Radheshyam Yadav Bagaha
Dianmarawa(Pashchim Champaran--845103)नाम : राधेश्याम यादव पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) बगहा, पश्चिमी चंपारण (बिहार) नवप्रवर्तक कोड : 71186890 परिचय बगहा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे राधेश्याम यादव राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 मे
BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).
Action research
Ward and district projects Radheshyam Yadav Bagaha contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : राधेश्याम यादव
पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) बगहा, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
नवप्रवर्तक कोड : 71186890
परिचय
बगहा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे राधेश्याम यादव राजनीति के साथ साथ सामाजिक रूप से भी सक्रिय हैं. उन्होंने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में निर्दलीय भागीदारी ली थी. उनका निवास स्थान पश्चिमी चंपारण जिले का सपही गांव है. पेशे से कृषि क्षेत्र से जुड़े राधेश्याम यादव की शिक्षा मैट्रिक है, उन्होंने वर्ष 1988 में बिहार के भेरोगंज स्थित सरकारी विद्यालय से दसवीं तक शिक्षा प्राप्त की है.
बगहा विधानसभा की जानकारी
बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से एक बगहा विधानसभा पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी. यह विस क्षेत्र पश्चिमी चंपारण ज़िले व वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. बगहा विधानसभा क्षेत्र चौथे स्थान पर है. 2008 में हुए परिसीमन के पश्चात यह क्षेत्र बगहा सामुदायिक विकासखंड, बगहा नगर परिषद और सिधाव सामुदायिक विकासखंड के सोनबरसा, बैरागी व मर्यादपुर आदि क्षेत्रों के सम्मिश्रण से बना है.
एफिडेविट के अनुसार राधेश्याम यादव की चल संपत्ति का ब्यौरा
विधायक प्रत्याशी राधेश्याम यादव के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 2,81,000 रुपए दर्शायी गयी है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 1,55,000 रूपये नक़द धनराशि दर्शायी गयी है. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं में उनके नाम पर 1,000 रूपये जमा हैं. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के नाम पर 1,25,000 रूपये के आभूषण दर्शाए गए हैं.
एफिडेविट के अनुसार राधेश्याम यादव की अचल संपत्ति का ब्यौरा
एफिडेविट के अनुसार राधेश्याम यादव के नाम पर सपही गांव में
एक दो एकड़ की कृषि भूमि है जिसका मूल्य 26,00,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके नाम पर रतनपुरवा
में एक आवासीय भवन है, जो 3800 वर्ग फीट में बना
है और इसका मूल्य 10,00,000
रूपये दर्शाया
गया है.
Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →