Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Praveen Mishra

Praveen Mishra

Akrampur(Unnao-Unnao-209862)

नाम – प्रवीण मिश्रा   पद – सभासद (भारतीय जनता पार्टी), सिविल लाइन्स रामपुरी, वार्ड 22, उन्नाव   नवप्रवर्तक कोड – 71183838  परिचय छात्र जीवन से राजनीति का हिस्सा रहे प्रवीण मिश्रा का कार्यक्षेत्र उन्नाव है और वह भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले राजनीति

2 reputation 135 views · 7d ▲ 135 337 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Praveen Mishra is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम – प्रवीण मिश्रा 
  
पद – सभासद (भारतीय जनता पार्टी), सिविल लाइन्स रामपुरी, वार्ड 22, उन्नाव 
  
नवप्रवर्तक कोड – 71183838
  

परिचय 

छात्र जीवन से राजनीति का हिस्सा रहे प्रवीण मिश्रा का कार्यक्षेत्र उन्नाव है और वह भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले राजनीति में सक्रिय हैं. प्रवीण मिश्रा की शैक्षिक योग्यता इकोनॉमिक्स में स्नातकोत्तर है तथा आजीविका के साधन के तौर पर उनका पारिवारिक व्यवसाय भी है. वर्तमान समय में वह उन्नाव के सिविल लाइन्स रामपुरी वार्ड से पार्षद पद पर रहकर स्थानीय विकास के लिए प्रयासरत हैं. 
  
नाम – प्रवीण मिश्रा   पद – सभासद (भारतीय जनता पार्टी),
  

राजनीतिक जीवन 

प्रवीण मिश्रा का रुझान कॉलेज के समय से ही राजनीति में रहा है, जिसके चलते वह वर्ष 2002 से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 2005 में पार्षद पद के लिए चुनावों में भागीदारी की थी. फिलहाल वह पार्षद होने के साथ साथ उन्नाव से भारतीय जनता युवा मोर्चा से जिलाध्यक्ष भी हैं.
  
नाम – प्रवीण मिश्रा   पद – सभासद (भारतीय जनता पार्टी),
  

सामाजिक अगुवाई 

समाज कल्याण के लिए राजनीति से जुड़े प्रवीण मिश्रा का मानना है कि जनता की सेवा करने से उन्हें आत्म संतोष की अनुभूति होती है, साथ ही जन समर्थन से उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है. इसी के लिए उन्होंने काफी पहले से ही लोकहित के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था, जो आज भी राजनीति के जरिये जारी है.   
  
नाम – प्रवीण मिश्रा   पद – सभासद (भारतीय जनता पार्टी),
  

प्रमुख स्थानीय मुद्दें

प्रवीण मिश्रा के अनुसार उनके वार्ड 22 में जल निकासी की समस्या काफी अधिक है, जिसके चलते बरसात में लगभग सभी हिस्सों में जलभराव रहता है. इसके कारण सड़कों की हालत भी बदतर हो जाती है, जो क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा है.  
  

संपन्न विकास कार्य 

अपने सभासदी कार्यकाल के दौरान प्रवीण मिश्रा ने वार्ड में 90 फीसदी बिजली व्यवस्था सुचारू करा दी है, जिसमें उन्होंने बिजली के खंभे तथा नए ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया है. 
  
साथ ही उन्होंने छोटे चौराहों और सड़कों का निर्माण कार्य भी सभासद निधि द्वारा करवाया है, उन्होंने नगर पालिका के माध्यम से दो सडकें बनवाने तथा नाली निर्माण कार्य भी करवाया है.   
  

राष्ट्रीय मुद्दों पर राय 

निरंतर बढती जनसंख्या को सबसे बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा मानने वाले प्रवीण जी का कहना है कि वर्तमान में देश की अधिकतर समस्याओं का प्रमुख कारण बढती जनसंख्या ही है. इसके खिलाफ कठोर कानून निर्मित किये जाने चाहिए, तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर हो पायेगा. 

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →