Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Jayendra Kumar

Jayendra Kumar

K N Marg(Allahabad-Allahabad-211001)

नाम : जयेंद्र कुमार पद : पार्षद (निर्दलीय), म्योराबाद, वार्ड-8, प्रयागराज नवप्रवर्तक कोड़ : 71184243 परिचय   निर्दलीय राजनीति के माध्यम से समाजहित के कार्यों से जुड़े जयेंद्र कुमार प्रयागराज के म्योराबाद वार्ड से पार्षद पद पर कार्य कर रहे हैं. एक शिक्

2 reputation 1 views · 7d ▲ 1 55 all-time

Affiliations

Parties and institutions Jayendra Kumar is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Action research

Ward and district projects Jayendra Kumar contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : जयेंद्र कुमार

पद : पार्षद (निर्दलीय), म्योराबाद, वार्ड-8, प्रयागराज

नवप्रवर्तक कोड़ : 71184243

Ad

परिचय  

निर्दलीय राजनीति के माध्यम से समाजहित के कार्यों से जुड़े जयेंद्र कुमार प्रयागराज के म्योराबाद वार्ड से पार्षद पद पर कार्य कर रहे हैं. एक शिक्षित व सम्पन्न परिवार से संबंध रखने वाले जयेंद्र पिछले 10 वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजनीति से जुड़ने का मन बनाया. 

Ad

सामाजिक अगुवाई

Ad

अपने राजनीति की शुरुआत बसपा पार्टी से करते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से समझा व जाना है. इसके पश्चात पार्टी से टिकट न मिलने के पश्चात उन्होंने निर्दलीय चुनाव में भागीदारी कर सफलता प्राप्त की. उनके अनुसार इससे पूर्व पार्षद जनता की समस्याओं को अधिकतर अनसुना कर देते थे, जिसके चलते जनता के समर्थन से वह स्वयं राजनीति में उतर और स्थानीय समस्याओं पर कार्य करने का निर्णय किया. 

प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दें 

जयेंद्र कुमार के अनुसार उनके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता व सड़कों की है. क्षेत्र में सड़कें काफी पुराने समय की बनी हुई है. इस कारण व टूटी-फूटी व जर्जर हालत में है. साथ ही कुम्भ के कारण सड़कों का बाहरी तरफ से निर्माण कार्य करा दिया परन्तु आंतरिक गलियों की ओर प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया.

नाम : जयेंद्र कुमार
पद : पार्षद (निर्दलीय),

इसके अतिरिक्त उनके वार्ड में शैक्षणिक संस्थान अत्यधिक होने के कारण यहां प्रातः सड़कों पर सफाई करा दी जाती है, किन्तु छात्र फिर से गंदगी फैला देते है.

नाम : जयेंद्र कुमार
पद : पार्षद (निर्दलीय),

संपन्न विकास कार्य

जयेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने अभी तक के कार्यकाल में काफी संख्या में शौचालय बनवाएं. साथ ही उन्होंने सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को चूल्हे वितरित कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़कों का निर्माण कार्य भी कराया. इसके अलावा पेयजल व लाइट व्यवस्था पर निरंतर कार्य जारी रहता है.  

नाम : जयेंद्र कुमार
पद : पार्षद (निर्दलीय),

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारधारा

स्थानीय पार्षद के अनुसार वर्तमान समय में जनसंख्या का बढ़ता स्तर देश का सबसे गंभीर मुद्दा है. इसी के कारण देश में विभिन्न अपराध व घटनाएं बढ़ रही हैं. जिस पर सरकार को गौर देना चाहिए. इसके अतिरिक्त सरकार को लोगों की मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए तभी देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो पाएगा.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →