Rajnath Singh
South Avenue(Central Delhi--110011)नाम : राजनाथ सिंह पद : सांसद (भाजपा) , लखनऊ लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेशनवप्रवर्तक कोड : 71184463भारतीय राजनीति का जाना पहचाना नाम है श्री राजनाथ सिंह, जिन्होंने पिछली केंद्रीय सरकार में गृहमंत्री के तौर पर सेवाएं दी तथा मई, 2019 से देश के रक्षा मंत्
2 reputation
1 views · 7d
48 all-time
Affiliations
Parties and institutions Rajnath Singh is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : राजनाथ सिंह
पद : सांसद (भाजपा) , लखनऊ लोकसभा क्षेत्र ,उत्तर प्रदेश
नवप्रवर्तक कोड : 71184463
भारतीय राजनीति का जाना पहचाना नाम है श्री राजनाथ सिंह, जिन्होंने पिछली केंद्रीय सरकार में गृहमंत्री के तौर पर सेवाएं दी तथा मई, 2019 से देश के रक्षा मंत्री का पदभार सम्भाल रहे हैं. इसके साथ साथ वह लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे श्री राजनाथ सिंह निरंतर दो बार लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत सांसद रहने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं. सोलहवीं लोकसभा में भी वर्ष 2014-19 तक उन्होंने सांसद के तौर पर लखनऊ में पदभार संभाला है.

उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली स्थित भाभौरा ग्राम में 10 जुलाई 1951 में जन्में श्री राजनाथ सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की है और पेशे से वह भौतिकी के लेक्चरर भी रहे हैं. अपने राजनीतिक करियर का आरंभ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र से भारतीय जनसंघ के सचिव के रूप में किया. उनके समर्पित भाव को देखते हुए वर्ष 1977 में वह निर्जपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए और धीरे धीरे राजनीति में आगे बढ़ते हुए भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वर्ष 1988 में नियुक्त हुए. 1991 में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत शिक्षा मंत्री पद पर कार्य कर चुके श्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश के अध्यक्ष का पदभार भी वहन कर चुके हैं.

वर्ष 2000 में श्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त हुए और दो वर्ष के उपरांत ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पद पर आसीन हुए. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ साथ खाद्य प्रसंस्करण विभाग के लिए भी कार्य किया है. अपने राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2005 में वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और 2009 में गाज़ियाबाद जिले से सांसद चुने गए. वर्तमान में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ साथ श्री राजनाथ सिंह वर्ष 2014 से लखनऊ जिले से सांसद पद पर संसदीय दल के गठन का जिम्मा उठाये हुए हैं.

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →