Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Rahul Dev

Rahul Dev

Dulhera(Meerut-Meerut-250110)

नाम : राहुल देवपद : जिलाध्यक्ष (मेरठ), राष्ट्रीय लोक दल नवप्रवर्तक कोड : 71183325परिचय -राहुल देव एक राजनीतिज्ञ और राजनीति के क्षेत्र में इनका अच्छा खासा अनुभव रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक राष्ट्रीय लोक दल के यह राजनेता

2 reputation 3 views · 7d ▲ 1 86 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Rahul Dev is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : राहुल देव

पद : जिलाध्यक्ष (मेरठ), राष्ट्रीय लोक दल 

नवप्रवर्तक कोड : 71183325

परिचय -

Ad

राहुल देव एक राजनीतिज्ञ और राजनीति के क्षेत्र में इनका अच्छा खासा अनुभव रहा है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक राष्ट्रीय लोक दल के यह राजनेता हैं। मेरठ के रहने वाले राहुल देव वर्षों से राजनीति के मैदान में हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय भी है।

Ad

राहुल देव की परिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है उनके पिता स्वयं राष्ट्रीय लोक दल में रहे हैं और वह मेरठ के जिलाध्यक्ष एवं कोऑपरेटिक बैंक के चेयरमैन रहे हैं। राहुल देव के भाई सचिन अहलावत वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख हैं। ऐसे में राहुल देव के लिए राजनीति थोड़ी आसान जरूर हो जाती है किंतु इसके साथ ही साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही बढ़ जाती है।

राजनीतिक जीवन - 

राहुल देव वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ के जिलाध्यक्ष है और इस पद पर रहते हुए वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा ही रहे हैं। राहुल देव को यशवीर सिंह जो कि अप्रैल 2007 में ही जिलाध्यक्ष बनाए गए थे के स्थान पर यह कमान सौंपी गई है ऐसे में यह चुनौती उनके लिए बहुत बड़ी है किंतु अभी तक वह इस का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं।

Ad

राहुल देव वर्ष 2000 से 2005 तक ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके साथ-साथ चौधरी अजीत सिंह ने उन्हें युवा विंग का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया था। उस दौरान भी उन्होंने बखूबी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।

पर्यावरण संरक्षण में योगदान - 

राहुल देव सिर्फ राजनीतिक तौर पर ही सक्रिय नहीं बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी वह बखूबी निभा रहे हैं। लोगों के साथ मिलकर कई तरह के सामाजिक कार्यों में लिप्त रहते हैं। उनका खास ध्यान नदियों के संरक्षण को लेकर भी है। पूर्वी काली नदी जो कभी बेहद ही साफ सुथरी हुआ करती थी आज बेहद ही दूषित हो चुकी है उसके साफ सफाई के लिए राहुल देव अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह इसके लिए समाज को भी साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं, लोगों का उनपर भरोसा ही कह लीजिए कि लोग भी उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहते हैं।

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →