Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Saurabh Dev

Saurabh Dev

Ashok Nagar(Kanpur Nagar--208012)

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा), वार्ड-15, मैकरॉबर्टगंज कानपुरनवप्रवर्तक कोड़ : 71183750परिचयसौरभ देव एक राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं. बाल्यकाल से ही नेतृत्व की बेहतर क्षमता रखने वाले सौरभ जी ने छात्र जीवन से ही राजनीति आरंभ कर दी थी. उच्च शिक्

◆ 3.835 contribution score 1 reputation 11 views · 7d ▼ -5 187 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Saurabh Dev is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Action research

Ward and district projects Saurabh Dev contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : सौरभ देव

पद : पार्षद (भाजपा), वार्ड-15, मैकरॉबर्टगंज कानपुर

नवप्रवर्तक कोड़ : 71183750

परिचय

सौरभ देव एक राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं. बाल्यकाल से ही नेतृत्व की बेहतर क्षमता रखने वाले सौरभ जी ने छात्र जीवन से ही राजनीति आरंभ कर दी थी. उच्च शिक्षित नीरज जी ने बी.कॉम व एल.एल.बी तक शिक्षा ग्रहण की है. उनका निवास स्थान व कार्य क्षेत्र दोनों ही कानपुर है. आरम्भ से ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में आर.एस.एस संघ से जुड़कर राजनीति में प्रवेश कर लिया था और वर्तमान में भी राजनीति के माध्यम से सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं.

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

राजनीतिक पर्दापण

सौरभ जी का रुझान प्रारम्भ से ही भाजपा से रहा है. उनके पिता जी भी लम्बे समय से भाजपा में कार्यकर्ता रहें है तथा क्षेत्रीय राजनीति में बेहद लोकप्रिय भी हैं. सौरभ जी ने भी अपने पिता के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन से राजनीति में कदम रखा.

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

भाजपा के आर.एस.एस संघ से राजनीतिक सफ़र की शुरुआत करने के पश्चात उन्होंने सर्वप्रथम अनुसूचित मोर्चा मंडल के अध्यक्ष का पदभार संभाला. उसके पश्चात वह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री भी रहें. उनकी काबिलियत के कारण व जनता के सहयोग से वर्तमान में सौरभ जी वार्ड 15, मैकरॉबर्ट गंज, कानपुर में पार्षद पद पर कार्यरत हैं. 

Ad

सामाजिक अगुवाई

पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक होने के कारण सौरभ जी राजनीति को जनसेवा का बेहतर माध्यम मानते हैं. उनके अनुसार समाज में हर वर्ग को आगे लाने के उद्देश्य से तथा उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए उन्होने राजनीतिक मार्ग चुना. 

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें

मैकरॉबर्ट गंज से पार्षद सौरभ जी का कहना है की उनके वार्ड में कुछ बस्तियां हैं, जहां पर सफाई कर्मचारियों का अभाव है. जिस कारण वहां अक्सर गंदगी की समस्या बनी रहती है. उनके अनुसार यह वार्ड लाल इमली (बी.आई.सी) के अंतर्गत आता है, जिस कारण नगर निगम का यहां कोई हस्तक्षेप नही है.  

Ad

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में हर प्रकार के वर्ग निवास करते हैं परन्तु क्षेत्र में एक भी बारातशाला की सुविधा नहीं है. इसी कारण स्थानीय निवासियों को सड़कों पर विवाह आयोजन की व्यवस्था करनी पडती है. इन सभी समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए सौरभ जी निरंतर कार्यशील हैं.

संपन्न विकास कार्य

Ad

पार्षदीय कार्यकाल में अपनी ज़िम्मेदारियों का वहन करते हुए सौरभ जी ने अपने प्रयासों से 40 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी कब्रिस्तान की दीवारों की बाउंड्री करायी. उनके अनुसार इस स्थान पर लोगों ने अवैध कब्ज़े किए हुए थे. इसे वह अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं.

 इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य भी कराया. उनके अनुसार सड़कों की ख़राब स्थिति क्षेत्र की पिछड़ी छवि दर्शाती है. यदि समय से इन सड़कों की हालत पर गौर किया जाएं तो क्षेत्रवासियों की आधी समस्या तो स्वतः ही खत्म हो जाएगी.

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

 इसके अलावा उनके क्षेत्र में ब्रिटिश के समय की सीवर लाइन पड़ी हुई थी, जिन्हें नमामि गंगा योजना के अंतर्गत नया किया गया तथा जोड़ा गया. जिससे सीवर की समस्या से लोगों को निज़ात मिली. साथ ही सौरभ जी ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 551 लोगों को गैस सिलेंडर व चूल्हे वितरित कराए.  

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

राष्ट्र के प्रति विचारधारा

सौरभ जी के अनुसार वर्तमान सरकार ने लोगों से किए गये अपने सभी वायदों को पूरा किया है और आगे भी वह इसी दिशा में कार्य कर रही है. हम सभी को एकजुट होकर सरकार की सभी योजनाओं व नीतियों का लाभ उठाना चाहिए तभी देश विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा.

नाम : सौरभ देवपद : पार्षद (भाजपा),

Other leaders in Ashok Nagar(Kanpur Nagar--208012)

Top contributors active in the same district. Explore who else is building Ashok Nagar(Kanpur Nagar--208012).

See the full Ashok Nagar(Kanpur Nagar--208012) leaderboard →
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →