सकरा में मंडल उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस
Leave a comment for the team.
रिसर्च को सब्सक्राइब करें
इस रिसर्च पर अपडेट पाने के लिए और इससे जुड़ने के लिए अपना ईमेल आईडी नीचे भरें.
ये कैसे कार्य करता है ?

जुड़ें और फॉलो करें
ज्यादा से ज्यादा जुड़े लोग, प्रतिभाशाली समन्वयकों एवं विशेषज्ञों को आकर्षित करेंगे , इस मुद्दे को एक पकड़ मिलेगी और तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद ।

संगठित हों
हमारे समन्वयक अपने साथ विशेषज्ञों को ले कर एक कार्य समूह का गठन करेंगे, और एक योज़नाबद्ध तरीके से काम करना सुरु करेंगे

समाधान पायें
कार्य समूह पारदर्शिता एवं कुशलता के साथ समाधान की ओर क़दम बढ़ाएगा, साथ में ही समाज में से ही कुछ भविष्य के अधिनायकों को उभरने में सहायता करेगा।
आप कैसे एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं ?
क्या आप इस या इसी जैसे दूसरे मुद्दे से जुड़े हुए हैं, या प्रभावित हैं? क्या आपको लगता है इसपर कुछ कारगर कदम उठाने चाहिए ?तो नीचे फॉलो का बटन दबा कर समर्थन व्यक्त करें।इससे हम आपको समय पर अपडेट कर पाएंगे, और आपके विचार जान पाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो होने पर इस मुद्दे पर कार्यरत विशेषज्ञों एवं समन्वयकों का ना सिर्फ़ मनोबल बढ़ेगा, बल्कि हम आपको, अपने समय समय पर होने वाले शोध यात्राएं, सर्वे, सेमिनार्स, कार्यक्रम, तथा विषय एक्सपर्ट्स कोर्स इत्यादि में सम्मिलित कर पाएंगे।
समाज एवं राष्ट्र, जहाँ लोग कुछ समय अपनी संस्कृति, सभ्यता, अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने एवं सँवारने में लगाते हैं। एक सोची समझी, जानी बूझी आवाज़ और समझ रखते हैं। वही देश संसार में विशिष्टता और प्रभुत्व स्थापित कर पाते हैं।
अपने सोशल नेटवर्क पर शेयर करें
हर छोटा बड़ा कदम मायने रखता है, अपने दोस्तों और जानकारों से ये मुद्दा साझा करें , क्या पता उन्ही में से कोई इस विषय का विशेषज्ञ निकल जाए।
क्या आपके पास कुछ समय सामजिक कार्य के लिए होता है ?
इस एक्शन ग्रुप के सहभागी बनें, एक सदस्य, विशेषज्ञ या समन्वयक की तरह जुड़ें । अधिक जानकारी के लिए समन्वयक से संपर्क करें और अपने बारे में बताएं।
By
Sachin Ram Contributors
Princy Gupta 0
बिहार सकरा में, मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में, भाजपा बिहार प्रदेश के, महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह सयोंजक सचिन राम शामिल हुए। वही कार्यक्रम में उन्होंने जिला व मंडल स्तर पर झंडारोहण कर समारोह का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जनसभा में उन्होंने सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मनित भी किया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा द्वारा की गयी एवं इसका नेतृत्व बूथ नंबर 102 के शक्ति केंद्र प्रमुख राजा कुमार चौधरी ने किया।
सचिन राम ने कार्यक्रम में, कहा कि भाजपा वर्तमान में 44 वर्ष की हो चुकी है व 11 करोड़ से ज्यादा संख्या के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता अपने राष्ट्र व जनता के लिए समर्पित भाव से हमेशा कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रथम कर्तव्य राष्ट्र की चिंता व नागरिको की चिंता को प्राथमिकता देना है। सरकार राज करने के लिए नहीं बल्कि जन सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को देश की जनता 400 सीटों पर प्रचंड बहुमत देकर एक बार पुनः देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
इस विशेष मौक़े पर मुख्य रूप से प्रदेश कपिलेश्वर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंडल के उपाध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, राम कृष्ण, अशोक शर्मा, राजेंद्र सिन्हा, सुमित सिन्हा, सतीश पासवान, शेखर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार छोटू, वार्ड पार्षद अमित कुमार संतोष कुमार मन्जय सिंह विधान सभा विस्तारक पप्पू पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।