विधानसभा चकिया के लतीफशाह में उत्तर प्रदेश सरकार एवं बिहार सरकार के समन्वय के तत्वाधान में, बीते दिवस 13 जुलाई को मित्र वन स्थापना 2024 दिवस के अवसर पर चंदौली जिले में एक पेड़ मां के नाम पर "वृक्षारोपण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान, कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि एवं सहभागी के रूप में, चन्दौली भारतीय जनता पार्टी सकलडिहा विधानसभा के विधायक प्रत्याशी सुर्यमुनि तिवारी सम्मिलित हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी वरिष्ठ नेताओ का सम्मान किया। इसके उपरान्त उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत चकिया रेंज के लतीफ शाह में स्थापित होने वाला यह 'मित्र वन' दोनों राज्यों के वनस्पतियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिसमें यह वन दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच परस्पर संवाद और मित्रता का प्रतीक बनेगा। इसके पश्चात उन्होंने समाज के कई नागरिको के मध्य पौधे भी वितरित किये। वहीं उन्होंने चंदौली समाचार की प्रेसवार्ता में बताया कि 'मित्र वन' की परियोजना की निगरानी दोनों राज्यों के वन कर्मियों द्वारा की जाएगी ताकि पौधों का संरक्षण और विकास सही तरीके से हो सके।
बता दें कि आयोजित "वृक्षारोपण कार्यक्रम" के दौरान उन्होंने जनसभा के मध्य यह कहा कि इस परियोजना के तहत तीन हेक्टेयर में फैले इस वन में दोनों राज्यों की प्रजातियों के 4800 पौधे रोपे जाएंगे। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि यूपी और बिहार के अधिकारियों के बीच संवाद और सहयोग को भी मजबूत करेगा। वहीं कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर, सुर्यमुनि तिवारी के साथ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद् सदस्य निवेदिता सिंह, चकिया के विधायक कैलाश आचार्य जिला पदाधिकारी भभुआ सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा, वन मंडल पदाधिकारी कैमूर चंचल प्रकाश, उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश, जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हेएवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओ सहित तमाम नागरिकों की उपस्थिति मौजूद रही।
By
Suryamuni Tiwari Contributors
Princy Gupta {{descmodel.currdesc.readstats }}