Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Gulzar Akhtar

Gulzar Akhtar

Akrampur(Unnao-Unnao-209862)

नाम : गुलज़ार अख्तर पद : जिला चेयरमैन, उन्नाव नवप्रवर्तक कोड : 71183067 परिचय  गुलज़ार अख्तर एक सक्रिय राजनेता तथा समाज- सेवक हैं. वह वर्तमान में ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’, उन्नाव के जिला चेयरमैन हैं. उनका वर्तमान निवास- स्थान उन्नाव जनपद है तथा उन्हों

◆ 5.5606 contribution score 4 reputation 2 views · 7d ▲ 2 289 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Gulzar Akhtar is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : गुलज़ार अख्तर 

पद : जिला चेयरमैन, उन्नाव 

नवप्रवर्तक कोड : 71183067 

Ad

परिचय 

गुलज़ार अख्तर एक सक्रिय राजनेता तथा समाज- सेवक हैं. वह वर्तमान में ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’, उन्नाव के जिला चेयरमैन हैं. उनका वर्तमान निवास- स्थान उन्नाव जनपद है तथा उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (बी.ए.) किया है. उन्होंने समाज सेवा व जन- कल्याण के उद्देश्य से राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया तथा वह कांग्रेस की विचारधारा से अत्यंत प्रभावित थे, इस कारण उन्होंने इस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया. 

राजनीति में आने का कारण   

Ad

गुलजार अख्तर के अनुसार नौकरी इंसान को बंदिशों में बांध देती है, जिस कारण नौकरी पेशा व्यक्ति सामाजिक कार्य नहीं कर पाता. उन्होंने एक वर्ष तक प्राईवेट नौकरी भी की है, किन्तु उन्हें वहां अच्छा नहीं लगा तथा उन्होंने कुछ दिनों में ही अपनी नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने जन- सेवा करने का मन बनाया तथा इसी उद्देश्य के साथ वह राजनीति में आये. वह काफी लम्बे अरसे से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. उनके अनुसार उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस पार्टी में कार्य करना सबसे अच्छा लगा.

क्षेत्रीय मुद्दे 

गुलजार अख्तर के अनुसार क्षेत्र में कई ऐसे गंभीर मुद्दे हैं जिनकी ओर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है, जिसमें क्षेत्र की बिजली व्यवस्था एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. वहीं प्रशासन को गरीब तबके के लोगों को राशनकार्ड जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि उन लोगों को भोजन मिल सके तथा उनका परिवार चल सके.

राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार 

भारत के पडोसी मुल्कों के साथ खराब होते सम्बन्ध तथा सीमा– सुरक्षा गुलजार अख्तर के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर आज सबसे गंभीर मुद्दा है. आज आये दिन देश पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं तथा हमारे सैनिक शहीद हो रहें हैं. सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए तथा इसका कुछ समाधान खोजना चाहिए ताकि इस तरह से आये दिन हमारे देश के जवान सीमा पर शहीद न हों. इसके अलावा सरकार ने देश से भ्रष्टाचार रोकने व विदेशों से कालाधन वापस लाने का वादा तो किया था, किन्तु ऐसा कुछ हुआ नहीं बल्कि इसके विपरीत कालाधन विदेशों से आने की बजाय आज देश का धन विदेशों में जा रहा है. जिसे रोकने के लिए सरकार को सख्त नीतियां व क़ानून बनाने की आवश्यकता है.

वैश्विक परिदृश्य पर विचार 

आज जिस तरह से देश तथा दुनिया में प्रदूषण बढ़ रहा है उसे देखते हुए गुलजार अख्तर का कहना है कि वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य में भारत को सबसे पहले देश में बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम करने की जरूरत है. वहीं देश में बढ़ती बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, आज देश का युवा बेरोजगार है तथा नौकरी की तलाश में भटक रहा है, जो कि एक चिंतनीय विषय है. अतः सरकार युवाओं को पर्याप्त रोजगार मुहैया कराने का प्रबंध करे, क्योंकि देश के युवा ही देश को सशक्त व मजबूत बना सकते हैं.           

Other leaders in Akrampur(Unnao-Unnao-209862)

Top contributors active in the same district. Explore who else is building Akrampur(Unnao-Unnao-209862).

See the full Akrampur(Unnao-Unnao-209862) leaderboard →
How this page is edited — our standards

BallotBoxIndia is an AI-assisted pilot. Content here is reviewed by an editorial process against open, public journalistic standards and checked by human editors before it is featured. Every page is assessed for:

  • Verification — claims backed by public sources
  • Accuracy — names, dates and numbers checked
  • Fairness & neutrality — balanced, non-partisan, with a right of reply
  • Public interest — real development & governance, not promotion
  • Timeliness — current, with a last-reviewed date
  • Completeness — the actual substance, not filler
  • Transparency — sources, authorship and AI-assistance disclosed

Figures and generated text are pilot estimates and may contain errors. If something here is wrong or unfair, we honour corrections and right of reply — contact editors@ballotboxindia.com.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →