Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Lalan Kumar

Lalan Kumar

K.Chauhatter(Patna-Danapur-801108)

नाम – ललन कुमार   पद – विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी, लोकतांत्रिक) मनेर विधानसभा (बिहार) नवप्रवर्तक कोड - 71184877 बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे ललन कुमार ने वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी.

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 48 all-time

Affiliations

Parties and institutions Lalan Kumar is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम – ललन कुमार  

पद – विधायक प्रत्याशी (जन अधिकार पार्टी, लोकतांत्रिक) मनेर विधानसभा (बिहार)

Ad

नवप्रवर्तक कोड - 71184877

बिहार के मनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे ललन कुमार ने वर्ष 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में भागीदारी की थी. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उनका निवास स्थान मनेर का मेहदावा गांव है. जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से चुनाव लड़ने वाले ललन कुमार खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने बिहार एजुकेशन बोर्ड से दसवीं तक शिक्षा प्राप्त की है.      

Ad

मनेर विधानसभा की जानकारी

बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में से एक मनेर विधानसभा पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शामिल है. यहां सीडी ब्लॉक मनेर के साथ साथ सीडी ब्लॉक बिहटा की भी कुछ ग्राम पंचायत परिसीमन में जोड़ी गयी हैं. आनंदपुर, अमहारा, सदिसोपुर, बिहटा, बेला, नेओरा, श्री चांदपुर आदि जैसी 21 ग्राम पंचायतें मनेर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं. इस क्षेत्र में 2005 से लेकर 2015 तक राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि को विधायक के तौर पर चुना गया है.

एफिडेविट के अनुसार ललन कुमार की चल संपत्ति का ब्यौरा

ललन कुमार द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 18 लाख 4 हजार 854 रूपये की चल संपत्ति है, जिसमें 80,000 रूपये नकद धनराशि है. विभिन्न बैंकों, वित्तीय संस्थाओं आदि में जमा राशि के तौर पर उनके नाम पर यूसीओ बैंक और यूनियन बैंक में 45 हजार 746 रूपये जमा हैं. लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत उनके 45,108 रूपये जमा हैं. उनकी पत्नी के पास 1 लाख, 34 हजार के स्वर्ण आभूषण हैं. इसके अतिरिक्त ललन कुमार के नाम पर 15 लाख रूपये के दो ट्रक हैं.

एफिडेविट के अनुसार ललन कुमार की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार ललन कुमार के नाम पर 1 करोड़ 50 लाख की कृषि भूमि है. उनके नाम पर एक आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 15 लाख रूपये है. इस प्रकार उनकी कुल अचल संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख रूपये है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →