाकर कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख देन निजीकरण और महंगाई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी का हाथ हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से हैं और प्रदेश स्तर पर आपकी बातें सुनी जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के सुनील राम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष का मूल्यांकन हमारी राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी कर रहे हैं और आप का संघर्ष ही कांग्रेस के लिए पुनः स्थापित नीव की ईंट साबित होगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि कांत राय ने कहा कि मोहम्मदाबाद कांग्रेस का इतिहास रहा है, पुनः उस इतिहास को बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को संघर्ष करना पड़ेगा और यहां के कार्यकर्ता 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, अजय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, इरफान खान, अब्दुल हमीद शाह गाजी, जलालुद्दीन शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिग्विजय गुप्ता एवं संचालन जैनेश पंकज ने किया।
Leave a comment for the team.
The researches on ballotboxindia are available under restrictive Creative commons. If you have any comments or want to cite the work please drop a note to letters at ballotboxindia dot com.
Code# 5{{ descmodel.currdesc.id }}
By
Janak Kushwaha Contributors
Swarntabh Kumar
Deepika Chaudhary {{descmodel.currdesc.readstats }}