Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Hari Shankar Tiwari

Hari Shankar Tiwari

Shimri Dhamni(Aurangabad-Nabinagar-824301)

नाम : हरि शंकर तिवारी पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) नबीनगर (औरंगाबाद) नवप्रवर्तक कोड : 71185419 नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी हरि शंकर तिवारी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से औरंगाबाद

2 reputation 0 views · 7d 119 all-time

Affiliations

Parties and institutions Hari Shankar Tiwari is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : हरि शंकर तिवारी

पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) नबीनगर (औरंगाबाद)

Ad

नवप्रवर्तक कोड : 71185419

Ad

नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी हरि शंकर तिवारी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से औरंगाबाद जिले के सोनपुरा ग्राम, नबीनगर के निवासी हैं. उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी बोधगया से एलएलबी तथा एमए तक शिक्षा प्राप्त की है.

Ad

नबीनगर विधानसभा की जानकारी

गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित नबीनगर शहर एक अधिसूचित क्षेत्र की श्रेणी में आता है साथ ही नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का भी स्थान है. इस क्षेत्र में औरंगाबाद बिहार के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में राजपूत वंश की सबसे ज्यादा आबादी है. औरंगाबाद के नबीनगर को मिनी चित्तौडग़ढ़ के रूप में भी जाना जाता है.

यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है. जिसका कारण सत्येंद्र नारायण सिन्हा का सबसे अधिक 7 बार सांसद बनना रहा, लेकिन वर्ष 1989 के चुनाव में वीपी सिंह की लहर में जनता दल ने क्षेत्र से विजय प्राप्त की. इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1.30957 है.

एफिडेविट के अनुसार हरि शंकर तिवारी की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले हरि शंकर के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 2,25,690 रुपए नकद धनराशि है. साथ ही विभिन्न बैंकों में उनकी जमा धनराशि 28,53,798 है. 30,45,000 की पोस्टल सेविंग भी हरि शंकर तिवारी ने करायी हुई है. हरि शंकर तिवारी व उनकी पत्नी के पास 6,50,000 रुपए के स्वर्ण के आभूषण हैं.               

एफिडेविट के अनुसार हरि शंकर तिवारी की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार हरि शंकर तिवारी व उनकी पत्नी के नाम टोला ग्राम में 4 एकड़ कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 1,00,65,000 है. इसके अलावा गैर कृषि भूमि भी सोनुरा में हरि शंकर तिवारी के नाम पर है, जिसका मूल्य 10,00,000 है. इसके अलावा सोनपुर ग्राम में हरि शंकर तिवारी के नाम पर आवासीय भूमि है, जिसका मूल्य 50,00,000 है.  

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →