नाम : देवेंद्र सिंह भोले
पद : सांसद, अकबरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश)
नवप्रवर्तक कोड : 71184470
श्री देवेंद्र सिंह 'भोले' को राजनीतिक क्षेत्र का काफी लम्बा अनुभव रहा है. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी के कार्यों में समर्पित किया है. भाजपा के समर्पित नेताओं के रूप में गिने जाने वाले श्री देवेंद्र सिंह 'भोले' ने भाजपा के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें ब्लॉक प्रमुख, मंत्री, विधायक, सांसद इत्यादि पद सम्मिलित हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले ने भाजपा में शीर्ष राजनेताओं की भांति कार्यभार संभाला है. अपनी पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं.
उत्तर प्रदेश के जिला औरैया स्थित माधवपुर ग्राम में 2 अप्रैल 1954 में जन्में श्री देवेंद्र सिंह 'भोले' का एक कृषक परिवार से संबंध रहा है. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का आरंभ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सेवाएं देकर की थी. इसके पश्चात वह कानपुर देहात के डेरापुर विधानसभा सीट से वर्ष 1993 व वर्ष 1996 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सफल हुए.
उन्होंने वर्ष 1991 से 1992 और 1966 से 2002 के दो कार्यकालों में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाई. इसके पश्चात वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के अंतर्गत अकबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें सोलहवीं लोकसभा के लिए चुना गया.
राजनीतिक सफ़र में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्हें वर्ष 1988-1993 में झींझक में ब्लॉक हैड के पद पर सेवाएं दी. सितम्बर 2014 में ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति में सदस्य रहे साथ ही वह परामर्शदात्री समिति गृह मंत्रालय में भी सदस्य के रूप में रहे. वर्तमान में वह कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. उनकी राजनीतिक क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी उनकी जीत के जश्न में पूरे कस्बे में दीपावली की भांति मिठाइयाँ बांटी जाती हैं और साथ ही ढ़ोल-नगाडो व आतिशबाजी के माध्यम से खुशियाँ जाहिर की जाती हैं.