Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Apurva Prakash Khare

Apurva Prakash Khare

Meerut Kutchery(Meerut-Meerut-250003)

नाम – अपूर्वा प्रकाश खरे पद – उपाध्यक्ष, सारथी संस्था नवप्रवर्तक कोड – 71183313 परिचय : अपूर्वा प्रकाश खरे एक समाज सेविका हैं, जो सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. उनका कार्यक्षेत्र मेरठ जनपद है और यहीं से सामाजिक तौर

2 reputation 3 views · 7d ▲ 3 41 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम – अपूर्वा प्रकाश खरे

पद – उपाध्यक्ष, सारथी संस्था

Ad

नवप्रवर्तक कोड – 71183313

Ad

परिचय :

अपूर्वा प्रकाश खरे एक समाज सेविका हैं, जो सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. उनका कार्यक्षेत्र मेरठ जनपद है और यहीं से सामाजिक तौर पर सक्रिय होकर वे अहम भूमिका का निर्वहन कर रही हैं.

सारथी संस्था के उद्देश्य :

उन्होंने अपनी संस्था की ओर से समाज सेवा के लिए कई कार्य किए हैं, इनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न को रोकना, नशा मुक्ति अभियान चलाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है. भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर भी इनकी संस्था बेहतरीन और उम्दा काम कर रही है. पर्यावरण की बेहतरी के लिए भी इनकी संस्था पुरजोर कोशिश कर रही है. नदी-तंत्र के प्रति लोगों की सोई सोच को जगाने का काम भी अपूर्वा जी कर रही हैं. उनका मानना है कि नदियां हमारे लिए जीवन तंत्र का काम करती है और ऐसे में यदि हम ही नदियों को प्रदूषित करेंगे तो यह हमारे लिए ही बेहद हानिकारक होगा.

नदी-संरक्षण के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता :

अपूर्वा जी का मानना है कि आज लोग भले ही शिक्षित हो रहे हो, परन्तु उनकी सोच वहीं ठहर गई है. हम यदि कहीं भी घूमने जाते हैं, जैसे नदी किनारे, तालाबों या झील के आस पास तो कूड़ा-कचरा (खाली चिप्स के पैकेट या सामग्री भरी हुई पॉलिथीन, पानी की खाली बोतलें) करके वहीं पर फेंक देते हैं. ऐसा कर हम न सिर्फ नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं बल्कि अपने लिए भी एक गड्ढा तैयार कर रहे हैं, जिसमें गिरना भी हमें ही है. उनका मानना है कि आज लोगों को अपनी सोच बदलने की बेहद जरूरत है, वरना इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे.

नाम – अपूर्वा प्रकाश खरे 
पद – उपाध्यक्ष, सारथी संस्था 
नवप्रवर्तक कोड – 711

अपूर्वा जी और उनकी संस्था ने नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए भी अपना अहम योगदान दिया है, हाल ही में हिंडन स्वच्छता अभियान को लेकर उन्होंने भरसक प्रयास किए हैं. उन्होंने ईस्ट काली रिवर, जो कि गंगा की ही ट्रिब्यूटरी है, उसको निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में बेहद प्रयत्न किए हैं. अपूर्वा जी का मानना है कि जिस तरह से हिंडन और ईस्ट काली नदी को लेकर सफाई अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है और जिस तरह से लोग जागरूक हो रहे हैं, यदि ऐसा ही प्रयास होता रहा तो देश की सभी नदियां स्वस्थ और साफ-सुथरी हो जाएंगी. नदियों का साफ होना नदियों की नहीं, अपितु हमारी जरूरत है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →