सकरा विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर झिटकाही में प्रखण्ड के धनबाद रोड स्थित भगवती मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा बिहार प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ जिला सहसयोंजक सचिन राम ने शामिल होकर यात्रा में सभी का सहयोग किया।
बताते चले कि इस कार्यक्रम में, कलश यात्रा में विशेष रुप से उन्होंने महिलाओं को कलश देकर रवाना किया एवं सम्पूर्ण यात्रा के साथ चलते रहे। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में शामिल महिलाएं धनबाद रोड होते हुए सूर्य मंदिर नदी तक पहुंची। जहां से जल उठाकर महिलाएं पुनः मंदिर परिसर पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ पूजन कार्यकर्ता ने पूजा अर्चना कराकर कलश स्थापित कराया।

जानकारी के अनुसार, यह भव्य कलश शोभा यात्रा हाथी-घोड़ा और बाजे-गाजे के साथ बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा में 651 कन्याएं शामिल हुई। श्रद्धालु, कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश में, जल भरकर रैनी घाट से झिटकाही लाए गए गंगा का पवित्र जल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने कलश में भरा वही कलश को सभी श्रद्धालु सिर पर लेकर मुरौवतपुर, चकेयाज, रामपुर कुम्हरकोल, कुम्हरकोल बुजुर्ग होते हुए हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद कलश को विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। यज्ञ के आयोजन को लेकर पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है।

इस महायज्ञ में, मंगलवार को महाआरती का भी आयोजन किया गया। महाआरती में 11 हजार दीप जलाएं गए। महायज्ञ को लेकर पांच तल का यज्ञशाला बनाया गया है। यहां महायज्ञ के दौरान हवन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की 108 छोटी और बड़ी प्रतिमा बनाई गई है। यज्ञ मंडप के सामने मुख्य द्वार पर 40 फीट ऊंचा बजरंगी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

इस दौरान सचिन राम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भगवती मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है, महायज्ञ के आयोजन से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है तथा मानव में सद्बुद्धि आती है। उन्होनें यह भी कहा कि भक्त को भगवान के पास जाने की जरूरत नहीं होती है, उनकी भक्ति के कारण भगवान खुद उनके पास चले आते हैं। इस विशेष मौके पर सचिन राम ने ईश्वर को अपना आभार प्रकट करते हुए उक्त कार्यक्रम में अपनी सहयोगिता प्रदान की।
By
Sachin Ram Contributors
Princy Gupta {{descmodel.currdesc.readstats }}