Murari Singh Yadav
Ayodhya(Faizabad-Faizabad-224123)नाम : मुरारी सिंह यादव पद : पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा), बहुबेगम, वार्ड-25, अयोध्या नवप्रवर्तक कोड : 71184070 परिचय जनसेवा के भाव से राजनीति में सक्रिय मुरारी सिंह यादव पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर अयोध्या के बहुबेगम में कार्यरत हैं. मूल रूप से अयोध्या
Affiliations
Parties and institutions Murari Singh Yadav is linked to. Estimated from public activity.
Political parties
Action research
Ward and district projects Murari Singh Yadav contributes to.
Biography & background — self/editorially authored, may be outdated
नाम : मुरारी सिंह यादव
पद : पार्षद प्रतिनिधि (भाजपा), बहुबेगम, वार्ड-25, अयोध्या
नवप्रवर्तक कोड : 71184070
परिचय
जनसेवा के भाव से राजनीति में सक्रिय मुरारी सिंह यादव पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर अयोध्या के बहुबेगम में कार्यरत हैं. मूल रूप से अयोध्या के ही निवासी मुरारी सिंह यादव ने समाज की बेहतर कल के लिए राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया. वर्तमान में उनकी पत्नी श्रीमती श्रद्धा स्थानीय पार्षद के रूप में कार्यरत हैं तथा वह स्थानीय विकास के क्रम में उनका सहयोग कर रहे हैं.

राजनीतिक पर्दापण
समाज की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए मुरारी सिंह यादव ने राजनीति का हिस्सा बनने का निर्णय लिया. वह आरंभ से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर कार्य कर रहें हैं. वर्ष 1995 में उन्होंने लालबाग वार्ड से सभासद के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का वहन किया. इसके पश्चात वर्ष 2006 में पुनः उन्होंने सभासद के रूप में अपनी सेवाएं दी. वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद पद पर कार्यरत होकर जनता की सेवा में संलग्न हैं.

सामाजिक अगुवाई
मुरारी सिंह यादव का मानना है कि
उन्होंने समाज के निर्धन व वंचित वर्ग के लिए सदैव आवाज उठाई है. साथ ही उनका कहना
है कि कुछ पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह सर्विस नही पाए. इसीलिए उन्होंने लोकहित
से जुड़े ऐसे बहुत से कार्य हैं,
जिन्हें राजनीति में प्रवेश
किए बिना आसानी से नहीं किया जा सकता, जैसे लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन
आदि दिलाना.
प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें
उनके अनुसार वार्ड की सबसे प्रमुख समस्या बुद्ध नगर में स्थित बड़े नाले के कारण उत्पन्न होती है. उस नाले के कारण 2-3 मौहल्लों में जलभराव होता है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए वह काफी वर्षों से प्रयासरत हैं.
संपन्न विकास कार्य
क्षेत्र के विकास कार्यों
में मुरारी सिंह यादव ने कई सड़कों को बनवाने का कार्य किया. साथ ही बची हुई सड़कों का
निर्माण कार्य भी अनवरत रूप से जारी है.
इसके अतिरिक्त उन्होंने
110 शहरी योजना के तहत कॉलोनी बनवाई और आवास योजना के अंतर्गत 50 के लगभग आवासों
का निर्माण भी करवाया.
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में एक बारातघर का निर्माण भी कराया, जिससे निर्धन वर्ग के लोगों को भी विवाह व सामूहिक कार्य कराने में सुगमता प्राप्त हो सकें.

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा
मुरारी सिंह यादव का मानना है कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने बहुत से अहम राष्ट्रीय मुद्दें सुलझा दिए. जिनमें धारा 370 का हटना बेहद महत्वपूर्ण था. साथ ही ऐसे ही मुद्दों पर भी जल्द ही विराम लगेगा.

Is this you, or someone you work with?
Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.
Get on the record →