Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Chaudhary Satyaveer Singh

Chaudhary Satyaveer Singh

नाम : चौधरी सत्यवीर सिंह नवप्रवर्तक कोड – 71183019 पद – महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी   परिचय – सत्यवीर सिंह जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर हैं और वह संगठन, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर सारा काम देखते हैं। सत्यवीर जी का जन्म का

3 reputation 2 views · 7d ▲ 1 236 all-time
What you're looking at · a pilot performance-analytics framework

BallotBoxIndia treats a district's development like a shared fund, and every socio-political innovator — leader, NGO, business, expert, journalist, activist — like a contributor whose impact we try to measure. The scores here are an experiment to tell apart what an innovator actually moved (नेता का हाथ · their real contribution) from what circumstance carried (हालात · the wave).

Contribution ≈ Alpha Circumstance ≈ Beta Experimental · community-verified

Affiliations

Parties and institutions Chaudhary Satyaveer Singh is linked to. Estimated from public activity.

Political parties

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम : चौधरी सत्यवीर सिंह

नवप्रवर्तक कोड – 71183019

Ad

पद – महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Ad

 

Ad

परिचय

सत्यवीर सिंह जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर हैं और वह संगठन, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर सारा काम देखते हैं। सत्यवीर जी का जन्म कानपुर में हुआ। इनकी शुरूआती शिक्षा कई शहरों कानपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसी जगहों पर हुई हैं एवं वह स्नातक हैं। इन्होंने बेंगलुरु से स्माल स्केल इंडस्ट्री मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है। सत्यवीर जी राजीनीतिक परिवार से सम्बद्ध रखते हैं, बावजूद उसके उन्होंने कभी राजनीति में आने की नहीं सोची, मगर कुछ परिस्थितियों की वजह से उन्होंने राजनीतिक करियर का प्रारंभ किया। राजनीति में सक्रिय होने के बाद वे जनकल्याण का कार्य करना चाहते हैं एवं सदा कार्यरत भी रहते हैं।

राजनीति में अगुवाई -

चौधरी जी राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंधित हैं तथा वे लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रख कर उन्हें पूर्ण करने का कार्य करते हैं। पूर्व में सत्यवीर जी ठेकेदारी का भी कार्य करते थे, मगर राजनीति में आने के बाद पूर्णतः इसे बंद कर दिया है। वर्तमान में राजनीति के साथ ही वह खेती का कार्य भी करते हैं। मूल रूप से वह राजपुर विधानसभा, सिकंदरा (कानपुर देहात) के रहने वाले हैं जो दोनों तरफ से यमुना नदी और सेंगुर नदी के बीहड़ों से घिरा हुआ है। 1984-85 में इनके पिता जी ने यहीं से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी, तब से वह पिता जी के कार्यों में मदद किया करते थे। इनके पिता ने सिकंदरा के लिए बहुत कार्य किया है और आज सत्यवीर सिंह भी इस इलाके के लिए कार्य करना चाहते हैं।

राष्ट्रीय मुद्दे

राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में बेरोजगारी, आतंकवाद, सामाजिक असमरसता मुख्य मुद्दें हैं, जिनपर वह समझते हैं अत्यधिक कार्य होना चाहिए। उनका मानना है कि शिक्षा का प्रसार ठीक प्रकार से न हो पाने से भी लोगों में समझ कम है, जिसके चलते जागरूकता कार्य को ओर अधिक बढ़ाना होगा।

वैश्विक स्तर पर प्रयास -

सत्यवीर जी मानते हैं कि देश की स्थिति को सुधारने के लिए पड़ोसी देशों के साथ मित्रता को बढ़ाने का कार्य करना होगा। छोटे पड़ोसी राष्ट्रों के साथ मदद के लिए आगे आना होगा। सरकार को इसके लिए एक नीति बनानी चाहिए। देश को पूर्णतः अपने आपसी संबंधों पर ध्यान देना होगा, तभी देश का कल्याण हो सकता है।

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →