Pilot Contribution and reputation figures are AI-assisted pilot estimates from public activity — not an official record, and subject to correction. Verify against the original source before any decision.

Binod Kumar Tiwary Shahpur

Binod Kumar Tiwary Shahpur

Nawadih(Ranchi-Mandar-829208)

नाम :  बिनोद कुमार तिवारी     पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) शाहपुर, भोजपुर नवप्रवर्तक कोड : 71186771परिचय 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी बिनोद कुमार तिवारी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल र

2 reputation 0 views · 7d ▼ -1 35 all-time

Action research

Ward and district projects Binod Kumar Tiwary Shahpur contributes to.

Biography & background — self/editorially authored, may be outdated

नाम :  बिनोद कुमार तिवारी     

पद : विधायक प्रत्याशी (निर्दलीय) शाहपुर, भोजपुर 

नवप्रवर्तक कोड : 71186771

Ad

परिचय 

198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी बिनोद कुमार तिवारी ने वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली थी. वह मूल रूप से भोजपुर जिले के थाना क्षेत्र और ग्राम शाहपुर के निवासी हैं. मूलतः कृषि, व्यवसाय औत परिवहन के पेशे से जुड़े हुए बिनोद कुमार तिवारी की शिक्षा स्नातक है, उन्होंने बोधगया की जैन यूनिवर्सिटी आरा से वर्ष 1988 में बीकॉम ओनर्स की डिग्री प्राप्त की है.           

Ad

शाहपुर विधानसभा की जानकारी

शाहपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधान सभा क्षेत्रों में से एक है और यह अराह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है, जिसमें बरहारा, अर्राह, तरारी, जगदीशपुर, संदेश और अगियाओं (एससी) विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं. यह भोजपुर जिले का हिस्सा है, जो अपनी ऐतिहासिक समृद्धता के लिए विख्यात है. 

Ad

शाहपुर में सामुदायिक विकास खंड शाहपुर और बेहया शामिल हैं और वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के राहुल तिवारी ने जीत हासिल की थी. शाहपुर को मुख्यतः "मंदिरों के शहर" के रूप में जाना जाता है. "महावीर चरण", "कुंडेश्वर धाम" "गोसाईपुर में कुड़वा शिव मंदिर" आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय धार्मिक स्थल हैं. भोजपुरी संस्कृति और साहित्य को प्रसिद्धि देने वाले विख्यात कवि अविनाश चन्द्र विद्यार्थी भी शाहपुर में ही जन्में थे. 

एफिडेविट के अनुसार बिनोद कुमार तिवारी की चल संपत्ति का ब्यौरा

वर्ष 2015 में सम्पन्न हुए चुनाव में भागीदारी लेने वाले बिनोद कुमार तिवारी के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके पास 81,58,678 रुपए कुल चल संपत्ति है. जिसमें उनके और उनकी पत्नी के नाम पर 36,000 रूपये नकद दर्शाए गए हैं. विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं जैसे एसबीआई और पीएनबी आदि में उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 6,86,678 रूपये जमा दर्शाए गए हैं. उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 67,50,000 रूपये की कुल पांच इंश्योरेंस पालिसी भी ली हुयी हैं. वाहनों में उनके नाम पर एक सिटी राइड कार रजिस्टर्ड है, जिसका मूल्य 4,50,000 रूपये दर्शाया गया है. इसके अतिरिक्त उनकी पत्नी के पास 2,36,000 रूपये के सोने और चांदी के आभूषण दर्शाए हुए हैं.    

एफिडेविट के अनुसार बिनोद कुमार तिवारी की अचल संपत्ति का ब्यौरा

एफिडेविट के अनुसार बिनोद कुमार तिवारी के नाम पर शाहपुर में तीन कृषि भूमि हैं, जिनका मूल्य 56,27,000 रूपये है. इसके अतिरिक्त उनके नाम पर शाहपुर में एक दो मंजिला आवासीय भवन है, जिसकी कीमत 10,00,000 रूपये है.

Is this you, or someone you work with?

Contribution here is earned through action research and verified milestones — not bought. Add your work, or request a correction to what's shown.

Get on the record →